Haryana ITI Admission 2nd Merit List 2026: आज जारी हुई दूसरी मेरिट लिस्ट, ऐसे करें चेक

Haryana ITI Admission 2nd Merit List 2026: कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, हरियाणा द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 में विभिन्न डिप्लोमा कोर्सेज में प्रवेश के लिए दूसरी मेरिट सूची (2nd Merit List) 28 जुलाई 2026 को जारी कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने हरियाणा आईटीआई एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन और ट्रेड चॉइस मॉडिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी की थी, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके अपना सीट अलॉटमेंट स्टेटस और मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं।

द्वितीय मेरिट सूची में चयनित अभ्यर्थियों को आवंटित आईटीआई संस्थान में जाकर अपने मूल दस्तावेजों का सत्यापन (Document Verification) करवाना होगा तथा निर्धारित तिथि से पहले ऑनलाइन माध्यम से फीस जमा करनी होगी।

Haryana ITI Admission 2nd Merit List 2026 Overview

Department NameSkill Development & Industrial Training Department, Haryana
Course NameAll ITI One Year & Two Years Diploma Courses
Session2026-2027
Admission ProcessMerit-Based
Total SeatsApprox. 1 Lakh+
Registration Start Date02 June 2026
Last Date to Apply30 June 2026
1st Merit List Date17 July 2026
2nd Merit List Date28 July 2026
Official Websiteadmissions.itiharyana.gov.in

Haryana ITI Admission 2nd Merit List 2026 Latest Update

हरियाणा आईटीआई दाखिले के प्रथम चरण की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद आज 28 जुलाई 2026 को विभाग द्वारा दूसरी मेरिट सूची (2nd Merit List) घोषित कर दी गई है। राज्य के लगभग 197 सरकारी और 180 निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITIs) में विभिन्न इंजीनियरिंग और गैर-इंजीनियरिंग ट्रेडों (जैसे- इलेक्ट्रिशियन, फिटर, कोपा, डीजल मैकेनिक, वेल्डर आदि) की शेष सीटों को भरने के लिए द्वितीय काउंसलिंग आयोजित की जा रही है।

द्वितीय मेरिट सूची में शॉर्टलिस्ट किए गए छात्रों को 28 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक अपने आवंटित संस्थान में पहुंचकर मूल दस्तावेजों का सत्यापन (Document Verification) करवाना होगा तथा 28 जुलाई से 01 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से फीस जमा करनी होगी। यदि कोई अभ्यर्थी 31 जुलाई 2026 तक दस्तावेज सत्यापन नहीं कराता या 01 अगस्त 2026 तक फीस जमा नहीं करता है, तो उसकी सीट रद्द कर दी जाएगी और उसे आगामी 3rd Merit List के लिए ट्रांसफर कर दिया जाएगा।

How to Check Haryana ITI Admission 2nd Merit List 2026

  1. सबसे पहले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट admissions.itiharyana.gov.in पर जाएँ।
  2. होम पेज पर “Haryana ITI 2026 2nd Merit List / Seat Allotment” के एक्टिव लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी (Registration ID) और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
  4. आपकी स्क्रीन पर आपका अलॉटमेंट स्टेटस दिखाई देगा।
  5. अपना अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

Haryana ITI Admission 2nd Merit List 2026 Important Links

Get 2nd Merit List 2026Click Here
Change Trade For Next RoundClick Here
Official Websiteadmissions.itiharyana.gov.in
Check Latest Updatesiharyana.in

Join WhatsApp Join Telegram