Safdarjung Hospital Senior Resident Recruitment 2026: सफदरजंग अस्पताल में सीनियर रेजिडेंट के 470 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

Safdarjung Hospital Senior Resident Recruitment 2026: वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज (VMMC) एवं सफदरजंग अस्पताल, नई दिल्ली ने सीनियर रेजिडेंट के 470 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती रेजिडेंसी स्कीम के तहत रेगुलर आधार पर 3 साल के कार्यकाल के लिए विभिन्न विभागों और इसके सैटेलाइट सेंटर, रूरल हेल्थ ट्रेनिंग सेंटर (RHTC) नजफगढ़ में निकाली गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इसके लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 10 नवंबर 2026 से शुरू होगी और आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।

Safdarjung Hospital Senior Resident Recruitment 2026 Overview

भर्ती संस्थाVMMC एवं सफदरजंग अस्पताल, नई दिल्ली
विभाग का नामस्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार
पद का नामसीनियर रेजिडेंट (रेगुलर, 3 साल का कार्यकाल)
विज्ञापन संख्याACDM-13015/1/2026-ACAD-VMMC
कुल पद470 पद (सफदरजंग: 439, RHTC नजफगढ़: 31)
वेतनमान₹67,700/- (पे लेवल-11) + अन्य भत्ते
नौकरी का स्थाननई दिल्ली
आवेदन का माध्यमऑफलाइन
आवेदन की तिथि10 नवंबर से 25 नवंबर 2026
आधिकारिक वेबसाइटvmmc-sjh.mohfw.gov.in

Safdarjung Hospital Senior Resident Recruitment 2026 Vacancy Details

सफदरजंग अस्पताल और VMMC द्वारा कुल 42 विभागों में सीनियर रेजिडेंट के 470 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी, जिसमें अकेले एनास्थीसिया विभाग में 76 पद शामिल हैं।

विभाग का नामपदविभाग का नामपद
एनास्थीसिया (Anaesthesia)76न्यूक्लियर मेडिसिन6
मेडिसिन38ऑब्स एंड गायनी (Obst & Gynae)31
सर्जरी27ऑर्थोपेडिक्स14
न्यूरो सर्जरी24पीडियाट्रिक्स23
पीडियाट्रिक्स सर्जरी / सीटीवीएस20 / 20रेडियोलॉजी21

Safdarjung Hospital Senior Resident Recruitment 2026 Important Dates

सफदरजंग अस्पताल सीनियर रेजिडेंट भर्ती 2026 के लिए नोटिफिकेशन 06 नवंबर 2026 को जारी किया गया है। ऑफलाइन आवेदन फॉर्म 10 नवंबर 2026 से स्वीकार किए जाएंगे और आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 नवंबर 2026 है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर अपना आवेदन निर्धारित पते पर भेज दें।

Safdarjung Hospital Senior Resident Recruitment 2026 Application Fee

इस भर्ती में सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹1200/- रखा गया है, जबकि एससी, एसटी एवं दिव्यांग (PwBD) अभ्यर्थियों के लिए आवेदन पूरी तरह निशुल्क है। आवेदन शुल्क का भुगतान एनईएफटी (NEFT), आरटीजीएस (RTGS), आईएमपीएस (IMPS) या यूपीआई (UPI) के माध्यम से करना होगा।

Safdarjung Hospital Senior Resident Recruitment 2026 Age Limit

सफदरजंग अस्पताल सीनियर रेजिडेंट भर्ती 2026 के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष रखी गई है। इसके अलावा ओबीसी वर्ग के लिए 48 वर्ष और एससी/एसटी वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष तक है। आयु की गणना के लिए कटऑफ डेट 25 नवंबर 2026 तय की गई है तथा आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

Safdarjung Hospital Senior Resident Recruitment 2026 Educational Qualification

पद का नामकुल पदयोग्यता
सीनियर रेजिडेंट (मेडिकल स्पेशलिटी)468संबंधित विषय में एमबीबीएस + पीजी डिग्री / डिप्लोमा / डीएनबी (NMC द्वारा मान्यता प्राप्त) + ज्वाइनिंग से पहले दिल्ली मेडिकल काउंसिल (DMC) रजिस्ट्रेशन।
सीनियर रेजिडेंट (डेंटल सर्जरी)2संबंधित विषय में एमडीएस (DCI द्वारा मान्यता प्राप्त) + ज्वाइनिंग से पहले दिल्ली डेंटल काउंसिल (DDC) रजिस्ट्रेशन।

Safdarjung Hospital Senior Resident Recruitment 2026 Selection Process

सफदरजंग अस्पताल सीनियर रेजिडेंट भर्ती में चयन प्रक्रिया के तहत सबसे पहले 60 अंकों की एक स्क्रीनिंग परीक्षा (MCQ) होगी, जिसमें 1 घंटे का समय मिलेगा और 1/4 नेगेटिव मार्किंग होगी। इसके बाद रिक्तियों से 3 गुना अभ्यर्थियों को 40 अंकों के डिपार्टमेंटल असेसमेंट / इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। अंत में दस्तावेज सत्यापन और दोनों के अंकों के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

How to Apply Safdarjung Hospital Senior Resident Recruitment 2026

  • सबसे पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन से आवेदन फॉर्म (Annexure-I) और एडमिट कार्ड का प्रोफॉर्मा डाउनलोड कर लें।
  • लागू होने पर ₹1200 का आवेदन शुल्क NEFT/RTGS/IMPS/UPI के माध्यम से जमा करें और रसीद सुरक्षित रखें।
  • फॉर्म को साफ-सुथरा भरें, उस पर पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाएं और घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर करें।
  • अपने 10वीं के प्रमाण पत्र, MBBS/PG डिग्री, रजिस्ट्रेशन, कैटेगरी सर्टिफिकेट, भरा हुआ एडमिट कार्ड और फीस रसीद की स्व-प्रमाणित (self-attested) प्रतियां संलग्न करें।
  • लिफाफे के ऊपर स्पष्ट रूप से लिखें – “Application for the post of Senior Resident in the Department of ____”।
  • इस आवेदन को डायरी एंड डिस्पैच सेक्शन (गेट नंबर 2 के पास), VMMC एवं सफदरजंग अस्पताल, नई दिल्ली-110029 पर 10.11.2026 से 25.11.2026 के बीच बाय हैंड या पोस्ट द्वारा जमा करवा दें।

Safdarjung Hospital Senior Resident Recruitment 2026 Important Links

Application Start Date10 November 2026
Last Date Offline Application25 November 2026
Notification & Application Form PDFDownload PDF
Official Websitevmmc-sjh.mohfw.gov.in
Check All Latest Jobsiharyana.in

Join WhatsApp Join Telegram