Air Force Agniveer Recruitment 01/2027: भारतीय वायु सेना में अग्निवीर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन शुरु

Air Force Agniveer Recruitment 01/2027: भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) द्वारा अग्निवीर वायु इंटेक 01/2027 के तहत भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के अंतर्गत अविवाहित महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों से ऑनलाइन मोड में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। एयर फोर्स अग्निवीर 01/2027 भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 01 फरवरी 2026 रात 11:00 बजे तक निर्धारित की गई थी। अब विभाग द्वारा फॉर्म पुनः खोले गए हैं। फॉर्म री-ओपन दिनांक 03 मार्च 2026 से 10 मार्च 2026 रात 11:55 बजे तक किए जा सकते हैं।

Air Force Agniveer Recruitment 01/2027 Overview

Recruitment OrganizationIndian Air Force (Bhartiya Vayu Sena)
Post NameAgniveer (Vayu 01/2027)
Job Duration04 Years
Monthly Pay₹30000 – ₹40000
Job LocationAll India
Mode of ApplyOnline
Last Date Form08.02.2026
Official Websiteagnipathvayu.cdac.in

Air Force Agniveer Recruitment 01/2027 Vacancy Details

भारतीय वायु सेना द्वारा अग्निवीर वायु इंटेक 01/2027 के अंतर्गत कुल पदों की संख्या अधिसूचना में स्पष्ट नहीं की गई है। योग्य अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न चरणों में किया जाएगा।

Air Force Agniveer Recruitment 01/2027 Important Dates

एयर फोर्स अग्निवीर इंटेक 01/2027 भर्ती का नोटिफिकेशन 12 जनवरी 2026 को जारी किया गया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी 12 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 08 फरवरी 2026 रात 11:00 बजे तक निर्धारित की गई थी। लिखित परीक्षा का आयोजन 30 और 31 मार्च 2026 को किया जाएगा। अब विभाग द्वारा फॉर्म पुनः खोले गए हैं। अभ्यर्थी 03 मार्च 2026 से 10 मार्च 2026 रात 11:55 बजे तक पुनः ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Air Force Agniveer Recruitment 01/2027 Application Fee

एयर फोर्स अग्निवीर भर्ती 2026 में सभी वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 550 रुपए + जीएसटी निर्धारित किया गया है। आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

Air Force Agniveer Recruitment 01/2027 Age Limit

इस भर्ती में अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 17.5 वर्ष और अधिकतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी का जन्म 01 जनवरी 2006 से 01 जुलाई 2009 के बीच होना चाहिए (दोनों तिथियां शामिल)।

Air Force Agniveer Recruitment 01/2027 Educational Qualification

Post NameQualification
Agniveer (Vayu)12th Pass/ Engg. Diploma

Air Force Agniveer Recruitment 01/2027 Selection Process

एयर फोर्स अग्निवीर भर्ती 2026 में अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, CASB, PET एवं PMT टेस्ट, एडाप्टेबिलिटी टेस्ट-I एवं II, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

How to Apply Air Force Agniveer Recruitment 01/2027

  • सबसे पहले अभ्यर्थी को भारतीय वायु सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • होम पेज पर अग्निवीर वायु इंटेक 01/2027 भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
  • नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ने के बाद अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें।
  • नया रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

Air Force Agniveer Recruitment 01/2027 Important Links

Reopen Start Date Online Form03.01.2026
Reopen Last Date Online Form10.02.2026
Age Relaxation & Form Reopen NoticeClick Here
Apply OnlineClick Here
Official NotificationClick Here
Official Websiteagnipathvayu.cdac.in
Check All Latest Jobswww.iharyana.in
Join WhatsApp Join Telegram