Haryana Ekshatipurti Status Check 2026: हरियाणा फसल नुकसान मुआवजा स्टेटस स्टेटस चेक करें

Haryana Ekshatipurti Status Check 2026: हरियाणा सरकार के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा प्राकृतिक आपदाओं के कारण फ़सल नुकसान (Crop Loss) या अन्य संपत्ति क्षति का मुआवजा प्राप्त करने वाले किसानों के लिए Ekshatipurti Portal संचालित किया जा रहा है। यदि आपने भी फ़सल खराबे की भरपाई हेतु आवेदन किया है, तो अब आप अपने मोबाइल नंबर, Farmer ID या Parivar Pechhan Patra (PPP ID) के ज़रिए घर बैठे ऑनलाइन अपने दावों के सत्यापन और भुगतान (Compensation Status) की स्थिति जांच सकते हैं। स्टेटस चेक करने की संपूर्ण प्रक्रिया और डायरेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध कराया गया है।

Haryana Ekshatipurti Status Check 2026 Overview

विभाग का नामराजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, हरियाणा
पोर्टल का नामEkshatipurti (क्षतिपूर्ति खोज Portal)
सुविधा का नामफ़सल नुकसान / अन्य नुकसान का स्टेटस चेक (Compensation Status)
लाभार्थीहरियाणा राज्य के पंजीकृत किसान
स्टेटस देखने के माध्यमMobile Number / Farmer ID / PPP ID
उपलब्ध फ़सल सीजनKharif 2025, Rabi 2025, Rabi 2024, Kharif 2023, Rabi 2023 आदि
आधिकारिक वेबसाइटrevenueharyana.gov.in

Haryana Ekshatipurti Status Check 2026 उद्देश्य

हरियाणा क्षतिपूर्ति पोर्टल का मुख्य उद्देश्य किसानों को उनके द्वारा दर्ज कराए गए फ़सल या संपत्ति नुकसान के दावों की पारदर्शिता के साथ जानकारी प्रदान करना है। इस पोर्टल के ज़रिए किसान बिना किसी पटवारी या तहसील कार्यालय के चक्कर काटे, ऑनलाइन माध्यम से ही यह जान सकते हैं कि उनके नुकसान का सत्यापन हुआ है या नहीं और मुआवज़े की प्रक्रिया किस चरण में है।

Haryana Ekshatipurti Status Check 2026 आवश्यक विवरण

पोर्टल पर अपने आवेदन या मुआवजे की स्थिति देखने के लिए आपके पास नीचे दिए गए विवरणों में से कम से कम एक जानकारी उपलब्ध होनी चाहिए:

  1. रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर: ‘मेरी फसल मेरा ब्योरा’ (MFMB) पोर्टल पर पंजीकृत आपका 10 अंकों का मोबाइल नंबर।
  2. किसान आईडी (Farmer ID): MFMB पोर्टल द्वारा जारी की गई 8-डिजिट की यूनिक किसान पहचान संख्या।
  3. परिवार पहचान पत्र (PPP ID): हरियाणा राज्य का 8-अक्षरों वाला फैमिली आईडी कार्ड नंबर।

Haryana Ekshatipurti Status Check 2026 स्टेटस कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल revenueharyana.gov.in/Home/Ekshatipurti/ पर जाएं।
  • स्क्रीन पर अपने नुकसान की श्रेणी का चयन करें – Crop Loss (फ़सल नुकसान) या Other Loss (अन्य नुकसान)।
  • इसके बाद Search Farmer By विकल्प में से Phone Number, Farmer ID या PPP ID में से किसी एक को चुनें।
  • निर्धारित बॉक्स में अपना दर्ज नंबर या ID डालें और Search Farmer बटन पर क्लिक करें।
  • नीचे आपकी जानकारी प्रदर्शित होगी, सूची में अपने नाम और पिता के नाम के आगे बने Radio Button पर टिक करें।
  • अब Crop Season (फ़सल सीजन) के ड्रॉपडाउन मेनू से संबंधित वर्ष/सीजन (जैसे Kharif 2025, Rabi 2025, Rabi 2024 आदि) का चयन करें।
  • अंत में Get Loss Details विकल्प पर क्लिक करें। आपके फ़सल नुकसान की गिरदावरी रिपोर्ट, स्वीकृत रकबा और मुआवजे का स्टेटस स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगा।

Haryana Ekshatipurti Status Check 2026 Important Links

Ekshatipurti Status Check Direct LinkCheck Status Now
Official Websiterevenueharyana.gov.in
Check Latest Updatesiharyana.in
Join WhatsApp Join Telegram