SBI Clerk Notification 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) यानी क्लर्क कैडर के कुल 9124 पदों पर भर्ती का विस्तृत आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से देश भर के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। एसबीआई क्लर्क भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 अगस्त 2026 से प्रारंभ हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से समय रहते अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं।
एसबीआई द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार जूनियर एसोसिएट पद के लिए श्रेणीवार (Regular Vacancies) विवरण इस प्रकार है:
SBI Clerk Notification 2026 Important Dates
भारतीय स्टेट बैंक भर्ती 2026 की महत्वपूर्ण तिथियां नीचे दी गई तालिका में दी गई हैं। अभ्यर्थी अपनी तैयारी और आवेदन समय सीमा का विशेष ध्यान रखें:
Event
Date
Official Notification Release Date
11 August 2026
Online Application Start Date
11 August 2026
Last Date to Apply & Pay Fee
31 August 2026
Preliminary Examination (Tentative)
September 2026
Main Examination (Tentative)
November 2026
SBI Clerk Notification 2026 Application Fee
एसबीआई क्लर्क भर्ती 2026 के अंतर्गत श्रेणीवार निर्धारित आवेदन शुल्क का विवरण निम्नलिखित है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई) से किया जा सकता है:
Category
Application Fee
General / OBC / EWS
₹750/-
SC / ST / PwBD / XS / DXS
₹0/- (NIL)
Payment Mode
Online
SBI Clerk Notification 2026 Age Limit
एसबीआई जूनियर एसोसिएट पद के लिए आयु सीमा की गणना 01 अप्रैल 2026 को आधार मानकर की जाएगी। आवेदक का जन्म 02 अप्रैल 1998 से पहले तथा 01 अप्रैल 2006 के बाद का नहीं होना चाहिए (दोनों तिथियां शामिल हैं)।
Graduation in any discipline from a recognised University or equivalent qualification recognized by the Central Government. Final year students can also apply provisionally.
SBI Clerk Notification 2026 Selection Process
एसबीआई जूनियर एसोसिएट (क्लर्क) भर्ती के तहत अभ्यर्थियों का चयन तीन मुख्य चरणों के आधार पर किया जाएगा:
प्रारंभिक परीक्षा पूर्णतः ऑनलाइन (वस्तुनिष्ठ प्रकार) आयोजित होगी।
परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 (0.25) अंक की नकारात्मक अंकन (Negative Marking) होगी।
प्रत्येक विषय के लिए 20 मिनट का अलग से समय निर्धारित (Sectional Timing) रहेगा।
मुख्य परीक्षा के लिए राज्यवार और श्रेणीवार कुल रिक्तियों के 10 गुना अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
मुख्य परीक्षा पास करने के पश्चात यदि अभ्यर्थी ने 10वीं या 12वीं में संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा नहीं पढ़ी है तो उन्हें लोकल लैंग्वेज टेस्ट पास करना अनिवार्य होगा।
How to Apply SBI Clerk Notification 2026
सबसे पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in या sbi.bank.in पर जाएं।
होमपेज पर नीचे ‘Careers’ विकल्प पर क्लिक करें और ‘Current Openings’ सेक्शन में जाएं।
वहां “RECRUITMENT OF JUNIOR ASSOCIATES (CUSTOMER SUPPORT & SALES)” लिंक पर क्लिक करें।
अब ‘Apply Online’ पर क्लिक करें और ‘Click for New Registration’ विकल्प को चुनें।
अपनी मूलभूत जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड प्राप्त करें।
आवेदन फॉर्म में मांगी गई अपनी सभी व्यक्तिगत, शैक्षणिक जानकारी और पसंदीदा राज्य/भाषा का चयन ध्यानपूर्वक करें।
अपना पासपोर्ट आकार का फोटो, हस्ताक्षर, बाएं हाथ के अंगूठे का निशान और हस्तलिखित घोषणा (Handwritten Declaration) स्कैन करके अपलोड करें।
अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
अंत में सभी विवरणों की जांच करने के बाद फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के उपयोग के लिए प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।