Delhi Police Head Constable Ministerial Result 2026: दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल भर्ती 2025 का रिजल्ट जारी

Delhi Police Head Constable Ministerial Result 2026: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) भर्ती 2025 का रिजल्ट 05 जून 2026 को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती परीक्षा में भाग लिया था वे अब अपना परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। आयोग द्वारा पुरुष (ओपन), पुरुष (ESM) और महिला उम्मीदवारों की योग्य अभ्यर्थियों की सूची अलग-अलग जारी की गई है। साथ ही कटऑफ और रिजल्ट राइटअप भी प्रकाशित कर दिया गया है।

Delhi Police Head Constable Ministerial Result 2026 Overview

Recruitment OrganizationStaff Selection Commission (SSC)
Post NameHead Constable (Ministerial)
Total Vacancies456 Posts (Revised)
Salary / Pay Scale₹25,500 – ₹81,100
Job LocationNew Delhi
Exam Date07 January to 12 January 2026
Answer Key Release Date05 February 2026
Result Release Date05 June 2026
Official Websitessc.gov.in

Delhi Police Head Constable Ministerial Result 2026 Latest News

दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन 29 सितंबर 2025 से 20 अक्टूबर 2025 तक आमंत्रित किए गए थे। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई थी जबकि आवेदन फॉर्म में संशोधन का अवसर 05 से 07 नवंबर 2025 तक दिया गया था। परीक्षा शहर और तिथि चयन प्रक्रिया 05 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 05 जनवरी 2026 तक चली थी। भर्ती परीक्षा का आयोजन 07 जनवरी से 12 जनवरी 2026 तक किया गया था तथा उत्तर कुंजी 05 फरवरी 2026 को जारी की गई थी।

अब स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) भर्ती परीक्षा का परिणाम 05 जून 2026 को जारी कर दिया है। आयोग द्वारा पुरुष (ओपन), पुरुष (भूतपूर्व सैनिक) और महिला अभ्यर्थियों की योग्य उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है। इसके साथ ही कटऑफ मार्क्स, विस्तृत रिजल्ट नोटिस और संशोधित रिक्तियों का विवरण भी प्रकाशित कर दिया गया है।

लिखित परीक्षा में सफल घोषित किए गए अभ्यर्थियों को अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण जैसे पीईटी, पीएमटी, टाइपिंग टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवार अपने रोल नंबर के माध्यम से रिजल्ट पीडीएफ में अपना नाम एवं नंबर चेक कर सकते हैं तथा आगामी चरणों की तिथियों के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें।

How to Check Delhi Police Head Constable (Ministerial) Result 2026

  • सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर Result सेक्शन पर क्लिक करें।
  • Delhi Police Head Constable (Ministerial) Result 2026 लिंक खोलें।
  • पुरुष (Open), पुरुष (ESM) या महिला रिजल्ट PDF डाउनलोड करें।
  • Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर या नाम सर्च करें।
  • रिजल्ट का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।

Delhi Police Head Constable (Ministerial) Result 2026 Important Links

Delhi HCM Result 2026List-1st, List-2nd, List-3rd, Cutoff
Official Websitessc.gov.in
Check All Latest Jobswww.iharyana.in

Join WhatsApp Join Telegram