Assam Rifles Recruitment 2026: असम राइफल्स में राइफलमैन, वारंट ऑफिसर और हवलदार के 354 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

Assam Rifles Recruitment 2026: असम राइफल्स (महानिदेशालय असम राइफल्स, शिलांग) ने टेक्निकल और ट्रेड्समैन पदों (ग्रुप C) के लिए 354 पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें पुरुष अभ्यर्थियों से ऑनलाइन मोड में आवेदन फॉर्म आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती रैली का उद्देश्य विभिन्न टेक्निकल और ट्रेड कैडर में उम्मीदवारों का चयन करना है। असम राइफल्स भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 28 सितंबर 2026 से शुरू होंगे और आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर 2026 (रात 23:59 बजे) निर्धारित की गई है।

Assam Rifles Recruitment 2026 Overview

Recruitment OrganizationAssam Rifles (HQ DGAR, Shillong)
Post NameGroup C Posts (Technical & Tradesman)
Advt No.Memo No. I.12016/A Branch (Rect Cell)/2026/1310
Vacancies354 Posts
Salary/ Pay ScaleAs per Assam Rifles Personnel Pay Scale
Job LocationAll India
Mode of ApplyOnline
Application Form Filling Date28 September to 28 October 2026
Official Websiteassamrifles.gov.in

Assam Rifles Recruitment 2026 Vacancy Details

असम राइफल्स द्वारा टेक्निकल और ट्रेड्समैन कैडर के विभिन्न ट्रेडों (जैसे Warrant Officer, Rifleman, Havildar) में कुल 354 पदों पर ऑल इंडिया स्तर पर भर्ती की जाएगी।

Trade / Post NameTotal Vacancy
Warrant Officer (Cipher)124
Rifleman (Electrical Fitter Signal)32
Rifleman (Lineman Field)21
Rifleman (Armourer)29
Rifleman (Engineer Equipment Mechanic)10
Rifleman (Recovery Vehicle Mechanic)13
Rifleman (Electrician Motor Vehicle)22
Havildar (Instrument Mechanic)06
Rifleman (Metalsmith)19
Rifleman (Upholster)03
Rifleman Store Keeper Technical (EME)16
Rifleman (Vehicle Mechanic)23
Rifleman (Welder)02
Warrant Officer (Draughtsman)02
Warrant Officer (Operation Theatre Technician)01

Assam Rifles Recruitment 2026 Important Dates

असम राइफल्स टेक्निकल और ट्रेड्समैन भर्ती 2026 के लिए संक्षिप्त अधिसूचना 27 अगस्त 2026 को जारी की गई तथा आधिकारिक नोटिफिकेशन 21 सितंबर 2026 को जारी हुआ। ऑनलाइन आवेदन 28 सितंबर 2026 से शुरू होंगे और आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर 2026 रात 11:59 बजे निर्धारित की गई है। भर्ती रैली का आयोजन संभावित रूप से 23 नवंबर 2026 से आयोजित किया जाएगा।

Assam Rifles Recruitment 2026 Application Fee

असम राइफल्स भर्ती में ग्रुप सी (Group C) पदों के लिए सामान्य (UR), ओबीसी (OBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹100 रखा गया है। जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), और भूतपूर्व सैनिकों (Ex-Servicemen) के लिए आवेदन निशुल्क रखा गया है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन या एसबीआई चालान के माध्यम से किया जा सकता है।

Assam Rifles Recruitment 2026 Age Limit

असम राइफल्स भर्ती 2026 में ट्रेड/पोस्ट के अनुसार न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 23 से 25 वर्ष रखी गई है। आयु की गणना के लिए कट-ऑफ तिथि 01 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। आरक्षित श्रेणियों (SC/ST को 5 वर्ष, OBC को 3 वर्ष तथा Ex-Servicemen को नियमानुसार) को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।

Assam Rifles Recruitment 2026 Educational Qualification

Post NameVacancyQualification
Warrant Officer (Cipher)12410+2 Science with PCM + 2-Year ITI (NSQF Level 4) in relevant branch OR Bachelor’s Degree in Electronics/ICT
Rifleman (Technical & Tradesman)22810th / 10+2 Passed with ITI / Diploma in relevant trade / discipline

Assam Rifles Recruitment 2026 Selection Process

असम राइफल्स भर्ती में उम्मीदवारों का चयन विभिन्न चरणों के आधार पर किया जाएगा। सबसे पहले दस्तावेज सत्यापन और RFID आधारित Physical Standard Test (PST) / Physical Efficiency Test (PET) होगा। इसके बाद कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), ट्रेड स्किल टेस्ट (Trade Test), दस्तावेज सत्यापन, तथा अंत में मेडिकल जांच (DME/RME) के आधार पर मेरिट सूची जारी की जाएगी।

Assam Rifles Recruitment 2026 Exam Pattern

SectionNumber of QuestionsMarks
Computer Based Test (CBT)100100
Total100100
  • कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT) कुल 100 अंकों की होगी।
  • सामान्य और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम उत्तीर्णांक 35% तथा एससी, एसटी और ओबीसी के लिए 33% है।
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में सामान्य क्षेत्रों के पुरुषों के लिए 5 किमी दौड़ 24 मिनट में और लद्दाख क्षेत्र के लिए 1.6 किमी दौड़ 7 मिनट में पूरी करनी होगी।
  • CBT परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों में से पदों की संख्या के लगभग 4 गुना अभ्यर्थियों को ट्रेड स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
  • ट्रेड स्किल टेस्ट क्वालीफाइंग प्रकृति का होगा, इसके लिए कोई अंक नहीं दिए जाएंगे।

How to Apply Assam Rifles Recruitment 2026

  • सबसे पहले अभ्यर्थी को असम राइफल्स की आधिकारिक वेबसाइट www.assamrifles.gov.in पर जाना है।
  • होम पेज पर दिए गए “ONLINE APPLICATION” विकल्प पर क्लिक करना है।
  • असम राइफल्स टेक्निकल एंड ट्रेड्समैन भर्ती 2026 नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ लेना है।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी सही-सही दर्ज करनी है।
  • अपने आवश्यक शैक्षणिक दस्तावेज, अधिवास (Domicile/PRC), जाति प्रमाण पत्र, फोटो और हस्ताक्षर सही फॉर्मेट में अपलोड करने हैं।
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार ₹100 आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) का भुगतान ऑनलाइन या बैंक चालान से करना है।
  • अंत में सभी विवरण जांचने के बाद फॉर्म फाइनल सबमिट करें और आवेदन पत्र एवं चालान की प्रति का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

Assam Rifles Recruitment 2026 Important Links

Start Online Application Form28 September 2026
Last Date Online Application Form28 October 2026 (23:59 hrs)
Apply OnlineApply from here
Official NotificationDownload from here
Official Websiteassamrifles.gov.in
Check Latest Job Updatesiharyana.in

Join WhatsApp Join Telegram