NEET UG OMR Answer Sheet 2026: नीट यूजी ओएमआर आंसर शीट जारी, यहाँ से करें चैलेंज

NEET UG OMR Answer Sheet 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा नीट यूजी परीक्षा के लिए ओएमआर आंसर शीट और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स 13 जुलाई 2026 को जारी कर दिए गए हैं। आपको बता दें कि नीट यूजी री-एग्जाम का आयोजन 21 जून 2026 को किया गया था। परीक्षार्थी अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कर सकते हैं और अपनी स्कैन की गई ओएमआर शीट देख सकते हैं। डेटा सुरक्षा और गोपनीयता सुनिश्चित करने के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) सिस्टम लागू किया गया है। यदि किसी उम्मीदवार को अपने रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स में कोई गड़बड़ी मिलती है, तो वे 13 जुलाई से 15 जुलाई 2026 (सुबह 11:00 बजे) तक ऑनलाइन चुनौती दर्ज करा सकते हैं।

NEET UG OMR Answer Sheet 2026 Overview

Recruitment OrganizationNational Testing Agency (NTA)
Exam NameNational Eligibility Cum Entrance Test (UG) 2026
Re-Exam Date21 June 2026
OMR Answer Sheet Release Date13 July 2026
Objection Last Date15 July 2026 (11:00 AM)
Objection Fee₹200/- Per Response Challenge (Refundable if claim is correct)
Official Websiteneet.nta.nic.in / nta.ac.in

NEET UG OMR Answer Sheet 2026 Latest News

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा नीट यूजी री-एग्जाम का आयोजन 21 जून 2026 को दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:15 बजे तक किया गया था। इस परीक्षा की स्कैन की गई ओएमआर आंसर शीट उम्मीदवारों के पंजीकृत ईमेल पते पर भी भेज दी गई है।

उम्मीदवारों को ओएमआर रिस्पॉन्स को चुनौती देने का अवसर दिया जा रहा है। इसके लिए प्रति प्रश्न ₹200 का प्रोसेसिंग शुल्क देना होगा। यदि उम्मीदवार का दावा सही पाया जाता है, तो यह शुल्क वापस (Refund) कर दिया जाएगा। प्रोसेसिंग शुल्क का भुगतान 15 जुलाई 2026 को सुबह 11:00 बजे तक डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है। ध्यान रहे कि आंसर की चैलेंज की प्रक्रिया पहले ही समाप्त हो चुकी है।

How to Download & Challenge NEET UG OMR Answer Sheet 2026

  • सबसे पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाना है।
  • इसके बाद आपको होम पेज पर “View/Challenge OMR Sheet & Recorded Responses” के लिंक पर क्लिक करना है।
  • फिर अभ्यर्थी को अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन कर लेना है।
  • इसके बाद आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर एक ओटीपी (OTP) आएगा, जिसे दर्ज करके टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन पूरा करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर ओएमआर शीट की स्कैन की गई कॉपी और मशीन द्वारा पढ़े गए रिस्पॉन्स दिखाई देंगे।
  • यदि किसी उत्तर में विसंगति है, तो संबंधित प्रश्न संख्या का चयन करें और अपने सही विकल्प को टिक करें।
  • इसके बाद निर्धारित शुल्क (₹200 प्रति प्रश्न) का ऑनलाइन भुगतान करें और “Submit Challenge” पर क्लिक करें।
  • अंत में भविष्य के संदर्भ के लिए एक्नॉलेजमेंट पेज का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

NEET UG OMR Answer Sheet 2026 Important Links

NTA NEET UG OMR Answer Sheet 2026Download/Challenge Here
NTA NEET UG OMR Sheet Public NoticeDownload Official Notice
Official Websiteneet.nta.nic.in
Check All Latest Jobsiharyana.in
Join WhatsApp Join Telegram