Haryana ITI Admission 3rd Merit List 2026: हरियाणा आईटीआई एडमिशन 3rd मेरिट लिस्ट जारी, यहाँ से करें चेक

Haryana ITI Admission 3rd Merit List 2026: कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, हरियाणा द्वारा आईटीआई एडमिशन 2026 के लिए 3rd मेरिट लिस्ट 07 अगस्त 2026 को जारी कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने हरियाणा राज्य के सरकारी और प्राइवेट आईटीआई संस्थानों में एडमिशन के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके अपना नाम और अलॉटेड सीट चेक कर सकते हैं। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया 07 अगस्त से 11 अगस्त 2026 तक की जाएगी, वहीं फीस जमा करने की अंतिम तिथि 12 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।

Haryana ITI Admission 3rd Merit List 2026 Overview

Department NameDevelopment & Industrial Training Department, Haryana
Course NameVarious ITI Diploma Courses (1 & 2 Year)
Session2026-27
Apply ModeOnline
CategoryAdmission Merit List
3rd Merit List Date07 August 2026
Official Websiteadmissions.itisry.gov.in

Haryana ITI Admission 3rd Merit List 2026 Latest News

हरियाणा आईटीआई में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन 02 जून से लेकर 30 जून 2026 तक आमंत्रित किए गए थे। इसके बाद ट्रेड चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया 03 जुलाई से 15 जुलाई 2026 तक आयोजित की गई। प्रथम और द्वितीय मेरिट लिस्ट सफलतापूर्वक जारी होने के बाद विभाग द्वारा खाली सीटों का विवरण 03 अगस्त 2026 को प्रदर्शित किया गया था, जिसके आधार पर अभ्यर्थियों को 03 से 05 अगस्त तक अपनी वरीयता (Preferences Revision) में संशोधन का अवसर दिया गया था।

विभाग द्वारा तय शेड्यूल के अनुसार 3rd मेरिट लिस्ट 07 अगस्त 2026 को जारी कर दी गई है। जिन छात्रों का नाम इस मेरिट लिस्ट में आता है, उन्हें 07 अगस्त से 11 अगस्त 2026 के बीच संबंधित आईटीआई संस्थान में जाकर अपने मूल दस्तावेजों का सत्यापन (Document Verification) करवाना होगा तथा 12 अगस्त 2026 तक एडमिशन फीस जमा करनी होगी। इसके बाद रिक्त सीटों का विवरण 14 अगस्त 2026 को प्रदर्शित किया जाएगा तथा चतुर्थ (4th) मेरिट लिस्ट 18 अगस्त 2026 को जारी की जाएगी।

How to Check Haryana ITI Admission 3rd Merit List 2026

  • सबसे पहले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट admissions.itisry.gov.in पर जाएँ।
  • होमपेज पर उपलब्ध “Login / Candidate Login” के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
  • लॉगिन करने के पश्चात् “Know Your Result / Seat Allotment Status” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी 3rd मेरिट लिस्ट/सीट अलॉटमेंट लेटर स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे ध्यानपूर्वक चेक करें तथा एडमिशन एवं डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन हेतु अलॉटमेंट लेटर का प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।

Haryana ITI Admission 3rd Merit List 2026 Important Links

Check 3rd Merit ListClick Here
Official Websiteitisry.gov.in
Check Latest Job Updatesiharyana.in
Join WhatsApp Join Telegram