HBSE 10th 12th July 2026 Result : हरियाणा बोर्ड 10वीं 12वीं जुलाई परीक्षा का रिजल्ट जारी, उत्तर पुस्तिका की पुन: जाँच या पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन शुरु

HHBSE 10th 12th July 2026 Result: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH), भिवानी द्वारा 10वीं (सेकेंडरी) और 12वीं (सीनियर सेकेंडरी) जुलाई-2026 परीक्षा का परिणाम आज 6 अगस्त 2026 को घोषित कर दिया गया है। इस परीक्षा के लिए आवेदन 20 मई से 24 जून 2026 तक स्वीकार किए गए थे और एडमिट कार्ड 2 जुलाई 2026 को जारी किए गए थे। जो भी परीक्षार्थी इस जुलाई परीक्षा में शामिल हुए थे, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। अभ्यर्थी अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर या नाम, पिता का नाम, माता का नाम और जन्म तिथि दर्ज करके अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।

HBSE 10th 12th July 2026 Result Overview

Board NameBoard of School Education Haryana (BSEH), Bhiwani
Exam NameSecondary & Sr. Secondary July Examination 2026
Notification No.05/2026 & BSEH/SRS/2026/85
Apply Online Dates20 May to 24 June 2026
Admit Card Release Date02 July 2026
Result Release Date06 August 2026
Re-checking / Re-evaluation Dates07 August 2026 to 26 August 2026
10th Pass Percentage60.42%
12th Pass Percentage42.55%
Mode of ResultOnline
Official Websitewww.bseh.org.in

HBSE 10th 12th July 2026 Result Latest News

HBSE 10th 12th July 2026 Result: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार 10वीं और 12वीं जुलाई-2026 परीक्षा का रिजल्ट 6 अगस्त 2026 को आधिकारिक पोर्टल पर लाइव कर दिया गया है। बोर्ड द्वारा 10वीं शैक्षणिक परीक्षा और 12वीं एक दिवसीय कंपार्टमेंट एवं अतिरिक्त विषय परीक्षा दोनों के आंकड़े अलग-अलग जारी किए गए हैं:

10वीं कक्षा परिणाम विवरण: 10वीं जुलाई परीक्षा में कुल 24,380 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें से 14,731 परीक्षार्थी पास हुए हैं, जबकि 8,425 परीक्षार्थियों की कंपार्टमेंट आई है और 1,226 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण रहे हैं। 10वीं कक्षा का कुल पास प्रतिशत 60.42% रहा है।

12वीं कक्षा परिणाम विवरण: 12वीं कंपार्टमेंट/अतिरिक्त विषय परीक्षा में कुल 24,080 स्वयंपाठी (Private) परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए थे। इनमें से 10,247 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं और 12,281 परीक्षार्थियों की कंपार्टमेंट दर्ज की गई है। 12वीं कक्षा का कुल पास प्रतिशत 42.55% रहा है।

Re-checking & Re-evaluation Online Form: जिन परीक्षार्थियों को अपने प्राप्त अंकों पर आपत्ति है या जो उत्तर पुस्तिका की पुन: जाँच (Re-checking) या पुनर्मूल्यांकन (Re-evaluation) करवाना चाहते हैं, वे 07 अगस्त 2026 से 26 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

How to Apply for HBSE 10th 12th Re-checking / Re-evaluation

  • सबसे पहले Re-checking/Re-evaluation के आधिकारिक पोर्टल पर जाएँ।
  • अपनी कक्षा (Secondary या Sr. Secondary) का चयन करें।
  • अपना Roll Number दर्ज करें।
  • इसके बाद Applying For में ‘ReChecking’ या ‘Re-evaluation’ विकल्प चुनें।
  • स्क्रीन पर दिख रहा Captcha Code टाइप करें और ‘Register’ बटन पर क्लिक करें।
  • निर्धारित शुल्क का भुगतान करके अपना आवेदन फॉर्म जमा करें और रसीद सुरक्षित रख लें।

How to Check HBSE 10th 12th July 2026 Result

  • सबसे पहले हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
  • होम पेज पर ‘HBSE 10th Result July 2026’ या ‘HBSE 12th Compartment Result July 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना Roll Number, Registration Number अथवा Name, Father’s Name, Mother’s Name और Date of Birth दर्ज करें।
  • आवश्यक विवरण भरकर ‘Search Result’ बटन पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • रिजल्ट चेक करें और भविष्य के उपयोग के लिए इसका प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

HBSE 10th 12th July 2026 Result Important Links

HBSE 10th/12th Re-checking / Re-evaluation Online FormApply Online Here
HBSE 10th Result July 2026 Direct LinkCheck Result Here
HBSE 12th Compartment Result 2026 Direct LinkCheck Result Here
HBSE 10th Result Official Notice PDFDownload Notice
HBSE 12th Result Official Notice PDFDownload Notice
Official Websitebseh.org.in
Check All Latest Jobs & Resultsiharyana.in
Join WhatsApp Join Telegram