India Post GDS Recruitment 2026: भारतीय डाक विभाग में GDS, BPM और ABPM के 28636 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन शुरु
India Post GDS Recruitment 2026: भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS), ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) एवं असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) के हजारों पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के अंतर्गत पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों से ऑनलाइन मोड में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 फरवरी 2026 शाम 05:00 बजे तक निर्धारित की गई है।
इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026 के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष रखी गई है। आयु की गणना 16 फरवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को भारत सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में अतिरिक्त छूट दी जाएगी।
श्रेणी
अधिकतम आयु में छूट
SC / ST
5 वर्ष
OBC
3 वर्ष
EWS
कोई छूट नहीं
PwD (दिव्यांग)
10 वर्ष
PwD + OBC
13 वर्ष
PwD + SC / ST
15 वर्ष
India Post GDS Recruitment 2026 Educational Qualification
Post Name
Total Post
Qualification
Gramin Dak Sevak (GDS)
28636
10th Pass
Branch Postmaster (BPM)
Assistant Branch Postmaster (ABPM)
India Post GDS Recruitment 2026 Selection Process
इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट से किया जाएगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन एवं मेडिकल परीक्षण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा या साक्षात्कार का आयोजन नहीं किया जाएगा।
How to Apply India Post GDS Recruitment 2026
सबसे पहले अभ्यर्थी को इंडिया पोस्ट जीडीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
होम पेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक कर नया पंजीकरण करना होगा।
रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन कर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा।
आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी सही-सही भरें।
मांगे गए दस्तावेज, फोटो एवं सिग्नेचर अपलोड करें।
अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
अंत में आवेदन फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।