Indian Army Agniveer Admit 2026: इंडियन आर्मी द्वारा अग्निवीर भर्ती 2026 का एडमिट कार्ड जारी

Indian Army Agniveer Admit 2026: इंडियन आर्मी द्वारा अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) का एडमिट कार्ड 15 मई 2026 को जारी किया जाएगा। आपको बता दें कि इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा का आयोजन 1 जून से 15 जून 2026 तक किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए आवेदन किया है वे 15 मई 2026 से joinindianarmy.nic.in वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

Indian Army Agniveer Admit 2026 Overview

OrganizationIndian Army
Post NameJCOs/ OR & Agniveers
Total Posts25000+
Exam ModeOnline CEE
Exam Date01 June to 15 June 2026
Admit Card Release Date15 May 2026
Official Websitejoinindianarmy.nic.in

Indian Army Agniveer Admit 2026 Latest News

इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से शुरू होकर 10 अप्रैल 2026 (विस्तारित) तक पूरी करवाई गई थी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 25000+ पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के तहत इंडियन आर्मी द्वारा ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) की परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड जारी करने का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

इंडियन आर्मी के आधिकारिक नोटिस के अनुसार Agniveer, JCOs एवं OR श्रेणी की ऑनलाइन CEE परीक्षा 01 जून 2026 से 15 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी। अलग-अलग पोस्ट एवं कैटेगरी के लिए परीक्षा तिथियां निर्धारित की गई हैं। उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 15 मई 2026 से 21 मई 2026 तक चरणबद्ध तरीके से जारी किए जाएंगे।

जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा 01 एवं 02 जून 2026 को आयोजित होगी, उनके एडमिट कार्ड 18 मई 2026 की शाम को जारी किए जाएंगे। वहीं 03 एवं 04 जून 2026 की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 19 मई 2026 को और 05 एवं 08 जून 2026 की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 20 मई 2026 को जारी होंगे। शेष कैटेगरी जैसे Agniveer GD, Tradesmen (8th Pass), SOL Tech (NA), Women Military Police एवं Clerk/SKT के एडमिट कार्ड 21 मई 2026 की शाम को जारी किए जाएंगे।

अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर लॉगिन करके डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड में परीक्षा तिथि, परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय एवं अन्य महत्वपूर्ण निर्देश दिए जाएंगे, इसलिए उम्मीदवार परीक्षा से पहले सभी निर्देश ध्यानपूर्वक अवश्य पढ़ लें।

Indian Army Agniveer Admit 2026 Schedule

Post / Category NameExam DateAdmit Card Release Date
JCO RT, Sepoy Pharma, Havildar (Education)11 June 202615 May 2026 (Evening)
Agniveer General Duty, Agniveer Tradesmen (10th)01 & 02 June 202618 May 2026 (Evening)
Agniveer General Duty, Agniveer Tradesmen (10th), Agniveer Tech03 & 04 June 202619 May 2026 (Evening)
Agniveer General Duty, Agniveer Tradesmen (10th), Agniveer Tech05 & 08 June 202620 May 2026 (Evening)
Remaining Category – Agniveer GD, Tradesmen (8th), SOL Tech (NA), Women Military Police, Clerk & SKT09, 10 & 12 June 202621 May 2026 (Evening)

How to Download Indian Army Agniveer Admit 2026

  • सबसे पहले इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाना है।
  • इसके बाद Agniveer / JCOs / OR Admit Card लिंक पर क्लिक करना है।
  • अब उम्मीदवार को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके लॉगिन करना है।
  • इसके बाद एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • अब एडमिट कार्ड को चेक करके डाउनलोड कर लें।
  • अंत में इसका प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

Indian Army Agniveer Admit 2026 Important Links

Army Agniveer 2026 Exam Date (CEE)01 June to 15 June 2026
Army Agniveer 2026 Admit CardDownload from here
Official Websitejoinindianarmy.nic.in
Check All Latest Jobswww.iharyana.in
Join WhatsApp Join Telegram