JEE Advanced 2026: जेईई एडवांस्ड नोटिफिकेशन जारी

JEE Advanced 2026: जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है यह परीक्षा आईआईटी रुड़की द्वारा आयोजित करवाई जाएगी। इस परीक्षा के माध्यम से देश के प्रतिष्ठित आईआईटी संस्थानों में एडमिशन दिया जाता है। जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 23 अप्रैल 2026 से शुरू होंगे और आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 मई 2026 रात 11:59 बजे निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि के अंदर आवेदन कर सकते हैं।

JEE Advanced 2026 Overview

Exam Conducting BodyIIT Roorkee
Exam NameJEE Advanced 2026
Exam TypeAdmission Test
CourseB.E./B.Tech
Application ModeOnline
Exam LocationAll India
Application Form Filling Date23 April to 02 May 2026
Official Websitejeeadv.ac.in

JEE Advanced 2026 Important Dates

जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 23 अप्रैल 2026 से शुरू होंगे और आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 मई 2026 रात 11:59 बजे तक है। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 4 मई 2026 है। परीक्षा का आयोजन 17 मई 2026 को किया जाएगा। एडमिट कार्ड 11 मई 2026 को जारी होंगे, उत्तर कुंजी 25 मई 2026 को जारी होगी और परीक्षा परिणाम 1 जून 2026 को घोषित किया जाएगा।

JEE Advanced 2026 Application Fee

जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 3200 रुपये रखा गया है जबकि एससी, एसटी और पीएच उम्मीदवारों तथा सभी महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 1600 रुपये निर्धारित किया गया है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

JEE Advanced 2026 Age Limit

जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों का जन्म 1 अक्टूबर 2001 या इसके बाद होना चाहिए जबकि एससी, एसटी और पीएच वर्ग के उम्मीदवारों का जन्म 1 अक्टूबर 1996 या इसके बाद होना चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

JEE Advanced 2026 Educational Qualification

जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी को जेईई मेन 2026 परीक्षा पास करनी होगी तथा बी.ई./बी.टेक पेपर में टॉप 2,50,000 सफल उम्मीदवारों में शामिल होना अनिवार्य है।

JEE Advanced 2026 Selection Process

जेईई एडवांस्ड 2026 में अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी जिसके अनुसार अभ्यर्थियों को आईआईटी संस्थानों में प्रवेश दिया जाएगा।

How to Apply JEE Advanced 2026

  • सबसे पहले अभ्यर्थी को जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद होम पेज पर अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करना है।
  • अब अभ्यर्थी को रजिस्ट्रेशन करना होगा और लॉगिन करना होगा।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है।
  • आवश्यक दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करने हैं।
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
  • अंत में आवेदन फॉर्म को फाइनल सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रखें।

JEE Advanced 2026 Important Links

Start JEE Advanced 2026 form23 April 2026
Last Date Online Application form02 May 2026
Apply OnlineApply Now
Official NotificationDownload from here
Official Websitejeeadv.ac.in
Check All Latest Jobswww.iharyana.in
Join WhatsApp Join Telegram