Haryana Tractor Subsidy Scheme 2026: हरियाणा के SC किसानों को नया ट्रैक्टर खरीदने पर मिलेगी ₹3 लाख की सब्सिडी

Haryana Tractor Subsidy Scheme 2026: हरियाणा सरकार के कृषि तथा किसान कल्याण विभाग द्वारा राज्य के अनुसूचित जाति (SC) के किसानों के लिए ट्रैक्टर अनुदान योजना 2026-27 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को 45 HP या उससे अधिक क्षमता के नए ट्रैक्टर की खरीद पर सीधे 3,00,000 रुपए (₹3.00 लाख) की भारी सब्सिडी दी जा रही है। इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है।

Haryana Tractor Subsidy Scheme 2026 Overview

Name of OrganizationDepartment of Agriculture and Farmers Welfare, Haryana
Name of the SchemeTractor Subsidy Scheme for Scheduled Caste Farmers (2026-27)
EligibilitySC farmers registered on MFMB portal with agriculture land ownership (PPP ID linked)
BeneficiaryScheduled Caste (SC) Farmers of Haryana State
Subsidy AmountRs 3.00 Lakh per unit (on 45 HP & above tractors)
CategoryHaryana Government Scheme
Application SystemOnline
Registration Last Date15 December 2026
Official Websiteagriharyana.gov.in

Haryana Tractor Subsidy Scheme 2026 उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य हरियाणा राज्य के अनुसूचित जाति वर्ग के किसानों को कृषि कार्यों में आधुनिक तकनीकों और मशीनीकरण अपनाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है। ट्रैक्टर पर मिलने वाली इस ₹3 लाख की सब्सिडी से गरीब और जरूरतमंद किसानों का वित्तीय बोझ कम होगा और वे आधुनिक कृषि उपकरणों के माध्यम से अपनी उत्पादकता और आय में वृद्धि कर सकेंगे।

Haryana Tractor Subsidy Scheme 2026 पात्रता एवं शर्तें

  • निवास एवं जाति: आवेदक किसान हरियाणा राज्य का मूल निवासी होना चाहिए तथा अनुसूचित जाति (SC) श्रेणी से संबंधित होना चाहिए।
  • कृषि भूमि का स्वामित्व: लाभार्थी के पास कृषि भूमि का स्वामित्व होना आवश्यक है। खास बात यह है कि यह भूमि परिवार पहचान पत्र (PPP ID) के अंतर्गत परिवार के किसी भी सदस्य के नाम पर पंजीकृत हो सकती है।
  • पोर्टल पंजीकरण: आवेदक किसान का ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ (MFMB) पोर्टल पर पंजीकृत होना अनिवार्य है। सब्सिडी की राशि सीधे इसी पोर्टल पर रजिस्टर्ड बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
  • पिछला लाभ: लाभार्थी किसान ने पिछले 5 वर्षों के दौरान विभाग की किसी भी अन्य योजना के तहत ट्रैक्टर पर सब्सिडी का लाभ न लिया हो।
  • शर्त: चयनित लाभार्थी खरीद की तारीख से 5 साल तक ट्रैक्टर को बेच या ट्रांसफर नहीं सकेगा।

Haryana Tractor Subsidy Scheme 2026 चयन प्रक्रिया

  • योग्य किसानों द्वारा ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत किए जाने के बाद लाभार्थियों का चयन संबंधित उपायुक्त की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय कार्यकारी समिति द्वारा किया जाएगा।
  • यदि प्राप्त आवेदनों की संख्या निर्धारित लक्ष्य से अधिक होती है, तो चयन पारदर्शी तरीके से लॉटरी (ड्रॉ ऑफ लॉट्स) के माध्यम से किया जाएगा।
  • चयन के उपरांत ट्रैक्टर की खरीद और भौतिक सत्यापन (Physical Verification) की प्रक्रिया पूरी होने पर सब्सिडी की राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में जमा की जाएगी।

How to Apply Haryana Tractor Subsidy Scheme 2026

  • सबसे पहले कृषि तथा किसान कल्याण विभाग, हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट agriharyana.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर दिए गए ‘Tractor Subsidy Scheme for Scheduled Caste Farmers (2026-27)’ के विकल्प या नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।
  • अपनी पात्रता सुनिश्चित करने के बाद दिए गए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • मेरी फसल मेरा ब्यौरा (MFMB) और परिवार पहचान पत्र (PPP ID) विवरण का उपयोग करके फॉर्म में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी सही-सही भरें।
  • अपने जरूरी दस्तावेज, बैंक विवरण और अन्य मांगी गई डिटेल्स अपलोड करें।
  • अंत में आवेदन पत्र को फाइनल सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका एक प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

Haryana Tractor Subsidy Scheme 2026 Important Links

Registration Start Date15 November 2026
Registration Last Date15 December 2026
Apply Online FormClick Here
Scheme Guidelines (English)Download PDF
Official Websiteagriharyana.gov.in
Check Latest Scheme Updatesiharyana.in
Join WhatsApp Join Telegram