Indian Bank Apprentice Recruitment 2026: इंडियन बैंक में 1500 पदों पर अप्रेंटिस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

Indian Bank Apprentice Recruitment 2026: इंडियन बैंक ने देश भर के युवाओं के लिए 1500 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत योग्य और इच्छुक महिला व पुरुष अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस अप्रेंटिसशिप का मुख्य उद्देश्य युवाओं को बैंकिंग सेक्टर में व्यावहारिक प्रशिक्षण और अनुभव प्रदान करना है। इंडियन बैंक अप्रेंटिस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 05 नवंबर 2026 से शुरू हो गए हैं और ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 नवंबर 2026 (रात्रि 11:59 बजे तक) निर्धारित की गई है।

Indian Bank Apprentice Recruitment 2026 Overview

भर्ती संस्थाइंडियन बैंक (Indian Bank)
पद का नामअप्रेंटिस (Apprentice)
कुल पद1500 पद
मासिक स्टाइपेंड₹12,300/- से ₹15,000/- प्रतिमाह
नौकरी का स्थानऑल इंडिया (विभिन्न राज्य/केंद्र शासित प्रदेश)
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आवेदन की तिथि05 नवंबर से 25 नवंबर 2026
आधिकारिक वेबसाइटindianbank.in

Indian Bank Apprentice Recruitment 2026 Vacancy Details

इंडियन बैंक द्वारा देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अप्रेंटिस के कुल 1500 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इसमें हरियाणा राज्य के लिए कुल 32 पद शामिल हैं, जबकि उत्तर प्रदेश में 285 और राजस्थान में 40 पद रखे गए हैं।

पद का नामSCSTOBCEWSURकुल
ग्रेजुएट अप्रेंटिस (Graduate Apprentice)252823481426761500

Indian Bank Apprentice Recruitment 2026 Important Dates

इंडियन बैंक अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए विज्ञापन 04 नवंबर 2026 को जारी किया गया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 05 नवंबर 2026 से शुरू हो चुके हैं और आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 नवंबर 2026 रात 11:59 बजे तक है। योग्य अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर अपना आवेदन पूरा कर लें।

Indian Bank Apprentice Recruitment 2026 Application Fee

इस भर्ती में सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपए + जीएसटी रखा गया है, जबकि एससी, एसटी एवं दिव्यांग (PH) अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपए + जीएसटी निर्धारित किया गया है। सभी अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

Indian Bank Apprentice Recruitment 2026 Age Limit

इंडियन बैंक अप्रेंटिस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष तक रखी गई है। आयु सीमा की गणना 01 नवंबर 2026 को आधार मानकर की जाएगी, यानी अभ्यर्थी का जन्म 02 नवंबर 1998 से 01 नवंबर 2006 के बीच होना चाहिए। इसके अलावा आरक्षित वर्गों के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

Indian Bank Apprentice Recruitment 2026 Educational Qualification

पद का नामकुल पदयोग्यता
ग्रेजुएट अप्रेंटिस1500किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री तथा संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा का ज्ञान।

Indian Bank Apprentice Recruitment 2026 Selection Process

इंडियन बैंक अप्रेंटिस भर्ती में चयन प्रक्रिया के अंतर्गत सबसे पहले ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके बाद स्थानीय भाषा की परीक्षा (Local Language Test), मेडिकल परीक्षा, और अंत में दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) संपन्न होगा।

Indian Bank Apprentice Recruitment 2026 Exam Pattern

विषयप्रश्नों की संख्याअंक
रीजनिंग एप्टीट्यूड (Reasoning Aptitude)1515
कंप्यूटर ज्ञान (Computer Knowledge)1010
अंग्रेजी भाषा (English Language)2525
मात्रात्मक योग्यता (Quantitative Aptitude)2525
सामान्य एवं बैंकिंग जागरूकता2525
कुल100100
  • परीक्षा पूरी तरह से ऑनलाइन होगी और सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ (Objective) प्रकार के होंगे।
  • परीक्षा की कुल अवधि 01 घंटे (60 मिनट) की होगी।
  • लिखित परीक्षा के बाद उम्मीदवारों की संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा की दक्षता परीक्षा ली जाएगी।

How to Apply Indian Bank Apprentice Recruitment 2026

  • सबसे पहले अभ्यर्थी को इंडियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद होम पेज पर करियर या रिक्रूटमेंट सेक्शन में जाकर अप्रेंटिस नोटिफिकेशन देखना है।
  • नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ने के बाद ‘Apply Online’ लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपने बुनियादी विवरण दर्ज करके पहले रजिस्ट्रेशन (Registration) करें।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को सही-सही भरें।
  • अपने आवश्यक शैक्षणिक दस्तावेज, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो एवं सिग्नेचर अपलोड करें।
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • अंत में फॉर्म को फाइनल सबमिट करने के बाद उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

Indian Bank Apprentice Recruitment 2026 Important Links

Online Application Start Date05 November 2026
Last Date Online Application Form25 November 2026
Apply OnlineClick Here
Official NotificationDownload PDF
Official Websiteindianbank.in
Check All Latest Jobsiharyana.in
Join WhatsApp Join Telegram