NEET UG 2026 Refund Process: नीट यूजी फॉर्म फीस रिफंड के लिए आवेदन शुरु, जल्दी करे

NEET UG 2026 Refund Process: नीट यूजी 2026 परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित की गई थी लेकिन पेपर लीक के कारण परीक्षा रद्द कर दी गई। इसके बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सभी उम्मीदवारों की परीक्षा फीस रिफंड करने का निर्णय लिया है। अब NTA ने फीस रिफंड के लिए बैंक डिटेल अपडेट करने की सुविधा आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने साइबर कैफे या CSC के माध्यम से फॉर्म भरवाया था, उन्हें जल्द से जल्द अपनी बैंक डिटेल अपडेट करनी होगी ताकि रिफंड की राशि सही खाते में ट्रांसफर हो सके।

NEET UG 2026 Refund Process Overview

OrganizationNational Testing Agency (NTA)
Exam NameNEET UG 2026
Exam Date3 May 2026
Exam StatusCancelled Due to Paper Leak
Re Exam Date21 June 2026
Refund Window Start Date22 May 2026
Refund Window Last Date27 May 2026 (11:50 PM)
Refund ModeOnline Bank Transfer
Official Websiteneet.nta.nic.in

NEET UG 2026 Refund Process Latest News

एनटीए नीट यूजी 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 फरवरी 2026 से शुरू हुई थी और आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 मार्च 2026 निर्धारित की गई थी। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद 12 मार्च से 14 मार्च 2026 तक करेक्शन विंडो खोली गई थी, जिसमें अभ्यर्थियों को अपने आवेदन फॉर्म में सुधार करने का अवसर दिया गया था।

पहले NEET UG 2026 परीक्षा का आयोजन 3 मई 2026 को किया गया था, लेकिन बाद में पेपर लीक के कारण इसे रद्द कर दिया गया। इसके बाद राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने री-एग्जाम की घोषणा की और नई परीक्षा तिथि 21 जून 2026 तय की गई ।

इसके अलावा 15 मई से 21 मई 2026 (रात 11:50 बजे तक) उम्मीदवारों को अपनी वर्तमान एड्रेस और परीक्षा शहर की प्राथमिकता में बदलाव करने का अवसर भी दिया गया था, जिसमें किसी भी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया गया।

अब NTA ने परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए बैंक डिटेल अपडेट करने का पोर्टल भी शुरू कर दिया है। उम्मीदवार 22 मई 2026 से 27 मई 2026 तक अपने बैंक खाते की जानकारी अपडेट कर सकते हैं। इसमें खाताधारक का नाम, बैंक अकाउंट नंबर, IFSC कोड और बैंक का नाम सही तरीके से भरना जरूरी है ताकि रिफंड प्रक्रिया में कोई समस्या न आए।

कई उम्मीदवार अपना फॉर्म साइबर कैफे या CSC सेंटर से भरवाते हैं, ऐसे में रिफंड राशि उसी खाते में जा सकती है जिससे पेमेंट किया गया था। इसलिए NTA ने सभी उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे अपना व्यक्तिगत बैंक खाता अपडेट करें ताकि रिफंड सीधे छात्र या उनके माता-पिता के खाते में ट्रांसफर हो सके।

NEET UG 2026 Refund Details

General₹1700/-
OBC / EWS₹1600/-
SC / ST / PwBD / Third Gender₹1000/-
NRI Candidates₹9500/-

How to Update NEET UG 2026 Refund Bank Details

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को NEET की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाना है।
  • इसके बाद होम पेज पर Refund / Bank Details Update लिंक पर क्लिक करना है।
  • फिर Application Number, Password और Captcha Code डालकर लॉगिन करना है।
  • अब Refund Portal खुलेगा जहां बैंक डिटेल भरने का विकल्प मिलेगा।
  • यहां उम्मीदवार को खाताधारक का नाम, बैंक अकाउंट नंबर, IFSC कोड और बैंक का नाम भरना है।
  • यदि आवश्यक हो तो Cancelled Cheque भी अपलोड कर सकते हैं।
  • सभी जानकारी सही भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करना है।
  • एक बार सबमिट करने के बाद बैंक डिटेल में दोबारा बदलाव नहीं किया जा सकेगा।

NEET UG 2026 Refund Process Important Links

Refund Window Open22 May to 27 May 2026
Refund Bank Details Update LinkClick Here
Refund Notice PDFDownload Here
Official Websiteneet.nta.nic.in
Check All Latest Updateswww.iharyana.in
Join WhatsApp Join Telegram