SSC JHT Recruitment 2026: एसएससी कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर्स भर्ती का 84 पदों पर नोटिफिकेशन जारी

SSC JHT Recruitment 2026: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर्स परीक्षा 2026 के तहत 84 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के अंतर्गत जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर (JHT), जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर (JTO), सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर (SHT) और सीनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर (STO) जैसे ग्रुप ‘B’ नॉन-गजेटेड पद शामिल हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 23 अप्रैल 2026 से शुरू हो गए हैं और आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 मई 2026 निर्धारित की गई है।

SSC JHT Recruitment 2026 Overview

Recruitment OrganizationStaff Selection Commission (SSC)
Exam NameCombined Hindi Translators Exam 2026
Post NameJHT, JTO, JT, SHT, STO
Vacancies84 (Tentative)
Job LocationAll India
Mode of ApplyOnline
Application Form Filling Date23 April 2026 to 14 May 2026
Official Websitessc.gov.in

SSC JHT Recruitment 2026 Vacancy Details

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा कुल 84 (संभावित) पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनकी संख्या बाद में बढ़ या घट सकती है।

Post NameVacancy
Junior Translation Officer (JTO)
Junior Hindi Translator (JHT)
Junior Translator (JT)
Senior Hindi Translator (SHT)
Senior Translation Officer (STO)
Total84

SSC JHT Recruitment 2026 Important Dates

SSC JHT भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन 23 अप्रैल 2026 को जारी किया गया है। ऑनलाइन आवेदन 23 अप्रैल 2026 से शुरू हो गए हैं और आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 मई 2026 रात 11 बजे तक रखी गई है। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 15 मई 2026 है जबकि करेक्शन विंडो 19 से 20 मई 2026 तक खुलेगी। पेपर-I परीक्षा अगस्त से सितंबर 2026 के बीच आयोजित की जाएगी।

SSC JHT Recruitment 2026 Application Fee

इस भर्ती में सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए रखा गया है जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, महिला और एक्स-सर्विसमैन अभ्यर्थियों के लिए आवेदन निशुल्क रखा गया है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम जैसे UPI, नेट बैंकिंग या डेबिट कार्ड से करना होगा।

SSC JHT Recruitment 2026 Age Limit

SSC JHT भर्ती 2026 के लिए अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 30 वर्ष के बीच रखी गई है। आयु की गणना 1 अगस्त 2026 को आधार मानकर की जाएगी अर्थात अभ्यर्थी का जन्म 2 अगस्त 1996 से 1 अगस्त 2008 के बीच होना चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

SSC JHT Recruitment 2026 Educational Qualification

हिंदी या अंग्रेजी में मास्टर डिग्री जिसमें दूसरी भाषा अनिवार्य विषय के रूप में हो, साथ ही अनुवाद में डिप्लोमा/सर्टिफिकेट या संबंधित कार्य का 2-3 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

SSC JHT Recruitment 2026 Selection Process

इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन दो चरणों के माध्यम से किया जाएगा जिसमें पहले चरण में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (Paper-I) होगी और दूसरे चरण में वर्णनात्मक परीक्षा (Paper-II) आयोजित की जाएगी। अंतिम मेरिट सूची दोनों परीक्षाओं के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। पेपर-I में प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।

How to Apply SSC JHT Recruitment 2026

  • सबसे पहले अभ्यर्थी को SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना है।
  • इसके बाद वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
  • फिर SSC JHT Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करके नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।
  • इसके बाद अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म भरें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • अंत में फॉर्म को सबमिट करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

SSC JHT Recruitment 2026 Important Links

Start SSC JHT Recruitment 2026 form23 April 2026
Last Date Online Application form14 May 2026
Apply OnlineClick Here
Official NotificationDownload PDF
Official Websitessc.gov.in
Check All Latest Jobswww.iharyana.in
Join WhatsApp Join Telegram