BSEH 12th Special Improvement Admit Card 2026: हरियाणा बोर्ड में सीनियर सैकेण्डरी विशेष अंक सुधार परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी

BSEH 12th Special Improvement Admit Card 2026: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक / मुक्त विद्यालय) विशेष अंक सुधार परीक्षा जनवरी 2026 के लिए प्रवेश-पत्र जारी कर दिए गए हैं। बोर्ड द्वारा यह परीक्षा 21 जनवरी 2026 से आयोजित की जा रही है। परीक्षार्थी अपने प्रवेश-पत्र 15 जनवरी 2026 से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लिंक के माध्यम से रजिस्ट्रेशन नंबर या पूर्व अनुक्रमांक, नाम, पिता का नाम व माता का नाम दर्ज करके डाउनलोड कर सकते हैं।

BSEH 12th Special Improvement Admit Card 2026 Overview

Board NameBoard of School Education Haryana (BSEH), Bhiwani
Exam NameSenior Secondary Special Marks Improvement Exam January 2026
Exam TypeAcademic / Open School
Exam Start Date21.01.2026
Admit Card Release Date15.01.2026
Exam ModeOffline (Pen & Paper)
Official Websitebseh.org.in

BSEH 12th Special Improvement Admit Card 2026 Latest News

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक / मुक्त विद्यालय) विशेष अंक सुधार परीक्षा जनवरी 2026 का आयोजन 21 जनवरी 2026 से किया जा रहा है। इस परीक्षा के लिए सभी पात्र परीक्षार्थियों के प्रवेश-पत्र 15 जनवरी 2026 से बोर्ड की वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं।

परीक्षार्थियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे ए-4 साइज पेपर पर रंगीन प्रवेश-पत्र डाउनलोड करें और उसमें अंकित सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच करें। किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर तुरंत बोर्ड कार्यालय से संपर्क कर शुद्धि करवा लें, बाद में किसी भी प्रकार के प्रतिवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

How to Download BSEH 12th Special Improvement Admit Card 2026

  • सबसे पहले हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
  • इसके बाद Admit Card / Download Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या पूर्व अनुक्रमांक, नाम, पिता का नाम व माता का नाम दर्ज करें।
  • सबमिट करते ही प्रवेश-पत्र आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • प्रवेश-पत्र को ए-4 साइज पेपर पर रंगीन प्रिंट निकाल लें।
  • प्रवेश-पत्र पर फोटो चिपकाकर उसे किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय के प्राचार्य या राजपत्रित अधिकारी से सत्यापित करवा लें।

BSEH 12th Special Improvement Admit Card 2026 Important Links

BSEH 2026 Exam Date21.01.2026 to 31.01.2026
BSEH 2026 Admit CardDownload here
Official NotificationCheck from here
Official Websitebseh.org.in
Check All Latest Updateswww.iharyana.in
Join WhatsApp Join Telegram