Dr Ambedkar Medhavi Chhatra Yojna 2026: हरियाणा सरकार के सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जातियों एवं पिछड़े वर्ग कल्याण विभाग द्वारा ‘डॉ. अम्बेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना’ वर्ष 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस योजना के तहत राज्य के अनुसूचित जाति (SC), विमुक्त जाति, घुमन्तू, अर्ध-घुमन्तू, टपरीवास, पिछड़ा वर्ग (BC-A & BC-B) और सामान्य वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए ₹8,000 से लेकर ₹12,000 प्रतिवर्ष तक की छात्रवृत्ति दी जाती है। इस योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया 17 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026 रखी गई है।
Dr Ambedkar Medhavi Chhatra Yojna 2026 Overview
| योजना का नाम | डॉ. अम्बेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना 2026-27 |
| विभाग का नाम | सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जातियों एवं पिछड़े वर्ग कल्याण विभाग, हरियाणा |
| लाभार्थी श्रेणी | SC, BC-A, BC-B, विमुक्त जाति, टपरीवास एवं सामान्य श्रेणी के छात्र |
| छात्रवृत्ति राशि | ₹8,000 से ₹12,000 प्रतिवर्ष (कोर्स अनुसार) |
| आवेदक की आय सीमा | वार्षिक आय ₹4.00 लाख से अधिक न हो |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन (Saral Haryana Portal) |
| आवेदन तिथि | 17.08.2026 से 30.11.2026 |
| ऑफिशियल पोर्टल | saralharyana.gov.in / sewa.haryana.gov.in |
Dr Ambedkar Medhavi Chhatra Yojna 2026 का मुख्य उद्देश्य
इस योजना का मुख्य उद्देश्य हरियाणा के अनुसूचित जाति, पिछड़े वर्ग और सामान्य वर्ग के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए आर्थिक सहायता और प्रोत्साहन प्रदान करना है, ताकि गरीब और मेधावी छात्र पैसे की कमी के बिना अपनी आगे की पढ़ाई जारी रख सकें।
Dr Ambedkar Medhavi Chhatra Yojna 2026 पात्रता एवं शर्तें
- हरियाणा का मूल निवासी: आवेदक विद्यार्थी हरियाणा राज्य का स्थायी निवासी (Domicile) होना चाहिए।
- पारिवारिक आय सीमा: आवेदक के परिवार की सभी स्रोतों से कुल वार्षिक आय ₹4.00 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- फैमिली आईडी (PPP): विद्यार्थी का परिवार पहचान पत्र (Family ID) से लिंक होना अनिवार्य है।
- शैक्षणिक योग्यता (प्रतिशतता): आधार कक्षा (10वीं, 12वीं या ग्रेजुएशन) में न्यूनतम निर्धारित अंक प्राप्त किए हों।
Dr Ambedkar Medhavi Chhatra Yojna 2026 छात्रवृत्ति की दरें व न्यूनतम अंक
इस योजना के तहत छात्रवृत्ति की राशि विद्यार्थी की श्रेणी (Category), निवास स्थान (शहरी/ग्रामीण) और पाठ्यक्रम के आधार पर तय की जाती है। विस्तृत विवरण नीचे दी गई तालिकाओं (Tables) में देखें:
| श्रेणी (Category) | पास कक्षा (Pass Class) | न्यूनतम अंक (शहरी) | न्यूनतम अंक (ग्रामीण) | छात्रवृत्ति दर (प्रतिवर्ष) |
| अनुसूचित जाति (SC) | 10वीं | 70% | 60% | ₹8,000/- |
| 12वीं | 75% | 70% | ₹8,000 – ₹11,000/- | |
| ग्रेजुएशन | 65% | 60% | ₹9,000 – ₹12,000/- | |
| पिछड़ा वर्ग ब्लॉक ‘ए’ (BC-A) | 10वीं | 70% | 60% | ₹8,000/- |
| पिछड़ा वर्ग ब्लॉक ‘बी’ (BC-B) | 10वीं | 80% | 75% | ₹8,000/- |
| अन्य (Others / General) | 10वीं | 80% | 75% | ₹8,000/- |
Dr Ambedkar Medhavi Chhatra Yojna 2026 आवश्यक दस्तावेज
- परिवार पहचान पत्र (Family ID)
- आवेदक का आधार कार्ड
- हरियाणा रिहायशी प्रमाण पत्र (Domicile)
- जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate)
- आय प्रमाण पत्र (Income Certificate – 4 लाख रुपये से कम)
- 10वीं / 12वीं / स्नातक की मार्कशीट
- वर्तमान कक्षा/कोर्स में दाखिले की फीस रसीद (ID Card / Admission Slip)
- बैंक खाता पासबुक (आधार से लिंक)
- मोबाइल नंबर एवं पासपोर्ट साइज फोटो
How to Apply Online for Dr Ambedkar Medhavi Chhatra Yojna 2026
- सबसे पहले सरल हरियाणा के आधिकारिक पोर्टल saralharyana.gov.in पर जाएँ।
- यदि आपका अकाउंट नहीं है तो पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें।
- लॉगिन करने के बाद “Apply for Services” सेक्शन में जाकर “Dr. Ambedkar Medhavi Chhatra Sanshodhit Yojna” सर्च करें।
- अपनी Family ID (परिवार पहचान पत्र) दर्ज करें और सदस्यों की सूची में से छात्र का चयन करें।
- फॉर्म में पूछी गई सभी शैक्षणिक योग्यता (मार्कशीट), आय और कॉलेज में दाखिले की जानकारी सही-सही भरें।
- सभी मांगे गए आवश्यक दस्तावेज (मार्कशीट, फीस रसीद, आय प्रमाण पत्र आदि) अपलोड करें।
- फॉर्म की जांच करने के बाद Final Submit करें और भविष्य के संदर्भ हेतु एप्लीकेशन फॉर्म की प्रिंटआउट कॉपी अपने पास सुरक्षित रख लें।
Dr Ambedkar Medhavi Chhatra Yojna 2026 Important Links
| Online Application Start Date | 17 August 2026 |
| Last Date to Apply Online | 30 November 2026 |
| Ambedkar Scholarship Apply Online | Click Here |
| Ambedkar Scholarship Application Status | Click Here |
| Official Notification | Click Here |
| Official Website | sewa.haryana.gov.in |
| Check Latest Haryana News & Jobs | iharyana.in |
