Haryana Solar Panel Subsidy 2026: हरियाणा में सोलर पैनल लगवाने पर ₹1,10,000 तक सब्सिडी

Haryana Solar Panel Subsidy 2026: अगर आप भी अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवाने का मन बना रहे हैं, तो आपके लिए बहुत ही खुशखबरी की बात है। केंद्र और हरियाणा सरकार मिलकर पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत भारी-भरकम सब्सिडी दे रही हैं। इस योजना के जरिए न केवल आपको 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली का लाभ मिलेगा, बल्कि अपनी छत पर रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से ₹60,000 और हरियाणा सरकार की तरफ से ₹50,000 तक की अतिरिक्त राज्य सब्सिडी दी जा रही है। यानी योग्य परिवारों को कुल मिलाकर अधिकतम ₹1,10,000 तक की वित्तीय सहायता मिल रही है। अगर आप भी फ्री बिजली और भारी बचत का लाभ उठाना चाहते हैं, तो ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया तुरंत पूरी करें।

Haryana Solar Panel Subsidy 2026 Overview

विभाग का नामनवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE) एवं हरियाणा सरकार
योजना का नामप्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (Haryana Solar Subsidy)
लाभार्थीहरियाणा के स्थायी निवासी एवं घरेलू बिजली उपभोक्ता
अधिकतम सब्सिडी₹1,10,000 तक (केंद्र + राज्य सरकार सब्सिडी मिलाकर)
मुख्य लाभ300 यूनिट तक मुफ़्त बिजली एवं सौर ऊर्जा को बढ़ावा
श्रेणीहरियाणा सरकारी योजना (Sarkari Yojana)
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन (Online)
आधिकारिक वेबसाइटpmsuryaghar.gov.in

Haryana Solar Panel Subsidy 2026 उद्देश्य

Haryana Solar Panel Subsidy 2026 का मुख्य उद्देश्य राज्य के नागरिकों को मुफ़्त बिजली का लाभ पहुँचाना और पर्यावरण-अनुकूल सौर ऊर्जा के प्रति प्रोत्साहित करना है। इस योजना के माध्यम से गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों पर बिजली बिल के भारी बोझ को कम किया जाएगा और उन्हें अपनी छतों पर सोलर रूफटॉप स्थापित करने के लिए आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी।

Haryana Solar Panel Subsidy 2026 पात्रता

सामान्य पात्रता शर्तें: आवेदक का भारतीय नागरिक होने के साथ-साथ हरियाणा का स्थायी निवासी होना आवश्यक है। आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए और उसके पास वैध घरेलू बिजली कनेक्शन होना अनिवार्य है। इसके अलावा आवेदक के घर की छत पर सोलर पैनल स्थापित करने के लिए पर्याप्त एवं उपयुक्त स्थान होना चाहिए तथा उसने पहले किसी भी सोलर सब्सिडी योजना का लाभ न लिया हो।

हरियाणा राज्य सब्सिडी के लिए पात्रता (आय सीमा): केंद्र सरकार की सब्सिडी सभी वर्गों के लिए समान रूप से लागू है, लेकिन हरियाणा सरकार द्वारा दी जाने वाली अतिरिक्त सब्सिडी के लिए पारिवारिक आय की शर्तें निर्धारित की गई हैं। जिन परिवारों की वार्षिक आय (PPP के अनुसार) ₹1.80 लाख या उससे कम है, उन्हें 2 kW तक के सोलर सिस्टम पर ₹50,000 की अतिरिक्त राज्य सब्सिडी मिलती है। वहीं, जिन परिवारों की वार्षिक आय ₹1.80 लाख से ₹3.00 लाख के बीच है, उन्हें ₹20,000 की extra सब्सिडी दी जाती है।

Haryana Solar Panel Subsidy 2026 सब्सिडी एवं लागत विवरण

  • 1 kW सोलर पैनल लगवाने पर केंद्र सरकार की ओर से ₹30,000 की सब्सिडी दी जाती है, जिसकी अनुमानित लागत ₹60,000 से ₹65,000 तक आती है।
  • 2 kW सोलर पैनल लगाने पर केंद्र सरकार ₹60,000 सब्सिडी देती है। यदि आप अंत्योदय परिवार (आय ₹1.80 लाख से कम) से आते हैं तो राज्य सरकार से ₹50,000 extra मिलेंगे, यानी कुल सब्सिडी ₹1,10,000 तक हो जाएगी।
  • 3 kW या उससे अधिक क्षमता का सोलर सिस्टम लगवाने पर केंद्र सरकार द्वारा अधिकतम ₹78,000 की सब्सिडी प्रदान की जाती है।
  • सब्सिडी की राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजी जाती है।

How to Apply Haryana Solar Panel Subsidy 2026

  • सबसे पहले आपको पीएम सूर्य घर की आधिकारिक वेबसाइट pmsuryaghar.gov.in पर जाना होगा।
  • होम पेज पर जाने के बाद ‘Apply for Rooftop Solar’ के विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपने राज्य (Haryana) और संबंधित बिजली वितरण कंपनी (DHBVN या UHBVN) का चयन करें।
  • अपना बिजली उपभोक्ता नंबर (Consumer Account Number) दर्ज करें और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद पोर्टल में लॉगिन करें और सोलर रूफटॉप के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।
  • मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज जैसे- परिवार पहचान पत्र (PPP ID), आधार कार्ड, हालिया बिजली बिल, और बैंक पासबुक की कॉपी अपलोड करें।
  • डिस्कॉम स्वीकृति मिलने के बाद पंजीकृत विक्रेताओं (Discom Registered Vendors) से सोलर सिस्टम स्थापित करवाएं और नेट मीटरिंग के लिए आवेदन करें।
  • नेट मीटर लगने और निरीक्षण पूरा होने के बाद बैंक विवरण जमा करें, जिसके बाद सब्सिडी की राशि सीधे आपके बैंक खाते में आ जाएगी।

Haryana Solar Panel Subsidy 2026 Important Links

केंद्र सरकार सब्सिडी ऑनलाइन पंजीकरणRegister Here
हरियाणा राज्य सब्सिडी आवेदन लिंकApply Here
सोलर नेट मीटरिंग कनेक्शन आवेदनClick Here
आधिकारिक वेबसाइट (Official Website)pmsuryaghar.gov.in
Check All Latest Haryana Updatesiharyana.in

Join WhatsApp Join Telegram