Delhi High Court JJA Recruitment 2026: दिल्ली हाई कोर्ट में जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट / रेस्टोरर के 152 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन शुरु

Delhi High Court JJA Recruitment 2026: दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट (JJA) / रेस्टोरर के कुल 152 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के लिए महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थियों से ऑनलाइन मोड में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। दिल्ली हाई कोर्ट JJA भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 4 February 2026 से शुरू होंगे और आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 February 2026 रात 11:00 बजे तक निर्धारित की गई है।

Delhi High Court JJA Recruitment 2026 Overview

Recruitment OrganizationDelhi High Court (DHC)
Post NameJunior Judicial Assistant (JJA) / Restorer
Total Vacancies152 Posts
Salary / Pay ScaleAs Per Rules
Job LocationNew Delhi
Mode of ApplyOnline
Last Date Form23 February 2026
Official Websitedelhihighcourt.nic.in

Delhi High Court JJA Recruitment 2026 Vacancy Details

दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट (JJA) / रेस्टोरर के कुल 152 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी।

GenEWSOBCSCSTTotal
6212442014152

Delhi High Court JJA Recruitment 2026 Important Dates

दिल्ली हाई कोर्ट JJA भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन 31 जनवरी 2026 को जारी किया गया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 फरवरी 2026 से शुरू होगी और आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 फरवरी 2026 रात 11:00 बजे तक रखी गई है। आवेदन में सुधार करने की अंतिम तिथि 27 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है।

Delhi High Court JJA Recruitment 2026 Application Fee

दिल्ली हाई कोर्ट JJA भर्ती 2026 में सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 1500 रुपए रखा गया है जबकि एससी, एसटी एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 1300 रुपए निर्धारित किया गया है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

Delhi High Court JJA Recruitment 2026 Age Limit

इस भर्ती में अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष रखी गई है। आयु सीमा की गणना 1 January 2026 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

Delhi High Court JJA Recruitment 2026 Educational Qualification

Post NameVacancyQualification
Junior Judicial Assistant (JJA) / Restorer152Graduate + English Typing 35 WPM

Delhi High Court JJA Recruitment 2026 Selection Process

दिल्ली हाई कोर्ट JJA भर्ती 2026 में अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक लिखित परीक्षा, मुख्य लिखित परीक्षा, इंग्लिश टाइपिंग टेस्ट, साक्षात्कार, दस्तावेज सत्यापन एवं मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।

How to Apply Delhi High Court JJA Recruitment 2026

  • सबसे पहले अभ्यर्थी को दिल्ली हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • होम पेज पर JJA / Restorer Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करना है।
  • नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ लेना है।
  • इसके बाद Apply Online लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करना है।
  • आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी सही-सही भरनी है।
  • फोटो, सिग्नेचर एवं आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने हैं।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
  • अंत में आवेदन फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

Delhi High Court JJA Recruitment 2026 Important Links

Start Online Form4 February 2026
Last Date Online Form23 February 2026
Apply OnlineClick Here
Official NotificationClick Here
Official Websitedelhihighcourt.nic.in
Check All Latest Jobswww.iharyana.in
Join WhatsApp Join Telegram