Haryana Power Utilities AE Recruitment 2025: हरियाणा पावर यूटिलिटीज असिस्टेंट इंजीनियर के 285 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन आवेदन शुरु

Haryana Power Utilities AE Recruitment 2025: हरियाणा पावर यूटिलिटीज ने असिस्टेंट इंजीनियर के 285 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसमें महिला और पुरुष अभ्यर्थियों से ऑनलाइन मोड में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती का उद्देश्य विद्युत, मैकेनिकल और सिविल इंजीनियरिंग क्षेत्रों में रिक्त पदों को भरना है। एचपीयू एई भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 29 सितंबर 2025 से शुरू होंगे और आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर 2025 रात 11:59 बजे निर्धारित की गई है।

Haryana Power Utilities AE Recruitment 2025 Overview

Recruitment OrganizationHaryana Power Utilities (HPU)
Post NameAssistant Engineer (AE)
Advt No.Rectt./ HPUs/ GATE/ 2022-2025
Vacancies285 Posts
Salary/ Pay Scale₹53100 – 167800
Job LocationHaryana
Mode of ApplyOnline
Last Date Form29.10.2025
Official Websitedhbvn.org.in

Haryana Power Utilities AE Recruitment 2025 Vacancy Details

हरियाणा पावर यूटिलिटीज द्वारा असिस्टेंट इंजीनियर (AE) के कुल 285 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

Post NameTotal Vacancies
Assistant Engineer (Electrical)211
Assistant Engineer (Mechanical)55
Assistant Engineer (Civil)19
Total285

Haryana Power Utilities AE Recruitment 2025 Important Dates

एचपीयू एई भर्ती 2025 के लिए नोटिफिकेशन 26 सितंबर 2025 को जारी किया गया। ऑनलाइन आवेदन 29 सितंबर 2025 से शुरू होंगे और आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर 2025 रात 11:59 बजे निर्धारित की गई है। मेरिट लिस्ट जल्द ही जारी की जाएगी।

Haryana Power Utilities AE Recruitment 2025 Application Fee

एचपीयू एई भर्ती में सामान्य, ओबीसी एवं अन्य राज्य के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹590 रखा गया है। हरियाणा के ईडब्ल्यूएस, एससी, बीसी, ईएसएम एवं महिला उम्मीदवारों के लिए ₹148 आवेदन शुल्क है। पीएच (दिव्यांग) उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क रखा गया है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

Haryana Power Utilities AE Recruitment 2025 Age Limit

एचपीयू एई भर्ती में अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष तक होनी चाहिए। आयु की गणना 29 अक्टूबर 2025 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

Haryana Power Utilities AE Recruitment 2025 Educational Qualification

अभ्यर्थी के पास संबंधित ट्रेड में बी.ई./ बी.टेक डिग्री होनी चाहिए। सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 60% अंक तथा एससी वर्ग के लिए न्यूनतम 55% अंक आवश्यक हैं। साथ ही अभ्यर्थी ने GATE-2022, 2023, 2024 या 2025 पास किया होना चाहिए।

Haryana Power Utilities AE Recruitment 2025 Selection Process

एचपीयू एई भर्ती 2025 में चयन प्रक्रिया मेरिट लिस्ट (GATE स्कोर के आधार पर), दस्तावेज सत्यापन एवं मेडिकल परीक्षा के आधार पर की जाएगी।

How to Apply Haryana Power Utilities AE Recruitment 2025

  • सबसे पहले अभ्यर्थी को हरियाणा पावर यूटिलिटीज की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • फिर करियर सेक्शन में एई भर्ती 2025 नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करना है।
  • नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें और आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें।
  • शैक्षणिक योग्यता व अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • सभी विवरण जांचकर आवेदन फॉर्म को फाइनल सबमिट करें और प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

Haryana Power Utilities AE Recruitment 2025 Important Links

Start Haryana Power Utilities AE Recruitment 2025 form29.09.2025
Last Date Online Application form29.10.2025
Apply OnlineApply Here
Official NotificationDownload Pdf
Official Websitedhbvn.org.in
Check All Latest Jobswww.iharyana.in
Join WhatsApp Join Telegram