Spray Pump Subsidy Yojana 2026: स्प्रे पंप सब्सिडी योजना पर मिलेगा ₹3000 अनुदान, आवेदन शुरू

Spray Pump Subsidy Yojana 2026: हरियाणा सरकार द्वारा किसानों को धान की खेती के स्थान पर वैकल्पिक फसलों को अपनाने के लिए क्रॉप डायवर्सिफिकेशन प्रोग्राम शुरू किया गया है। इस योजना का उद्देश्य भूजल संरक्षण, मिट्टी की उर्वरता बनाए रखना तथा प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करना है। योजना के तहत मक्का, मूंग, उड़द, अरहर एवं एग्रो-फॉरेस्ट्री को बढ़ावा दिया जाएगा। पात्र किसानों को प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि एवं पावर स्प्रे पंप सेट पर सब्सिडी प्रदान की जाएगी। योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन 29 मई 2026 से शुरू हो चुके हैं और आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जून 2026 निर्धारित की गई है।

Spray Pump Subsidy Yojana 2026 Overview

Name of SchemeCrop Diversification Programme
StateHaryana
DepartmentAgriculture and Farmers Welfare Department Haryana
ObjectivePromotion of alternative crops instead of paddy cultivation
BeneficiariesEligible Farmers of Haryana
Financial Assistance₹2400 to ₹3600 per acre and subsidy on Power Spray Pump-set
Application ModeOnline
Registration Start Date29 May 2026
Last Date10 June 2026
Official Websiteagriharyana.gov.in

Spray Pump Subsidy Yojana 2026 उद्देश्य

हरियाणा में लगभग 31.25 लाख एकड़ क्षेत्र में धान की खेती की जाती है, जिससे भूजल का अत्यधिक दोहन हो रहा है तथा मिट्टी की उर्वरता में भी लगातार कमी आ रही है। इन समस्याओं को ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकार ने क्रॉप डायवर्सिफिकेशन प्रोग्राम शुरू किया है, जिसके माध्यम से किसानों को धान की खेती के स्थान पर कम पानी वाली फसलों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

Spray Pump Subsidy Yojana 2026 लाभ एवं प्रोत्साहन राशि

  • मक्का (Maize) की खेती करने वाले किसानों को ₹2400 प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
  • मूंग, उड़द एवं अरहर जैसी दलहनी फसलों की खेती करने पर ₹3600 प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
  • एग्रो-फॉरेस्ट्री अर्थात पॉपलर-गेहूं इंटरक्रॉपिंग करने वाले किसानों को ₹2000 प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि मिलेगी।
  • 600 पावर स्प्रे पंप-सेट के लिए ₹3000 प्रति पंप-सेट की सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
  • सभी प्रोत्साहन राशि पात्र किसानों के बैंक खाते में DBT के माध्यम से भौतिक सत्यापन के बाद भेजी जाएगी।
  • योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु राज्य सरकार द्वारा लगभग ₹37 करोड़ खर्च किए जाएंगे।

Spray Pump Subsidy Yojana 2026 पात्र जिले

यह योजना हरियाणा के उन जिलों में लागू की जा रही है जहां धान की खेती 1.25 लाख एकड़ से अधिक क्षेत्र में होती है। इनमें अंबाला, फतेहाबाद, हिसार, जींद, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, रोहतक, सोनीपत, सिरसा और यमुनानगर जिले शामिल हैं।

How to Apply Spray Pump Subsidy Yojana 2026

  • सबसे पहले कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर Crop Diversification Programme से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • योजना की पात्रता एवं दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  • यदि पहले से पंजीकरण नहीं किया है तो किसान पंजीकरण पूरा करें।
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन फॉर्म सबमिट करें।
  • आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

Spray Pump Subsidy Yojana 2026 Important Links

Registration Start Date29 May 2026
Last Date to Apply10 June 2026
Apply OnlineApply Now
Official Websiteagriharyana.gov.in
Check All Latest Schemeswww.iharyana.in
Join WhatsApp Join Telegram