Haryana ANM GNM MPHW Admission 2026: हरियाणा नर्सिंग और एमपीएचडब्ल्यू कोर्स में प्रवेश के लिए नोटिफिकेशन जारी, यहाँ देखें पूरी डिटेल

Haryana ANM GNM MPHW Admission 2026: पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, रोहतक द्वारा हरियाणा के सभी सरकारी और प्राइवेट नर्सिंग एवं एमपीएचडब्ल्यू (मेल) ट्रेनिंग संस्थानों में सत्र 2026-27 के लिए डिप्लोमा कोर्सेज (ANM, GNM और MPHW Male) में दाखिले का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जो भी विद्यार्थी इन मेडिकल डिप्लोमा कोर्सेज में प्रवेश लेना चाहते हैं, वे अपना ऑनलाइन आवेदन आधिकारिक ऑनलाइन काउंसलिंग पोर्टल के माध्यम से कर सकते हैं। इस भर्ती और काउंसलिंग से जुड़ी पूरी जानकारी नीचे विस्तार से दी गई है।

Haryana ANM GNM MPHW Admission 2026 Overview

विभाग / यूनिवर्सिटीपं. बीडी शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, रोहतक (UHSR)
कोर्स का नामANM, GNM & MPHW (Male) Diploma Courses
सत्र (Session)2026-27
संस्थान का स्थानहरियाणा राज्य के सरकारी एवं प्राइवेट कॉलेज
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
फर्स्ट राउंड काउंसलिंग तिथि26 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026
आधिकारिक वेबसाइटuhsr.ac.in

Haryana ANM GNM MPHW Admission 2026 Important Dates

हरियाणा एएनएम, जीएनएम और एमपीएचडब्ल्यू प्रवेश 2026 के पहले राउंड की काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दी गई तिथियों के अनुसार अपनी प्रक्रिया समय पर पूरा कर लें:

विवरण (Event)दिनांक (Dates)
फर्स्ट राउंड रजिस्ट्रेशन प्रारंभ26 अक्टूबर 2026 (दोपहर 01:00 बजे से)
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि28 अक्टूबर 2026 (रात्रि 11:59 बजे तक)
च्वाइस फिलिंग / प्राथमिकता लॉकिंग27 से 29 अक्टूबर 2026 (रात्रि 11:59 बजे तक)
मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि29 अक्टूबर 2026 (सुबह 11:00 बजे)
कॉलेज / कोर्स का ऑनलाइन आवंटन30 अक्टूबर 2026 (सुबह 11:00 बजे)
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एवं फीस जमा करवाने की तिथि30 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 (शाम 05:00 बजे तक)

Haryana ANM GNM MPHW Admission 2026 Application Fee

इन कोर्सेज के लिए रजिस्ट्रेशन और काउंसलिंग शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (नेट बैंकिंग या यूपीआई) से करना होगा। एक बार जमा किया गया शुल्क नॉन-रिफंडेड रहेगा:

  • सामान्य (General) वर्ग के लिए: ₹1000/-
  • हरियाणा डोमिसाइल के एससी, बीसी-ए, बीसी-बी, पीडब्ल्यूडी, ईएसएम, एफएफ और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए: ₹750/-

Haryana ANM GNM MPHW Admission 2026 Age Limit

डिप्लोमा कोर्सेज में प्रवेश के लिए आयु सीमा इस प्रकार निर्धारित की गई है:

  • न्यूनतम आयु सीमा: 17 वर्ष
  • अधिकतम आयु सीमा: 35 वर्ष
  • आयु की गणना: 31 दिसंबर 2026 को आधार मानकर की जाएगी।
  • नोट: जो महिलाएं पहले से एएनएम (ANM Qualified) हैं, उनके लिए जीएनएम कोर्स हेतु कोई अधिकतम आयु सीमा नहीं है।

Haryana ANM GNM MPHW Admission 2026 Educational Qualification

कोर्स का नामयोग्यता एवं पात्रता
ANMमान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास (किसी भी स्ट्रीम में) और अंग्रेजी विषय अनिवार्य। (केवल महिला अभ्यर्थी पात्र)
GNM12वीं कक्षा कम से कम 40% अंकों के साथ पास एवं अंग्रेजी विषय अनिवार्य (या वोकेशनल स्ट्रीम)। (महिला एवं पुरुष दोनों पात्र)
MPHW (Male)मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास और अंग्रेजी विषय अनिवार्य। (केवल पुरुष अभ्यर्थी पात्र)

Haryana ANM GNM MPHW Admission 2026 Selection Process

इन कोर्सेज में दाखिला पाने के लिए पूरी प्रक्रिया नीचे दी गई चरणों के अनुसार होगी:

  • इसमें कोई प्रवेश परीक्षा नहीं होगी; चयन सीधे 10वीं और 12वीं (क्वालिफाइंग परीक्षा) के अंकों की मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
  • साइंस स्ट्रीम वाले विद्यार्थियों को मेरिट में प्राथमिकता दी जाएगी।
  • ऑनलाइन सेंट्रललाइज्ड काउंसलिंग के जरिए कॉलेज अलॉट किए जाएंगे।
  • आवंटित कॉलेज में मूल दस्तावेजों (Original Documents) का सत्यापन और मेडिकल फिटनेस टेस्ट अनिवार्य होगा।

Haryana ANM GNM MPHW Course Wise Fee Structure

कोर्स का नामसरकारी कॉलेज की फीस (वार्षिक)प्राइवेट कॉलेज की फीस (कुल कोर्स)
ANM₹15,000/-₹1,37,800/-
GNM₹15,000/-₹1,98,200/-
MPHW (Male)₹15,000/-₹94,000/- (लगभग)

How to Apply for Haryana ANM GNM MPHW Admission 2026

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले नीचे दिए गए Official Website लिंक पर क्लिक करें।
  • पोर्टल पर ‘Fresh Registration’ के विकल्प पर क्लिक करके अपनी बेसिक डिटेल भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • इसके बाद अपने यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करके फॉर्म में अपनी शैक्षणिक योग्यता और अन्य जानकारी भरें।
  • अपने जरूरी दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
  • अपनी कैटेगरी के हिसाब से ऑनलाइन फीस का भुगतान करें।
  • फॉर्म फाइनल सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

Haryana ANM GNM MPHW Admission 2026 Important Links

Apply Online (Fresh Registration)Click Here
1st Round Admission ScheduleDownload Schedule
Official Full Notification PDFDownload Notification
Official Website (UHSR)dmer.haryana.gov.in
Check All Latest Job Updatesiharyana.in

Join WhatsApp Join Telegram