Haryana Chirag Yojana Admission 2026: हरियाणा सरकारी स्कूल के छात्र 6वी से 12वी कक्षा तक निजी स्कूलों में प्रवेश ले सकते हैं।

Haryana Chirag Yojana Admission 2026: मुख्यमंत्री हरियाणा समान शिक्षा राहत, सहायता एवं अनुदान (CHEERAG) स्कीम 2026-27 के तहत मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में दाखिले की प्रक्रिया आरम्भ करने के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस स्कीम के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को प्राथमिकता दी जाएगी और दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध होगी।

Haryana Chirag Yojana Admission 2026 Overview

Name of organizationDirectorate of Elementary Education, Haryana
Name of the schemeCHEERAG (मुख्यमंत्री हरियाणा समान शिक्षा राहत, सहायता एवं अनुदान) Scheme
Academic Session2026-27
BeneficiaryStudents from class 6th to 12th in recognized private schools with EWS criteria
Application ModeOnline on harprathmik.gov.in and schooleducationharyana.gov.in
Seat Declaration Date29 January 2026 to 15 February 2026
Application Period13 March 2026 to 30 March 2026
Lottery Draw01 April 2026 to 05 April 2026 (if applications exceed seats)
Admission Completion01 April 2026 to 30 April 2026
Official Notification / FormProvided by respective schools

Haryana Chirag Yojana Admission 2026 उद्देश्य

CHEERAG Scheme का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में प्रवेश दिलाना और शिक्षा में समान अवसर प्रदान करना है। इसके माध्यम से छात्रों को सरकारी स्कूलों से प्रस्थान करके निजी स्कूलों में दाखिला लेने का अवसर मिलेगा।

Haryana Chirag Yojana Admission 2026 पात्रता

1. केवल वे छात्र पात्र होंगे जिन्होंने पिछले शैक्षणिक वर्ष में सरकारी विद्यालय से शिक्षा प्राप्त की हो।
2. दाखिला केवल उसी खण्ड के मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में उपलब्ध सीटों पर होगा जिसमें छात्र वर्तमान में पढ़ रहा हो।
3. परिवार की वार्षिक आय 8 लाख रुपये या उससे कम होनी चाहिए (परिवार पहचान पत्र के अनुसार)।
4. सफल छात्र को पिछले सरकारी स्कूल से स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (SLC) अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना होगा।

Haryana Chirag Yojana Admission 2026 दाखिले की प्रक्रिया

  • मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय ऑनलाइन पोर्टल पर 29 जनवरी 2026 से 15 फरवरी 2026 तक अपनी सीटों की घोषणा करेंगे।
  • अभिभावक / छात्र 13 मार्च 2026 से 30 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
  • यदि आवेदन सीटों से अधिक होंगे तो लॉटरी ड्रॉ 01 अप्रैल 2026 से 05 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित किया जाएगा।
  • लॉटरी ड्रॉ के पश्चात मुख्य सूची में सफल छात्रों का दाखिला 16 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा।
  • दाखिला अवधि में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी विभागीय Nominee नियुक्त करेंगे।
  • दाखिले के लिए आवश्यक दस्तावेज: स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट, परिवार पहचान पत्र, आय प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र।

How to Apply Haryana Chirag Yojana Admission 2026

  • सबसे पहले विभागीय वेबसाइट harprathmik.gov.in या schooleducationharyana.gov.in पर जाएँ।
  • Latest News सेक्शन में “Seat Declaration under CHEERAG Scheme (2026-27)” लिंक पर क्लिक करें।
  • मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय द्वारा प्रदत्त आवेदन फार्म को सही-सही भरें।
  • आवेदन में सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें जैसे परिवार पहचान पत्र, आय प्रमाण पत्र, स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट, फोटो आदि।
  • आवेदन भरने के बाद फॉर्म को सबमिट करें और प्रिंटआउट संभाल कर रखें।

Haryana Chirag Yojana Admission 2026 Important Links

Seat Declaration Date29 January 2026 to 15 February 2026
Application Period13 March 2026 to 30 March 2026
Lottery Draw01 April 2026 to 05 April 2026
Download Applicaion FormDownload from here
Download Notification PdfDownload from here
Official Websiteharprathmik.gov.in / schooleducationharyana.gov.in
Check All Latest Updateswww.iharyana.in
Join WhatsApp Join Telegram