ONGC Apprentice Recruitment 2026: ओएनजीसी में 3047 पदों पर नई अप्रेंटिस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें आवेदन

ONGC Apprentice Recruitment 2026: ऑयल एंड नेचुरल गैस कारपोरेशन लिमिटेड (ONGC) ने देश भर के विभिन्न वर्क सेंटर्स के लिए अप्रेंटिस के 3047 पदों पर बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत योग्य और इच्छुक महिला व पुरुष अभ्यर्थियों से ऑनलाइन मोड में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ओएनजीसी की इस अप्रेंटिसशिप योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं को तकनीकी और व्यावसायिक कौशल से जोड़ना है। ओएनजीसी अप्रेंटिस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 29 अक्टूबर 2026 से शुरू हो गए हैं और अभ्यर्थी 20 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ONGC Apprentice Recruitment 2026 Overview

भर्ती संस्थाऑयल एंड नेचुरल गैस कारपोरेशन लिमिटेड (ONGC)
पद का नामट्रेड, डिप्लोमा एवं ग्रेजुएट अप्रेंटिस
विज्ञापन संख्याONGC/APPR/1/2026
कुल पद3047 पद
वेतनमान (स्टाइपेंड)₹8,200 से ₹12,300 प्रति माह (पद के अनुसार)
नौकरी का स्थानऑल इंडिया (विभिन्न वर्क सेंटर्स)
आवेदन का माध्यमऑनलाइन (NAPS / NATS पोर्टल)
आवेदन की तिथि29 अक्टूबर से 20 नवंबर 2026
आधिकारिक वेबसाइटongcindia.com

ONGC Apprentice Recruitment 2026 Vacancy Details

ऑयल एंड नेचुरल गैस कारपोरेशन लिमिटेड (ONGC) द्वारा कुल 3047 अप्रेंटिस पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी, जिन्हें देश के विभिन्न 6 सेक्टर्स (नॉर्थर्न, मुंबई, वेस्टर्न, ईस्टर्न, सदर्न और सेंट्रल) और वर्क सेंटर्स के तहत बांटा गया है।

सेक्टर का नामप्रमुख वर्क सेंटर्सकुल पद
नॉर्थर्न सेक्टरदेहरादून, दिल्ली, जोधपुर, OVL दिल्ली191
मुंबई सेक्टरगोवा, हजीरा, मुंबई, न्हावा, पनवेल, उरण482
वेस्टर्न सेक्टरअहमदाबाद, अंकलेश्वर, कंबाइंड, महसाणा, वडोदरा1,166
ईस्टर्न सेक्टरजोरहट, नजीरा एवं शिवसागर, सिलचर674
सदर्न सेक्टरचेन्नई, काकीनाडा, कराइकल, राजमुंदरी269
सेंट्रल सेक्टरअगरतला, बोकारो, कोलकाता267

ONGC Apprentice Recruitment 2026 Important Dates

ओएनजीसी अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए विज्ञापन 29 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी 29 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 नवंबर 2026 रात 11:59 बजे तक निर्धारित की गई है। इस भर्ती की मेरिट लिस्ट / परिणाम 15 दिसंबर 2026 को जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर अपना आवेदन पूरा कर लें।

ONGC Apprentice Recruitment 2026 Application Fee

ओएनजीसी अप्रेंटिस भर्ती में सभी श्रेणियों (सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और महिला अभ्यर्थियों) के लिए आवेदन शुल्क बिल्कुल निशुल्क रखा गया है। यानी किसी भी उम्मीदवार को किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।

ONGC Apprentice Recruitment 2026 Age Limit

इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 24 वर्ष रखी गई है। आयु की गणना 29 नवंबर 2026 को आधार मानकर की जाएगी, यानी अभ्यर्थी का जन्म 29 नवंबर 2002 से 29 नवंबर 2008 के बीच होना चाहिए। इसके अलावा, आरक्षित वर्गों के नियमों के अनुसार एससी/एसटी अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु सीमा में 5 वर्ष और ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) को 3 वर्ष की छूट दी गई है।

ONGC Apprentice Recruitment 2026 Educational Qualification

पद का नाम / श्रेणीयोग्यता आवश्यकता
ट्रेड अप्रेंटिस (ITI)संबंधित ट्रेड में आईटीआई पास (10वीं/12वीं के साथ)
डिप्लोमा अप्रेंटिससंबंधित इंजीनियरिंग ट्रेड में 3 साल का डिप्लोमा
ग्रेजुएट अप्रेंटिससंबंधित विषय में स्नातक (BA / B.Com / B.Sc / BBA / BE / B.Tech)

ONGC Apprentice Recruitment 2026 Selection Process

ओएनजीसी अप्रेंटिस भर्ती में चयन प्रक्रिया पूरी तरह से शैक्षणिक योग्यता और मेरिट के आधार पर होगी। इसमें किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी।

  • सबसे पहले प्राप्त आवेदनों की छंटनी करके योग्यता और अंकों के आधार पर प्रोविजनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
  • मेरिट में आने वाले अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के लिए बुलाया जाएगा।
  • दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल फिटनेस के बाद फाइनल सिलेक्शन लिस्ट जारी की जाएगी।

How to Apply ONGC Apprentice Recruitment 2026

  • सबसे पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़कर अपनी पात्रता और वर्क सेंटर की पुष्टि कर लें।
  • ट्रेड अप्रेंटिस पदों के लिए अभ्यर्थियों को भारत सरकार के NAPS पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा।
  • वहीं ग्रेजुएट और डिप्लोमा अप्रेंटिस पदों के लिए NATS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है।
  • पोर्टल पर लॉगइन करके ओएनजीसी अप्रेंटिस भर्ती के लिए अपना आवेदन फॉर्म भरें।
  • अपने आवश्यक शैक्षणिक दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर सही प्रकार से अपलोड करें।
  • फॉर्म को फाइनल सबमिट करने के बाद उसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

ONGC Apprentice Recruitment 2026 Important Links

Online Application Starting Date29 October 2026
Last Date for Online Application20 November 2026
Apply Online (NAPS / NATS)Apply For Trade Apprentice, Apply For Graduate/Tech
Official NotificationDownload Notification PDF
Official Websiteongcindia.com
Check All Latest Jobsiharyana.in
Join WhatsApp Join Telegram