Deen Dayal Lado Lakshmi Yojana 2026 : दीन दयाल लाड़ो लक्ष्मी योजना के फॉर्म दोबारा भरने का मौका, महिलाओं को ₹2100 प्रतिमाह वित्तीय सहायता

Deen Dayal Lado Lakshmi Yojana 2026: हरियाणा सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण और वित्तीय स्वतंत्रता को बढ़ावा देने के लिए चलाई जा रही “दीन दयाल लाड़ोलक्ष्मी योजना 2026” को लेकर नई अपडेट सामने आई है। यदि आपका लाडो लक्ष्मी योजना का फॉर्म किसी कारणवश अस्वीकृत (Reject) हो गया था, तो अब आपको दोबारा आवेदन करने का मौका दिया जा रहा है। पात्र महिलाओं को ₹2100 प्रतिमाह की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से प्रदान की जाएगी। जिन आवेदकों के फॉर्म रिजेक्ट हुए हैं, वे अपने विवरण में आवश्यक सुधार करके जल्द से जल्द पुन: आवेदन कर सकते हैं ताकि अगली किस्त का लाभ समय पर मिल सके।

Deen Dayal Lado Lakshmi Yojana 2026 Overview

Scheme NameDeen Dayal Lado Lakshmi Yojana (DDLLY) 2026
Launched ByGovernment of Haryana
DepartmentSocial Justice, Empowerment, Welfare of Scheduled Castes and Backward Classes & Antyodaya (SEWA)
BeneficiaryWomen of Haryana (23 years & above)
Benefit Amount₹2100 per month (through DBT)
Application ModeOnline (Lado Lakshmi App)
Re-Application StatusRe-Apply Started (रिजेक्ट हुए फॉर्म के आवेदन शुरू)
Official Websitepension.socialjusticehry.gov.in

Deen Dayal Lado Lakshmi Yojana 2026 Re-Apply Latest Update

लाडो लक्ष्मी योजना 2026 के तहत जिन महिलाओं के फॉर्म में त्रुटि, PPP में गलत विवरण या डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में कमी के कारण आवेदन निरस्त कर दिए गए थे, वे अब दोबारा पोर्टल/ऐप पर जाकर सुधार कर सकती हैं। दोबारा आवेदन करने से पहले आवेदकों को अपनी परिवार पहचान पत्र (PPP), आधार कार्ड, बैंक खाते की जानकारी और e-KYC को अच्छी तरह जांच लेना अनिवार्य है। सही विवरण अपडेट करने के बाद ही आपका फॉर्म री-वेरिफिकेशन के लिए आगे बढ़ेगा।

Deen Dayal Lado Lakshmi Yojana 2026 का उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को प्रतिमाह ₹2,100 की आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। योजना के माध्यम से महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित की जाती है तथा पात्र महिलाओं को बिना किसी रुकावट के अगली किस्त का लाभ समय पर पहुँचाना सरकार की प्राथमिकता है।

Deen Dayal Lado Lakshmi Yojana 2026 पात्रता

  • महिला हरियाणा की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
  • महिला की आयु 23 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए (अधिकतम 60 वर्ष तक)।
  • परिवार की वार्षिक आय FIDR / PPP डेटा के अनुसार ₹1,00,000 (1 लाख) तक होनी चाहिए।
  • महिला अथवा उसका पति (यदि बाहर से विवाह कर हरियाणा में आई है) पिछले 15 वर्षों से हरियाणा का निवासी होना चाहिए।
  • आवेदिका का स्वयं का सक्रिय बैंक खाता (DBT इनेबल्ड) होना आवश्यक है।

OR

  • परिवार की सत्यापित वार्षिक आय FIDR अनुसार ₹1.80 लाख तक।
  • बच्चे ने कक्षा 10/12 में 80% से अधिक अंक (BSEH/CBSE) प्राप्त किए हों।
  • कक्षा 1–4 के बच्चों ने निपुण भारत के तहत कक्षा-स्तरीय दक्षता प्राप्त की हो।
  • बच्चा हरियाणा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सत्यापित कुपोषण से बाहर हो।
  • 3 से अधिक बच्चों वाली माताएं पात्र नहीं होंगी।

Deen Dayal Lado Lakshmi Yojana 2026 से वंचित करने वाले प्रावधान

  • यदि महिला पहले से किसी अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना (जैसे वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन आदि) की लाभार्थी है।
  • यदि महिला किसी सरकारी विभाग/संस्था में कार्यरत है और उसकी आय निर्धारित सीमा से अधिक है।
  • यदि महिला या परिवार का कोई सदस्य आयकर दाता (Taxpayer) है।

Deen Dayal Lado Lakshmi Yojana 2026 ऑनलाइन / री-अप्लाई आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले अपने मोबाइल में **Lado Lakshmi App** का लेटेस्ट वर्जन डाउनलोड या अपडेट करें।
  • यदि आपका फॉर्म रिजेक्ट हुआ था, तो ऐप में अपना PPP ID या Registration ID दर्ज करके लॉगिन करें।
  • फॉर्म रिजेक्ट होने का कारण देखें (जैसे बैंक डिटेल, e-KYC या निवास प्रमाण पत्र में गलती)।
  • आवश्यक सुधार करें और सही दस्तावेज अपलोड करके फॉर्म को पुनः सबमिट करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदिका का लाइव फोटो कैप्चर होगा और CRID द्वारा दोबारा सत्यापन किया जाएगा।
  • सत्यापन सफल होने पर DDLLY ID अप्रूव हो जाएगी और PFMS माध्यम से ₹2100 की किस्त बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

Deen Dayal Lado Lakshmi Yojana 2026 महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • परिवार पहचान पत्र (PPP – Parivar Pehchan Patra)
  • आवेदक का आधार कार्ड (जिसमें मोबाइल नंबर लिंक हो)
  • हरियाणा निवासी प्रमाण पत्र (15 साल का निवास प्रमाण या पति का डोमिसाइल)
  • परिवार के सदस्यों व माता-पिता/सास-ससुर के आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक की कॉपी (Aadhaar Seeded / DBT Linked) व पैन कार्ड
  • बिजली का बिल (परिवार में किसी के भी नाम पर)
  • गाड़ी या मोटरसाइकिल होने पर उसका RC नंबर
  • आवेदन के समय लाइव फोटो कैप्चर

Deen Dayal Lado Lakshmi Yojana 2026 Important Links

Re-Apply StatusRe-Apply Started (रिजेक्ट हुए फॉर्म के आवेदन शुरू)
Monthly Benefit Amount₹2,100 Per Month
Family Income Limit₹1,00,000
OR

₹1,80,000 + 10th/ 12th with 80% Marks
Apply / Re-Apply Online AppDownload / Open App
Official Notification PDFDownload PDF
Official Portalpension.socialjusticehry.gov.in
Check All Haryana Schemesiharyana.in
Join WhatsApp Join Telegram