SSC JE Result 2026: एसएससी जूनियर इंजीनियर परीक्षा टियर-1 का रिजल्ट जारी

SSC JE Result 2026: कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) परीक्षा 2025 के टियर-1 का रिजल्ट 6 मार्च 2026 को जारी कर दिया गया है। एसएससी जेई पेपर-1 परीक्षा का आयोजन 3 दिसंबर से 6 दिसंबर 2025 तक कंप्यूटर आधारित मोड में देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी वे अब कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट और मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC JE Result 2026 Overview

Recruitment OrganizationStaff Selection Commission (SSC)
Exam NameJunior Engineer (Civil, Mechanical & Electrical) Exam 2025
Exam ModeComputer Based Test (CBT)
Exam Date3 December to 6 December 2025
Answer Key Date19 December 2025
Result Release Date6 March 2026
Next StagePaper-II Written Exam
Official Websitessc.gov.in

SSC JE Result 2026 Latest Update

एसएससी जेई पेपर-1 परीक्षा का आयोजन 3 से 6 दिसंबर 2025 के बीच कई शिफ्टों में किया गया था। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 जून 2025 से शुरू हुई थी और आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 जुलाई 2025 रात 11:00 बजे तक निर्धारित की गई थी। अभ्यर्थियों को परीक्षा शहर/स्लॉट चयन करने का अवसर 28 नवंबर 2025 सुबह 11:00 बजे तक दिया गया था। परीक्षा के बाद आयोग ने 19 दिसंबर 2025 को आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी की। चूंकि परीक्षा कई शिफ्टों में आयोजित की गई थी, इसलिए सभी अभ्यर्थियों के अंक आयोग द्वारा निर्धारित नॉर्मलाइजेशन फॉर्मूला के आधार पर समायोजित किए गए हैं। अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर ही परिणाम तैयार किया गया है और 6 मार्च 2026 को परिणाम जारी कर दिया गया है। जिन अभ्यर्थियों का चयन पेपर-1 में हुआ है, उन्हें अब अगले चरण यानी पेपर-2 परीक्षा में शामिल होना होगा, जिसकी तिथि आयोग की वेबसाइट पर जल्द जारी की जाएगी।

SSC JE Result 2026 Minimum Qualifying Marks

एसएससी जेई पेपर-1 परीक्षा में अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स आयोग द्वारा निर्धारित किए गए हैं। सामान्य वर्ग के लिए 30% (60 अंक), ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 25% (50 अंक) और अन्य सभी श्रेणियों के लिए 20% (40 अंक) न्यूनतम अंक निर्धारित किए गए हैं।

SSC JE Result 2026 Civil Engineering Cut Off

CategoryCut Off MarksCandidates Available
SC109.244622766
ST106.852101206
OBC124.458154536
EWS117.906281539
UR127.227481321
OH101.8239583
HH57.6440789
Others PwD40.0130053

SSC JE Result 2026 Electrical / Mechanical Cut Off

CategoryCut Off MarksCandidates Available
SC112.05213917
ST102.86832350
OBC127.301201464
EWS115.36583639
UR127.30120542
OH102.3868935
HH66.5957834
Others PwD44.1820833

How to Check SSC JE Result 2026

  • सबसे पहले कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
  • फिर SSC JE Result 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब रिजल्ट पीडीएफ आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  • इसमें अपना रोल नंबर सर्च करके अपना रिजल्ट चेक करें।
  • भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।

SSC JE Result 2026 Important Links

SSC JE Result 2025 PDFList 1 | List 2
SSC JE Cut Off 2025Check from here
Official Websitessc.gov.in
Check All Latest Jobswww.iharyana.in
Join WhatsApp Join Telegram