HPSC PGT Computer Science Recruitment 2026: एचपीएससी में पीजीटी कंप्यूटर साइंस के 1672 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

HPSC PGT Computer Science Recruitment 2026: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) कंप्यूटर साइंस भर्ती 2026 के लिए विज्ञापन संख्या 23/2026 जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत रेस्ट ऑफ हरियाणा कैडर और मेवात कैडर के लिए कुल 1672 पदों पर योग्य महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। HPSC PGT कंप्यूटर साइंस भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 फरवरी 2026 से शुरू होगी और आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 मार्च 2026 शाम 5:00 बजे तक रखी गई है।

HPSC PGT Computer Science Recruitment 2026 Overview

Recruitment OrganizationHaryana Public Service Commission (HPSC)
Post NamePGT Computer Science
Advt No.23/2026
Vacancies1672 Posts
Salary/ Pay ScaleRs. 47,600 – 1,51,100/-
Job LocationHaryana
Mode of ApplyOnline
Last Date Form9 March 2026
Official Websitehpsc.gov.in

HPSC PGT Computer Science Recruitment 2026 Vacancy Details

हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा PGT कंप्यूटर साइंस के कुल 1672 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी।

Post NameVacancy
PGT Computer Science1672
Total1672

HPSC PGT Computer Science Recruitment 2026 Important Dates

HPSC PGT कंप्यूटर साइंस भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन 5 फरवरी 2026 को जारी किया गया है। ऑनलाइन आवेदन 16 फरवरी 2026 से शुरू होंगे और आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 मार्च 2026 शाम 5:00 बजे निर्धारित की गई है। परीक्षा तिथि की जानकारी बाद में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

HPSC PGT Computer Science Recruitment 2026 Application Fee

HPSC PGT कंप्यूटर साइंस भर्ती 2026 में PwBD हरियाणा वर्ग के लिए आवेदन शुल्क शून्य रखा गया है। वहीं SC, DSC, OSC, BC-A, BC-B, EWS एवं महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है। DESM हरियाणा आरक्षित वर्ग के लिए शुल्क 250 रुपये तथा DESM अनारक्षित वर्ग एवं अन्य सभी अभ्यर्थियों के लिए 1000 रुपये आवेदन शुल्क रखा गया है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

HPSC PGT Computer Science Recruitment 2026 Age Limit

HPSC PGT कंप्यूटर साइंस भर्ती 2026 के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 9 मार्च 2026 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को हरियाणा सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

HPSC PGT Computer Science Recruitment 2026 Educational Qualification

Post NameVacancyQualification
PGT Computer Science1672M.Sc. Computer Science / MCA / BE / B.Tech (CS / IT) + HTET / STET

HPSC PGT Computer Science Recruitment 2026 Selection Process

HPSC PGT कंप्यूटर साइंस भर्ती 2026 में अभ्यर्थियों का चयन स्क्रीनिंग टेस्ट (यदि आयोजित किया जाता है), विषय ज्ञान परीक्षा तथा इंटरव्यू / वाइवा-वोसे के आधार पर किया जाएगा। चयन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में उपलब्ध है।

How to Apply HPSC PGT Computer Science Recruitment 2026

  • सबसे पहले अभ्यर्थी को HPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • होम पेज पर PGT Computer Science Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ लेना है।
  • अब Apply Online लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करना है।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है।
  • आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने हैं।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना है।
  • अंत में आवेदन फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

HPSC PGT Computer Science Recruitment 2026 Important Links

Start Date Online Application form16 February 2026
Last Date Online Application form9 March 2026
Apply OnlineClick Here
Official NotificationClick here
Official Websitehpsc.gov.in
Check All Latest Jobswww.iharyana.in
Join WhatsApp Join Telegram