DSSSB Exam Date 2026: डीएसएसएसबी में विभिन्न विभागों के विभिन्न पोस्ट कोड के लिए परीक्षा तिथि जारी

DSSSB Exam Date 2026: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) द्वारा विभिन्न विभागों के विभिन्न पोस्ट कोड के लिए ऑनलाइन परीक्षा (CBT) का आयोजन किया जा रहा है। पहले जारी शेड्यूल के अनुसार परीक्षाएं फरवरी एवं मार्च 2026 में आयोजित की गई थीं। अब DSSSB ने नया नोटिफिकेशन जारी कर जून, जुलाई, अगस्त एवं 01 सितंबर 2026 तक अतिरिक्त परीक्षाओं का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है। सभी परीक्षाएं कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में विभिन्न शिफ्टों में आयोजित होंगी।

DSSSB Exam Date 2026 Overview

Recruitment OrganizationDelhi Subordinate Services Selection Board (DSSSB)
Exam NameDSSSB Various Post Examination 2026
Advt. No.Various Advt. (01/25 to 54/25)
Post NameAssistant Teacher, JE, Naib Tehsildar, TGT, PGT, MTS & Others
Job LocationDelhi
Exam ModeOnline Computer Based Test (CBT)
Exam DateFeb–March 2026 & 01 June to 01 September 2026
Official Websitedsssb.delhi.gov.in

DSSSB Exam Date 2026 Latest News

डीएसएसएसबी द्वारा विभिन्न विभागों जैसे शिक्षा विभाग, दिल्ली हाई कोर्ट, दिल्ली जल बोर्ड, डीटीसी, एनडीएमसी, श्रम विभाग, वन एवं वन्यजीव विभाग आदि के लिए परीक्षा शेड्यूल जारी किया गया है। नवीनतम नोटिफिकेशन (दिनांक 22 अप्रैल 2026) के अनुसार जून से अगस्त 2026 तक लगातार विभिन्न पदों के लिए CBT परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

इस शेड्यूल में Court Attendant, Assistant Superintendent, Junior Engineer, Forest Guard, MTS, PGT, Assistant Section Officer, Labour Officer सहित कई पद शामिल हैं। परीक्षा रोजाना 2 या 3 शिफ्टों में आयोजित होगी, जिनके समय सामान्यतः 09:00 AM – 11:30 AM, 01:00 PM – 03:00 PM और 05:00 PM – 07:00 PM रहेंगे।

DSSSB Exam Date 2026 Exam Schedule

अवधिपोस्टविभाग
01 जून – 30 जून 2026Court Attendant आदिDelhi High Court
01 जुलाई – 05 जुलाई 2026Assistant Superintendent, JE आदिVarious
06 जुलाई – 13 जुलाई 2026Forest GuardForest & Wildlife Dept
14 जुलाई – 21 जुलाई 2026AAO, PGT, SO, ADVarious
22 जुलाई – 24 जुलाई 2026Inspecting Officer, Labour OfficerLabour Dept
24 जुलाई – 31 अगस्त 2026MTS, Pharmacist, Draftsman आदिVarious
01 सितम्बर 2026Senior InvestigatorDUSIB

DSSSB Exam Date 2026 New Schedule (June–September)

DSSSB द्वारा जारी नए शेड्यूल के अनुसार परीक्षाएं 01 जून 2026 से शुरू होकर 01 सितंबर 2026 तक चलेंगी। जून माह में मुख्य रूप से Court Attendant (Delhi High Court) के पदों की परीक्षा आयोजित की जाएगी। जुलाई माह में Assistant Superintendent, Junior Engineer, Forest Guard, PGT एवं अन्य पदों की परीक्षाएं होंगी। अगस्त माह में मुख्य रूप से Multi Tasking Staff (MTS) के लिए परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी, जबकि 01 सितंबर 2026 को अंतिम चरण की परीक्षा आयोजित होगी।

DSSSB Exam Date 2026 Admit Card

डीएसएसएसबी परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से कुछ दिन पहले जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा केंद्र, तिथि एवं शिफ्ट की जानकारी ई-एडमिट कार्ड में दी जाएगी।

How to Download DSSSB Admit Card 2026

  • सबसे पहले डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर लॉगिन / एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • DSSSB Admit Card 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • इसे डाउनलोड करके प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

DSSSB Exam Date 2026 Important Links

DSSSB Admit Card 2026Coming Soon
DSSSB Exam Schedule 2026Download from here
Official Websitedsssb.delhi.gov.in
Check All Latest Jobswww.iharyana.in
Join WhatsApp Join Telegram