SSC Phase XIII Answer Key 2025: एसएससी फेज-XIII परीक्षा आंसर-की जारी

SSC Phase XIII Answer Key 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने फेज-XIII/2025/सेलेक्शन पोस्ट परीक्षा के अभ्यर्थियों की रिस्पॉन्स शीट्स और टेंटेटिव आंसर की जारी कर दी है। यह परीक्षा 24 जुलाई 2025 से 02 अगस्त 2025 तथा 29 अगस्त 2025 को कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की गई थी। अभ्यर्थी अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की सहायता से एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके रिस्पॉन्स शीट और आंसर की देख सकते हैं।

SSC Phase XIII Answer Key 2025 Overview

Recruitment OrganizationStaff Selection Commission (SSC)
Exam NamePhase-XIII/2025 Selection Posts Examination
Advt No.HQ-RHQS015/1/2025-C-4
Exam LevelMatriculation, Higher Secondary (10+2), Graduation & Above
Exam Date24 July to 02 August 2025 & 29 August 2025
Answer Key Release Date26 September 2025
Answer Key Challenge Last Date30 September 2025 (06:00 PM)
Challenge Fees₹50/- per Question
Exam ModeOnline CBT
Official Websitessc.gov.in

SSC Phase XIII Answer Key 2025 Latest News

कर्मचारी चयन आयोग ने इस बार एक नई प्रणाली शुरू की है जिसमें प्रश्नों को दो श्रेणियों में बांटा गया है। पहली श्रेणी “Deemed Challenged Questions” की है जिन्हें आयोग ने स्वयं ही चुन लिया है और इन पर उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। दूसरी श्रेणी “Challengeable Questions” की है, जिन पर उम्मीदवार आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए प्रत्येक प्रश्न पर ₹50 शुल्क देना होगा।

अभ्यर्थी ध्यान दें कि वे केवल अपनी रिस्पॉन्स शीट ऑनलाइन देख सकते हैं और डाउनलोड या प्रिंट नहीं कर सकते। यह सुविधा 30 सितंबर 2025 शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

How to Check SSC Phase XIII Answer Key 2025

  • सबसे पहले कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद लॉगिन पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करें।
  • SSC Phase-XIII Answer Key 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी रिस्पॉन्स शीट और आंसर की स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • यदि किसी प्रश्न/उत्तर पर आपत्ति है तो निर्धारित शुल्क देकर चैलेंज दर्ज करें।

SSC Phase XIII Answer Key 2025 Important Links

SSC Phase XIII Answer Key 2025Check here
SSC Phase XIII Response SheetView here
SSC Phase XIII Answer Key Notice PDFDownload here
Official Websitessc.gov.in
Check All Latest Jobswww.iharyana.in
Join WhatsApp Join Telegram