MDU Mercy Chance 2026: महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में यूजी, पीजी एवं विभिन्न कोर्सों के लिए मर्सी चांस का नोटिफिकेशन जारी

MDU Mercy Chance 2026: महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू), रोहतक द्वारा यूजी, पीजी एवं विभिन्न कोर्सों के लिए मर्सी चांस का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस प्रक्रिया के तहत रेगुलर, डीडीई एवं वार्षिक योजना के सभी सेमेस्टर और वार्षिक पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को आवेदन करने का मौका दिया गया है। एमडीयू मर्सी चांस ऑनलाइन फॉर्म 15 मई 2026 से शुरू हो चुके हैं और आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 जून 2026 निर्धारित की गई है। परीक्षा का आयोजन अगस्त 2026 में संभावित रूप से किया जाएगा। परीक्षा फॉर्म और शुल्क केवल ऑनलाइन माध्यम से ही भरे जाएंगे। विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों को सलाह दी है कि आवेदन फॉर्म भरने से पहले अपनी पात्रता की पुष्टि संबंधित रिजल्ट शाखा से अवश्य कर लें क्योंकि यदि कोई अपात्र विद्यार्थी आवेदन करता है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी स्वयं विद्यार्थी की होगी और जमा की गई परीक्षा फीस किसी भी स्थिति में वापस नहीं की जाएगी।

यह विशेष मौका उन विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध कराया गया है जिनके एक या अधिक विषयों में री-अपीयर है या जो अपनी डिवीजन सुधारना चाहते हैं, हालांकि बीएड कार्यक्रम में डिवीजन सुधार की अनुमति नहीं होगी। पीजी प्रोग्राम के विद्यार्थियों को 50% से कम अंकों को 55% या उससे अधिक तक सुधारने का भी अवसर दिया गया है। वर्ष 2001 या उसके बाद पंजीकृत विद्यार्थियों को उसी वर्ष के परीक्षा स्कीम और सिलेबस के अनुसार परीक्षा देनी होगी जबकि 2001 से पहले पंजीकृत विद्यार्थियों के लिए 2001 में लागू स्कीम और सिलेबस ही मान्य रहेगा। ऐसे विद्यार्थियों को अपनी जिम्मेदारी पर परीक्षा में शामिल होना होगा तथा आवेदन के समय अंडरटेकिंग भी जमा करनी होगी।

MDU Mercy Chance 2026 Overview

University NameMaharshi Dayanand University (MDU), Rohtak
Form NameMDU Mercy Chance Online Form 2026
Course TypeUG / PG & Various Courses
Nature of CoursesRegular / DDE / Annual Courses
Mode of ApplyOnline
Application Start Date15 May 2026
Last Date to Apply05 June 2026
Exam DateAugust 2026 (Tentative)
Official Websitemdu.ac.in

MDU Mercy Chance 2026 Course Fees Details

एमडीयू मर्सी चांस ऑनलाइन फॉर्म 2026 के लिए विभिन्न कोर्सों के अनुसार प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय प्रयास के लिए अलग-अलग आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है।

Name of the CourseFees for 1st AttemptFees for 2nd AttemptFees for 3rd Attempt
B.A / B.Sc / B.Com, OTMIL / Shastri, M.A / M.Sc / M.Com etc.₹15000/-₹18000/-₹21000/-
MBA, LLB, LLM, MCA, BJMC/MJMC etc.₹20000/-₹24000/-₹27000/-
B.Pharmacy, M.Pharmacy, BBA/BCA etc.₹20000/-₹24000/-₹27000/-
B.Tech / M.Tech / B.Arch / M.Arch etc.₹20000/-₹24000/-₹27000/-
B.Ed / M.Ed₹20000/-₹24000/-₹27000/-
M.Phil₹15000/-₹18000/-₹21000/-
C.P.Ed / B.P.Ed / M.P.Ed₹20000/-₹24000/-₹27000/-
All Diploma Courses₹15000/-₹18000/-₹21000/-
Integrated Programs & MFA Courses₹15000/-₹18000/-₹21000/-
MHMCT Integrated Program₹20000/-₹24000/-₹27000/-
B.A B.Ed / B.Sc B.Ed / B.Voc etc.₹20000/-₹24000/-₹27000/-

MDU Mercy Chance 2026 Important Dates

एमडीयू मर्सी चांस ऑनलाइन फॉर्म 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 मई 2026 से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 जून 2026 निर्धारित की गई है। परीक्षा का आयोजन अगस्त 2026 में संभावित रूप से किया जाएगा इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

MDU Mercy Chance 2026 Required Details

अभ्यर्थियों को आवेदन फॉर्म भरते समय सभी व्यक्तिगत जानकारी, पता विवरण, बायोमेट्रिक, सोशल एवं एजुकेशन डिटेल भरना अनिवार्य है। यदि कोई स्टेप छोड़ दिया जाता है तो छात्र री-अपीयर फॉर्म भरने में सक्षम नहीं होगा।

How to Apply MDU Mercy Chance 2026

  • सबसे पहले अभ्यर्थी को एमडीयू की आधिकारिक वेबसाइट student.mdu.ac.in पर जाना है।
  • यदि पहले से अकाउंट नहीं बना है तो New Account बनाना होगा।
  • इसके बाद अपनी डिटेल भरकर Send OTP पर क्लिक करें।
  • प्राप्त OTP दर्ज करके सत्यापन प्रक्रिया पूरी करें।
  • अब आवश्यक जानकारी भरकर लॉगिन करें।
  • Address Detail, Biometric Detail, Social Detail एवं Education Detail अपडेट करें।
  • इसके बाद Exam Centre का चयन करें क्योंकि यह अनिवार्य है।
  • अब Course एवं Paper का चयन करें जिसके लिए आवेदन करना है।
  • फिर “Click Here” पर क्लिक करके आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें एवं PDF सुरक्षित रखें।

MDU Mercy Chance 2026 Important Links

Start MDU Mercy Chance Online Form15 May 2026
Last Date Online Application Form05 June 2026
MDU Mercy Chance 2026 Apply OnlineClick Here
MDU Mercy Chance 2026 Official NotificationClick Here
Official Websitemdu.ac.in
Check All Latest Jobswww.iharyana.in
Join WhatsApp Join Telegram