E-kharid Haryana Mandi Gate Pass Rabi 2026: हरियाणा मंडी गेट पास डाउनलोड, भुगतान की स्थिती देखें
E-Kharid Haryana : हरियाणा में किसान अपनी रबी फसल 2025-26 को MSP पर बेचने के लिए घर बैठे मंडी गेट पास डाउनलोड कर सकते हैं और भुगतान की स्थिती ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके लिए किसान https://ekharid.haryanafood.gov.in/ पोर्टल का उपयोग कर सकते हैं।
हरियाणा सरकार खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग (ई-खरीद)
फसल का नाम
रबी 2025-26
आधिकारिक वेबसाइट
ekharid.haryana.gov.in
E-kharid Haryana Latest News
लेटेस्ट अपडेट: हरियाणा सरकार द्वारा रबी सीजन 2025-26 के लिए मंडियों में फसलों की खरीद प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। गेहूं, जौ और चना की खरीद 1 अप्रैल 2026 से शुरू होगी। जिन किसानों ने “मेरी फसल मेरा ब्यौरा” पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया है, वे ही MSP पर अपनी फसल बेच सकेंगे। साथ ही किसान अब E-Kharid पोर्टल के माध्यम से घर बैठे मंडी गेट पास डाउनलोड कर सकते हैं, अपनी फसल से जुड़ी सभी जानकारी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं और भुगतान की स्थिति भी देख सकते हैं—जैसे कि पैसा खाते में आया या नहीं, J-फॉर्म स्वीकार हुआ या नहीं आदि।