NTA CSIR UGC NET December 2025: राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) दिसंबर 2025 का नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन आवेदन शुरु

NTA CSIR UGC NET December 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने संयुक्त CSIR UGC राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) दिसंबर 2025 का नोटिफिकेशन 25 सितंबर 2025 को जारी कर दिया है। इसमें योग्य महिला और पुरुष अभ्यर्थियों से ऑनलाइन मोड में आवेदन फॉर्म आमंत्रित किए गए हैं। CSIR UGC NET दिसंबर 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 सितंबर 2025 से शुरू होकर 24 अक्टूबर 2025 रात 11:50 बजे तक चलेंगे। यह परीक्षा 18 दिसंबर 2025 को दो शिफ्टों में एक ही दिन आयोजित की जाएगी।

NTA CSIR UGC NET December 2025 Overview

Organization NameNational Testing Agency (NTA)
Exam NameJoint CSIR-UGC NET December 2025
Purpose of ExamJRF, Assistant Professor & Ph.D. Admission
Form Last Date27.10.2025
Exam Date18 December 2025
Mode of ExamOnline (CBT)
Mode of ApplyOnline
Official Websitecsirnet.nta.nic.in

NTA CSIR UGC NET December 2025 Important Dates

CSIR UGC NET दिसंबर 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 सितंबर 2025 से शुरू हो गए हैं और आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 अक्टूबर 2025 रात 11:50 बजे तक निर्धारित की गई है। आवेदन शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर 2025 रात 11:50 बजे तक रहेगी। आवेदन पत्र में सुधार (Correction) की सुविधा उम्मीदवारों को 30 अक्टूबर से 1 नवंबर 2025 तक मिलेगी। वहीं, CSIR UGC NET दिसंबर 2025 परीक्षा 18 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी।

NTA CSIR UGC NET December 2025 Application Fee

CSIR UGC NET दिसंबर 2025 आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग, ओबीसी (क्रीमीलेयर) और ईडब्ल्यूएस (CL) उम्मीदवारों के लिए ₹1150 निर्धारित किया गया है। ओबीसी (नॉन क्रीमीलेयर) और ईडब्ल्यूएस (NCL) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क ₹600 है, जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी वर्ग के अभ्यर्थियों को केवल ₹325 आवेदन शुल्क देना होगा। सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

NTA CSIR UGC NET December 2025 Age Limit

CSIR UGC NET दिसंबर 2025 में जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष रखी गई है। असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी प्रवेश के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है। आयु सीमा की गणना 01 दिसंबर 2025 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

NTA CSIR UGC NET December 2025 Educational Qualification

CSIR UGC NET दिसंबर 2025 के लिए अभ्यर्थी के पास संबंधित विज्ञान विषय में स्नातकोत्तर (Post Graduate) डिग्री होना अनिवार्य है। विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में उपलब्ध है।

NTA CSIR UGC NET December 2025 Selection Process

इस परीक्षा के अंतर्गत अभ्यर्थियों की पात्रता की जांच कर कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर JRF, असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी प्रवेश के लिए योग्यता निर्धारित होगी।

How to Apply NTA CSIR UGC NET December 2025

  • सबसे पहले अभ्यर्थी को CSIR UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद ऑनलाइन अप्लाई के लिंक पर क्लिक करना है।
  • रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद लॉगिन करना है।
  • एप्लीकेशन फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी भरनी है।
  • अपनी फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने हैं।
  • श्रेणी अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा।
  • सभी जानकारी सही भरने के बाद आवेदन फाइनल सबमिट करें और प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

NTA CSIR UGC NET December 2025 Important Links

Start Online Application25.09.2025
Last Date Online Application27.10.2025
Form Correction Date30.10.2025 to 01.11.2025
Exam Date18.12.2025
Last Date Extend NoticeCheck here
Apply OnlineClick Here
Official NotificationDownload PDF
Official Websitecsirnet.nta.nic.in
Check All Latest Jobswww.iharyana.in
Join WhatsApp Join Telegram