Haryana Agriculture Subsidy Yojana 2026: हरियाणा राज्य द्वारा कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत किसानों को अनुदान पर कृषि उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सब-मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन (SMAM) के तहत पात्र किसानों को 40% से 50% तक की सब्सिडी पर आधुनिक कृषि यंत्र प्रदान किए जाएंगे। इसके लिए विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
Haryana Agriculture Subsidy Yojana 2026 Overview
| योजना का नाम | हरियाणा कृषि यंत्रीकरण योजना (SMAM) |
| राज्य | हरियाणा |
| योजना का उद्देश्य | कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देना |
| सब्सिडी | 40% से 50% तक |
| लाभार्थी | किसान |
| आवेदन माध्यम | ऑनलाइन |
| योजना का प्रकार | राज्य / केंद्र सरकार योजना |
| आधिकारिक पोर्टल | कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, हरियाणा |
Haryana Agriculture Subsidy Yojana 2026 Latest News
हरियाणा कृषि यंत्रीकरण योजना के अंतर्गत किसानों को विभिन्न कृषि उपकरणों पर अनुदान दिया जा रहा है। योजना के तहत बैटरी/इलेक्ट्रिक/सोलर पावर वीडर, राइस ट्रांसप्लांटर, रोटावेटर, लेजर लैंड लेवलर, स्ट्रॉ बेलर सहित कुल 25 प्रकार के कृषि यंत्र शामिल किए गए हैं। अनुसूचित जाति, लघु एवं सीमांत किसानों तथा महिला लाभार्थियों को 50% तक की सब्सिडी प्रदान की जाएगी, जबकि अन्य किसानों को 40% तक का अनुदान दिया जाएगा।
योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। पात्र किसान विभागीय पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Haryana Agriculture Subsidy Yojana 2026 List

Haryana Agriculture Subsidy Yojana 2026 नियम एवं शर्तें
- रबी 2024 एवं खरीफ 2025 के दौरान MFMB पोर्टल पर पंजीकृत किसान ही ऑनलाइन आवेदन के लिए पात्र होंगे, बशर्ते उनके पास PPP/परिवार पहचान पत्र (Family ID) उपलब्ध हो।
- किसान अपनी आवश्यकता के अनुसार प्राथमिकता क्रम में उपरोक्त सूचीबद्ध मशीनों में से अधिकतम चार मशीनों का चयन कर सकता है। चयनित विकल्पों में से ड्रा (लॉटरी) की शर्तों के अनुसार, प्राथमिकता के आधार पर केवल एक मशीन ही खरीदने की अनुमति होगी।
- ट्रैक्टर चालित यंत्रों के लिए लाभार्थी के पास ट्रैक्टर होना अनिवार्य है। ट्रैक्टर आवेदक के PPP/परिवार पहचान पत्र में शामिल किसी भी सदस्य के नाम पर पंजीकृत हो सकता है।
How to Apply Haryana Agriculture Subsidy Yojana 2026
- सबसे पहले कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, हरियाणा के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
- MFMB पोर्टल पर अपनी Farmer ID / PPP / Family ID से लॉगिन करें।
- अब कृषि यंत्रीकरण योजना (SMAM) के विकल्प पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण भरकर अधिकतम चार मशीनों का चयन प्राथमिकता के अनुसार करें।
- आवेदन फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।
Haryana Agriculture Subsidy Yojana 2026 Important Links
| आवेदन शुरू | 28.01.2026 |
| आवेदन अंतिम तिथि | 16.02.2026 |
| आवेदन लिंक | यहां से देखें |
| आधिकारिक पोर्टल | कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, हरियाणा |
| Check All Latest Updates | www.iharyana.in |
