SJVN Apprentice Recruitment 2026: सतलुज जल विद्युत निगम (SJVN Limited) ने हिमाचल प्रदेश के योग्य युवाओं के लिए अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के तहत शानदार भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके तहत ग्रेजुएट, डिप्लोमा (टेक्नीशियन) और आईटीआई (टेक्नीशियन) के कुल 100 पदों पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती के लिए केवल हिमाचल प्रदेश के मूल निवासी (Domicile) ही पात्र हैं। इच्छुक उम्मीदवार 18 नवंबर 2026 से 17 दिसंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं
SJVN Apprentice Recruitment 2026 Overview
| भर्ती संस्था | एसजेवीएन लिमिटेड (SJVN Limited – A Navratna CPSE) |
| पद का नाम | ग्रेजुएट, डिप्लोमा एवं आईटीआई अप्रेंटिस |
| विज्ञापन संख्या | Advt. No. 128/2026 |
| कुल पद | 100 पद |
| ट्रेनिंग अवधि | 1 वर्ष |
| स्टाइपेंड (वेतन) | ₹12,500 से ₹15,000 प्रति माह |
| नौकरी / ट्रेनिंग स्थान | हिमाचल प्रदेश (Only for HP Domicile) |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| ऑनलाइन आवेदन की तिथि | 18 नवंबर से 17 दिसंबर 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | sjvn.nic.in |
SJVN Apprentice Recruitment 2026 Important Dates
एसजेवीएन अप्रेंटिस भर्ती 2026 का आधिकारिक विज्ञापन 14 नवंबर 2026 को जारी किया गया है। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 18 नवंबर 2026 से शुरू होगी और आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर अपना फॉर्म भर लें।
SJVN Apprentice Recruitment 2026 Application Fee
एसजेवीएन अप्रेंटिस भर्ती में किसी भी वर्ग (सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी या महिला) के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है। यानी सभी योग्य उम्मीदवार बिल्कुल निःशुल्क (Nil Fee) ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
SJVN Apprentice Recruitment 2026 Age Limit
इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तक निर्धारित की गई है। आयु की गणना के लिए अंतिम तिथि 17 दिसंबर 2026 को आधार माना जाएगा। इसके अलावा, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों (SC/ST/OBC/PwBD) को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
SJVN Apprentice Recruitment 2026 Vacancy Details & Qulification
एसजेवीएन लिमिटेड द्वारा अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के कुल 100 पदों को विभिन्न ट्रेड और डिसिप्लिन के आधार पर बांटा गया है, जिसका विवरण नीचे दिया गया है:
| पद का नाम / ट्रेड | कुल पद | योग्यता |
|---|---|---|
| ग्रेजुएट अप्रेंटिस (सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, आईटी) | 40 | संबंधित ब्रांच में 4 वर्षीय रेगुलर बी.ई. / बी.टेक डिग्री |
| टेक्नीशियन – डिप्लोमा अप्रेंटिस (सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, आईटी) | 25 | संबंधित ब्रांच में 3 वर्षीय पॉलिटेक्निक डिप्लोमा |
| टेक्नीशियन – आईटीआई अप्रेंटिस (इलेक्ट्रीशियन, स्टेनो, फिटर, वेल्डर आदि) | 35 | 10वीं कक्षा के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई (NCVT/SCVT) |
SJVN Apprentice Stipend Details
| अप्रेंटिस का प्रकार | प्रति माह स्टाइपेंड |
|---|---|
| ग्रेजुएट अप्रेंटिस (डिग्री धारक) | ₹15,000/- |
| टेक्नीशियन (डिप्लोमा) अप्रेंटिस | ₹13,500/- |
| टेक्नीशियन (आईटीआई) अप्रेंटिस | ₹12,500/- |
SJVN Apprentice Recruitment 2026 Selection Process
एसजेवीएन अप्रेंटिस भर्ती में चयन के लिए किसी प्रकार की लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर होगा:
- क्वालीफाइंग परीक्षा (डिग्री/डिप्लोमा/आईटीआई) में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
- शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) किया जाएगा।
- अंत में मेडिकल फिटनेस परीक्षण के बाद फाइनल चयन सूची जारी होगी।
How to Apply for SJVN Apprentice Recruitment 2026
- सबसे पहले एसजेवीएन की आधिकारिक वेबसाइट www.sjvn.nic.in पर जाएं और ‘Career’ सेक्शन खोलें।
- यहाँ विज्ञापन संख्या 128/2026 (Apprenticeship Training) के नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पूरा पढ़ लें।
- इसके बाद ऑनलाइन रिक्रूटमेंट पोर्टल के लिंक (18 नवंबर से सक्रिय) पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।
- आवेदन फॉर्म में अपनी शैक्षणिक योग्यता, पर्सनल डिटेल्स और हिमाचल प्रदेश बोनाफाइड/डोमिसाइल विवरण सही-सही भरें।
- अपने आवश्यक दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और डोमिसाइल सर्टिफिकेट अपलोड करें।
- अंत में फॉर्म को फाइनल सबमिट करने के बाद उसका एक प्रिंट आउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
SJVN Apprentice Recruitment 2026 Important Links
| Online Application Start Date | 18 November 2026 |
| Last Date to Apply Online | 17 December 2026 |
| Apply Online Link | Click Here (Active Soon) |
| Official Notification / Short Notice | Download PDF |
| Official Website | sjvn.nic.in |
| Check All Latest Jobs | iharyana.in |
