Haryana Lado Lakshmi Yojana Pension List: हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रही दीन दयाल लाड़ो लक्ष्मी योजना 2025 के लाभार्थियों की सूची ब्लॉक/नगरपालिका वाइज देखी जा सकती है। इस पोर्टल पर आप जिला, क्षेत्र, ब्लॉक/नगरपालिका, गांव, पेंशन प्रकार और लाभार्थी आईडी के आधार पर लाड़ो लक्ष्मी योजना के लाभपात्रों की पूरी लिस्ट देख सकते हैं। इस योजना की पहली किस्त 01.11.2025 और दूसरी किस्त 03.12.2025 को जारी की जा चुकी है। योजना की शुरुआत 25.09.2025 को की गई थी। महिलाओं को ₹2100 प्रति माह की पेंशन DBT के माध्यम से दी जा रही है।
Haryana Lado Lakshmi Yojana Pension List Overview
| Scheme Name | Deen Dayal Lado Lakshmi Yojana 2025 |
| State | Haryana |
| Benefit | ₹2100 per month (through DBT) |
| Scheme Start Date | 25.09.2025 |
| 1st Installment Release Date | 01.11.2025 |
| 2nd Installment Release Date | 03.12.2025 |
| Beneficiary Age Limit | महिला की आयु 23 वर्ष या उससे अधिक |
| Family Annual Income | अधिकतम ₹100000 (FIDR डेटा के अनुसार) |
| Residency | महिला/पति 15 वर्षों से हरियाणा निवासी |
| Bank Account | आवेदिका के नाम से सक्रिय बैंक खाता आवश्यक |
| Official Portal | pension.socialjusticehry.gov.in |
Haryana Lado Lakshmi Yojana Pension List Latest News
दीन दयाल लाड़ो लक्ष्मी योजना 2025 की दोनों किस्तें अब तक जारी की जा चुकी हैं। 1st किस्त 01.11.2025 और 2nd किस्त 03.12.2025 को लाभार्थियों के खातों में भेज दी गई है। पात्र महिलाएं ब्लॉक/नगरपालिका वाइज लाभार्थी सूची ऑनलाइन चेक कर सकती हैं, जिसमें लाभार्थी आईडी, नाम, पिता/पति का नाम, आयु, जेंडर, नामांकन तिथि, बैंक डिटेल्स, आधार संख्या और पेंशन राशि की पूरी जानकारी उपलब्ध रहती है। अभी तक जिन-जिन महिलाओं की लाड़ो लक्ष्मी योजना की पेंशन बन चुकी है, उन सभी लाभार्थियों की पूरी सूची ऑनलाइन देखी जा सकती है।
लाभार्थी अपने जिले, ब्लॉक, गांव या नगरपालिका के अनुसार योजना सूची को ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके लिए हरियाणा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पेंशन लाभार्थी सूची डाउनलोड की जा सकती है।
How to Check Haryana Lado Lakshmi Yojana Pension List
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pension.socialjusticehry.gov.in पर जाएं।
- अब “Beneficiary List” वाले सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद जिला / क्षेत्र / ब्लॉक / नगरपालिका का चयन करें।
- अब गांव और पेंशन टाइप में DEEN DAYAL LADO LAKSHMI YOJANA 2025 चुनें।
- इसके बाद “Sort Order” और अन्य विकल्प चुनें।
- अब “View List” पर क्लिक करें, इसके बाद लाभार्थियों की सूची आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी।
Haryana Lado Lakshmi Yojana Pension List Important Links
| Lado Lakshmi Yojana Beneficiary List | Check from here |
| Official Website | pension.socialjusticehry.gov.in |
| Check All Latest Schemes | www.iharyana.in |
