Family ID DOB Verification 2026: पीपीपी में जन्म तिथि सत्यापित करना अनिवार्य, वरना बंद हो जाएगी पेंशन और सरकारी योजनाएं

Family ID DOB Verification 2026: हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण (HPPA), हरियाणा सरकार द्वारा सभी नागरिकों के लिए परिवार पहचान पत्र (PPP) यानी फैमिली आईडी में अपनी जन्म तिथि (DOB) को सत्यापित (Verify) करवाना अनिवार्य कर दिया गया है। जिन नागरिकों की जन्म तिथि फैमिली आईडी में सत्यापित नहीं है, उनके मोबाइल नंबर पर सरकार द्वारा अलर्ट एसएमएस (SMS) भेजे जा रहे हैं। यदि संदेश मिलने के 30 दिनों के भीतर जन्म तिथि को सत्यापित नहीं किया गया, तो बुढ़ापा पेंशन, लाडली योजना और अन्य सभी सरकारी योजनाओं के लाभ एवं सेवाएं बंद की जा सकती हैं। नागरिक अपने नजदीकी सीएससी (CSC) केंद्र या एडीसी (ADC) कार्यालय से संपर्क करके इसे तुरंत अपडेट और सत्यापित करवा सकते हैं।

Family ID DOB Verification 2026 Overview

Authority / OrganizationHaryana Parivar Pehchan Pradhikaran (HPPA), Govt. of Haryana
Scheme NameFamily ID (PPP) DOB Verification
Required ActionVerify Date of Birth (DOB) in Family ID
Impact of Non-VerificationPension & Government Scheme Benefits May Stop
Deadline to VerifyWithin 30 Days from receiving the SMS
Mode of VerificationOnline via CSC Portal / Nearest ADC Office
Official Websitemeraparivar.haryana.gov.in

Family ID DOB Verification 2026 Latest News & Alert

हरियाणा सरकार द्वारा भेजे जा रहे आधिकारिक अलर्ट संदेश के अनुसार: “प्रिय नागरिक, आपकी जन्म तिथि (DOB) परिवार पहचान पत्र (PPP) में सत्यापित नहीं है। कृपया इस संदेश की तिथि से 30 दिनों के भीतर अपने सही DOB को PPP में अपडेट कर सत्यापित करवाएं। निर्धारित अवधि में सत्यापन नही होने पर आपकी PPP से संबंधित सेवाओं एवं लाभों पर प्रभाव पड़ सकता है। अधिक जानकारी हेतु नजदीकी ADC कार्यालय से संपर्क करें। हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण, हरियाणा सरकार।”

जिनके पास भी इस तरह का SMS आया है या जिनकी फैमिली आईडी में जन्म तिथि नॉट-वेरिफाइड (Not Verified) दिखा रहा है, वे जल्द से जल्द अपनी फ़ैमिली में DOB वेरीफाई करवा लें, अन्यथा आपको किसी भी सरकारी स्कीम या पेंशन का फायदा नहीं मिलेगा।

Required Documents for Family ID DOB Verification 2026

फैमिली आईडी में जन्म तिथि (DOB) सत्यापित करवाने के लिए आपके पास नीचे दिए गए दस्तावेजों में से कोई भी एक वैध डॉक्यूमेंट होना अनिवार्य है:

Document NameSpecification / Validity
1. School MarksheetRecognized Board with Date of Birth mentioned
2. Birth CertificateIssued by Municipal Corporation / Health Dept.
3. PassportValid Indian Passport
4. Voter ID CardMinimum 5 Years Old

How to Verify DOB in Family ID DOB Verification 2026

  1. सबसे पहले नागरिक को हरियाणा परिवार पहचान पत्र की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  2. इसके बाद होम पेज पर ‘Citizen Corner’ के विकल्प पर क्लिक करना है।
  3. फिर ‘Update Family Details’ लिंक पर क्लिक करके अपनी फैमिली आईडी संख्या दर्ज करनी है।
  4. इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी (OTP) को दर्ज करके लॉगिन प्रक्रिया पूरी करनी है।
  5. अब जिस सदस्य की जन्म तिथि सत्यापित करनी है, उसके नाम के आगे ‘Correction Module’ या ‘DOB Verification’ के विकल्प पर क्लिक करें।
  6. पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरें और ऊपर बताए गए दस्तावेजों (मार्कशीट, जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट या पुराना वोटर कार्ड) में से किसी एक को स्कैन करके अपलोड करें।
  7. अंत में आवेदन फॉर्म को फाइनल सबमिट कर दें। इसके बाद एडीसी (ADC) कार्यालय द्वारा आपके दस्तावेज की जांच करके जन्म तिथि को वेरीफाई कर दिया जाएगा।

Family ID DOB Verification 2026 Important Links

Start Family ID DOB Verification ProcessActive Now
Last Date to Verify DOBWithin 30 Days of SMS
Apply Online / Correction LinkClick Here
Official Websitemeraparivar.haryana.gov.in
Check All Latest Updatesiharyana.in
Join WhatsApp Join Telegram