CTET Exam Date 2026: सीटेट एग्जाम 2026 की संशोधित परीक्षा तिथि घोषित

CTET Exam Date 2026: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) फरवरी 2026 के संबंध में सीबीएसई द्वारा 24 फरवरी 2026 को महत्वपूर्ण सार्वजनिक सूचना जारी की गई है। CTET 7 एवं 8 फरवरी 2026 को आयोजित की गई थी, लेकिन प्रशासनिक कारणों से 7 फरवरी 2026 को कुछ परीक्षा केंद्रों पर पेपर-II आयोजित नहीं किया जा सका। अब बोर्ड ने निर्णय लिया है कि इन केंद्रों पर CTET पेपर-II परीक्षा 1 मार्च 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। प्रभावित अभ्यर्थी CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर लॉगिन करके अपना संशोधित एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और निर्धारित तिथि पर परीक्षा में उपस्थित हों।

CTET Exam Date 2026 Overview

Exam Conducting BodyCentral Board of Secondary Education (CBSE)
Exam NameCentral Teacher Eligibility Test (CTET)
Edition21st Edition
Exam ModeOffline (Pen & Paper)
Job LocationAll India
Original Exam Date7 February and 8 February 2026
Re-Exam Date (Paper-II Selected Centres)1 March 2026
Public Notice Date24 February 2026
Official Websitectet.nic.in

CTET Exam Date 2026 Latest News

सीबीएसई द्वारा जारी सार्वजनिक नोटिस (F. No. CBSE/CTET/Feb/2026/e-73233 दिनांक 24.02.2026) के अनुसार 7 फरवरी 2026 को निम्नलिखित परीक्षा केंद्रों पर CTET पेपर-II आयोजित नहीं किया जा सका था:

  • 125014 – Lakshya Academy, Bardiha, Patepur Vaishali, Vaishali (Hajipur), Bihar – 843110
  • 125016 – St. John’s Academy, Basmati Nagar Keshopur, PO Baluka Ram, Vaishali, Bihar – 844113

बोर्ड ने अब निर्णय लिया है कि उपरोक्त केंद्रों पर CTET पेपर-II की परीक्षा 1 मार्च 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। जिन अभ्यर्थियों को ये केंद्र आवंटित किए गए थे, उनके लिए संशोधित एडमिट कार्ड शीघ्र ही उनके एप्लिकेशन लॉगिन में उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। सभी प्रभावित अभ्यर्थियों को निर्देशित किया जाता है कि वे संशोधित एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसी के अनुसार परीक्षा में उपस्थित हों। इस 21वें संस्करण की CTET परीक्षा में उपस्थित होने का कोई अन्य अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा तथा केंद्र या परीक्षा तिथि में बदलाव का कोई भी अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा।

CTET Exam Date 2026 Schedule

Date of ExaminationPaperTimingDuration
7 February 2026Paper II09:30 AM to 12:00 PM2 Hours 30 Minutes
7 February 2026Paper I02:30 PM to 05:00 PM2 Hours 30 Minutes
8 February 2026Paper II09:30 AM to 12:00 PM2 Hours 30 Minutes
8 February 2026Paper I02:30 PM to 05:00 PM2 Hours 30 Minutes
1 March 2026Paper II (Selected Centres Only)As Per Revised Admit Card2 Hours 30 Minutes

How to Download CTET Revised Admit Card 2026

  • सबसे पहले CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर CTET Admit Card 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • लॉगिन करने के बाद संशोधित CTET एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रखें।

CTET Exam Date 2026 Important Links

CTET Revised Admit Card 2026Download from here
CTET Revised Exam Date NoticeCheck here
Official Websitectet.nic.in
Check All Latest Jobswww.iharyana.in
Join WhatsApp Join Telegram