Haryana Cotton Subsidy Scheme 2026: हरियाणा कपास अनुदान योजना किसानों को मिलेगा ₹4000 प्रति एकड़ लाभ, ऐसे करें आवेदन

Haryana Cotton Subsidy Scheme 2026: राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन फसलें (कपास) योजना: हरियाणा सरकार द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन फसलें (कपास) योजना के तहत किसानों को कपास फसल की उत्पादकता बढ़ाने, मिट्टी की उर्वरता सुधारने एवं किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए विभिन्न घटकों पर अनुदान दिया जा रहा है। इस योजना का लाभ हरियाणा के चयनित जिलों के किसान उठा सकते हैं। योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 25 मई 2026 से शुरू हो चुके हैं और आवेदन की अंतिम तिथि 21 जून 2026 निर्धारित की गई है।

Haryana Cotton Subsidy Scheme 2026 Overview

योजना का नामराष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन फसलें (कपास)
विभागकृषि एवं किसान कल्याण विभाग, हरियाणा
लाभार्थीकपास उत्पादक किसान
राज्यहरियाणा
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
रजिस्ट्रेशन प्रारंभ25 मई 2026
अंतिम तिथि21 जून 2026
श्रेणीसरकारी योजना

Haryana Cotton Subsidy Scheme 2026 योजना का उद्देश्य

  • क्षेत्र विस्तार एवं उत्पादकता वृद्धि के माध्यम से फसल उत्पादन बढ़ाना।
  • खेत स्तर पर मिट्टी की उर्वरता एवं उत्पादकता को बहाल करना।
  • किसानों की आय बढ़ाने के लिए कृषि अर्थव्यवस्था को मजबूत करना।
  • फसलोपरांत मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देकर किसानों को बेहतर मूल्य दिलाना।
  • बीज प्रतिस्थापन दर (SRR) एवं किस्म प्रतिस्थापन दर (VRR) बढ़ाना।
  • देश में बीज क्षेत्र के बुनियादी ढांचे में सुधार करना।

Haryana Cotton Subsidy Scheme 2026 योजना का कार्य क्षेत्र

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन फसलें (कपास) योजना हरियाणा राज्य के भिवानी, फतेहाबाद, हिसार, जींद, नारनोल, पलवल, सिरसा, रेवाड़ी, चरखी दादरी, रोहतक एवं झज्जर जिलों में लागू की गई है।

Haryana Cotton Subsidy Scheme 2026 समूह प्रदर्शन प्लांट (Demonstration Plant)

घटकसीजनफसल का नामसहायता राशि
प्रदर्शन प्लांटखरीफFLD व ICM₹3200 प्रति एकड़
प्रदर्शन प्लांटखरीफFLD पर देसी व ELS Cotton₹3600 प्रति एकड़
प्रदर्शन प्लांटखरीफFLD में अंतर फसल₹3200 प्रति एकड़
प्रदर्शन प्लांटखरीफHDPS पर परीक्षण₹4000 प्रति एकड़

Haryana Cotton Subsidy Scheme 2026 पौध संरक्षण उपाय

घटकसीजनसहायता राशि
पौध एवं मृदा संरक्षण प्रबंधन – पौध संरक्षण (IPM / PP रसायन / जैव-कीटनाशक / खरपतवारनाशक)खरीफ₹200 प्रति एकड़ या लागत का 50% (जो भी कम हो)

Haryana Cotton Subsidy Scheme 2026 अनुदान के लिए दिशा-निर्देश

  • अनुदान प्राप्त करने के इच्छुक किसान ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ पोर्टल पर पंजीकरण करें।
  • पोर्टल पर पंजीकरण के बाद किसान विभाग के पोर्टल पर अपनी कपास फसल का विवरण दर्ज करेगा।
  • एक किसान अधिकतम 2.5 एकड़ तक लाभ प्राप्त कर सकता है।
  • 20% लाभ अनुसूचित जाति, महिला किसान, लघु एवं सीमांत किसानों के लिए आरक्षित है।
  • किसान कृषि सामग्री की खरीद के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाएगा तथा हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार की सिफारिशों के अनुसार सरकारी, अर्ध-सरकारी, सहकारी समिति या अधिकृत विक्रेता से सामग्री खरीदकर उसकी रसीद पोर्टल पर अपलोड करेगा।

How to Apply Haryana Cotton Subsidy Scheme 2026

  • सबसे पहले मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण करें।
  • पंजीकरण पूर्ण होने के बाद विभागीय पोर्टल पर लॉगिन करें।
  • अपनी कपास फसल का विवरण सही-सही दर्ज करें।
  • आवश्यक कृषि सामग्री की खरीद अधिकृत विक्रेता से करें।
  • खरीद की रसीद एवं आवश्यक दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड करें।
  • सभी जानकारी की जांच कर आवेदन फॉर्म सबमिट करें।
  • भविष्य के उपयोग हेतु आवेदन की प्रति सुरक्षित रखें।

Haryana Cotton Subsidy Scheme 2026 Important Links

Registration Start Date25 May 2026
Last Date for Registration21 June 2026
Apply OnlineClick Here
Official Websiteagriharyana.gov.in
Check All Latest Jobsiharyana.in
Join WhatsApp Join Telegram