Indian Navy Agniveer SSR MR Recruitment 2026: इंडियन नेवी द्वारा अग्निवीर SSR, अग्निवीर MR और SSR (Medical) सेलर पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है इसमें महिला और पुरुष अभ्यर्थियों से ऑनलाइन मोड में आवेदन फॉर्म आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती में अग्निवीर SSR और MR पदों के लिए महिला एवं पुरुष दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जबकि SSR (Medical) भर्ती केवल अविवाहित पुरुष उम्मीदवारों के लिए है। इस भर्ती में चयन इंडियन नेवी एंट्रेंस टेस्ट (INET) 2026, फिजिकल फिटनेस टेस्ट, लिखित परीक्षा और मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इंडियन नेवी अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 14 मार्च 2026 से शुरू होंगे और आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।
| Recruitment Organization | Indian Navy |
| Post Name | Agniveer SSR, Agniveer MR, SSR (Medical) |
| Batch | 01/2027 & 02/2027 |
| Vacancies | Notify Later |
| Training Location | INS Chilka, Odisha |
| Mode of Apply | Online |
| Application Form Filling Date | 14 March to 06 April 2026 |
| Official Website | joinindiannavy.gov.in |
इंडियन नेवी द्वारा अग्निवीर SSR, अग्निवीर MR और SSR (Medical) पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। इन पदों की कुल संख्या बाद में जारी की जाएगी।
| Post Name | Vacancy |
| Agniveer MR | Notify Later |
| Agniveer SSR | Notify Later |
| Agniveer SSR (Medical) | Notify Later |
| Total | Notify Later |
इंडियन नेवी अग्निवीर SSR, MR और SSR (Medical) भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन 10 मार्च 2026 को जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 14 मार्च 2026 से शुरू होंगे और आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन फॉर्म में करेक्शन विंडो 10 से 11 अप्रैल 2026 तक खुली रहेगी और INET 2026 परीक्षा मई 2026 में आयोजित की जाएगी।
इंडियन नेवी अग्निवीर भर्ती 2026 में सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी एवं एसटी सभी वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 550 रुपए रखा गया है। अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
इंडियन नेवी अग्निवीर भर्ती 2026 में आयु सीमा बैच के अनुसार निर्धारित की गई है। अग्निवीर 01/2027 बैच के लिए उम्मीदवार का जन्म 1 दिसंबर 2004 से 31 मई 2009 के बीच होना चाहिए जबकि अग्निवीर 02/2027 और SSR (Medical) 02/2027 बैच के लिए उम्मीदवार का जन्म 1 मई 2005 से 31 अक्टूबर 2009 के बीच होना चाहिए।
| Post Name | Qualification |
| Agniveer MR | 10th Pass with 50% Marks |
| Agniveer SSR | 12th Pass with Maths & Physics / 3-Year Diploma (50% Marks) |
| Agniveer SSR (Medical) | 12th Pass with Physics, Chemistry, Biology (50% Marks) |
इंडियन नेवी अग्निवीर भर्ती 2026 में अभ्यर्थियों का चयन इंडियन नेवी एंट्रेंस टेस्ट (INET) 2026, फिजिकल फिटनेस टेस्ट, स्टेज-II लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
- सबसे पहले अभ्यर्थी को इंडियन नेवी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- फिर होम पेज पर अग्निवीर भर्ती नोटिफिकेशन 2026 के लिंक पर क्लिक करना है।
- इसके बाद नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ लेना है।
- अब अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है।
- आवश्यक दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करने हैं।
- इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
- अंत में आवेदन फॉर्म सबमिट करके इसका प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।
| Start Date Online Application Form | 14 March 2026 |
| Last Date Online Application form | 06 April 2026 |
| Apply Online | Available From 14 March 2026 |
| Official Notification | SSR | SSR Medical | MR |
| Official Website | joinindiannavy.gov.in |
| Check All Latest Jobs | www.iharyana.in |
