UCO Bank Apprentice Recruitment 2026: यूको बैंक में अपरेंटिस के 530 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

UCO Bank Apprentice Recruitment 2026: यूको बैंक ने अप्रेंटिस के 530 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है इसमें योग्य और इच्छुक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन मोड में आवेदन फॉर्म आमंत्रित किए गए हैं इस भर्ती का उद्देश्य बैंक में युवाओं को अपरेंटिस प्रशिक्षण प्रदान करना है यूको बैंक अपरेंटिस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 14 अक्टूबर 2026 से शुरू हो गए हैं और आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।

UCO Bank Apprentice Recruitment 2026 Overview

भर्ती संस्थायूको बैंक (UCO Bank)
विभाग का नाममानव संसाधन प्रबंधन विभाग
पद का नामअपरेंटिस (Apprentice)
विज्ञापन संख्याHO/HRM/RECR/2026-27/COM-02
कुल पद530 पद
वेतनमान / स्टाइपेंड₹16,650/- प्रतिमाह
नौकरी का स्थानऑल इंडिया
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आवेदन की तिथि14 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2026
आधिकारिक वेबसाइटuco.bank.in

UCO Bank Apprentice Recruitment 2026 Vacancy Details

यूको बैंक द्वारा अपरेंटिस के कुल 530 पदों पर विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी, जिसका राज्यवार विवरण नीचे दिया गया है:

राज्य / यूटीSCSTOBCEWSURकुल पद
आंध्र प्रदेश002058
अरुणाचल प्रदेश000011
असम14721024
बिहार601021634
चंडीगढ़001034
छत्तीसगढ़050049
गोवा000011
गुजरात1471720
हरियाणा2041815
हिमाचल प्रदेश8081825
जम्मू और कश्मीर000033
झारखंड1600512
कर्नाटक1050511
केरल0030710
मध्य प्रदेश58311027
महाराष्ट्र431121232
मणिपुर000022
मेघालय000011
नागालैंड000011
नई दिल्ली3050513
ओडिशा109821241
पुदुचेरी000011
पंजाब9071724
राजस्थान96921137
सिक्किम000011
तमिलनाडु6071721
तेलंगाना102058
त्रिपुरा010045
उत्तर प्रदेश1101531645
उत्तराखंड101068
पश्चिम बंगाल2633242186
कुल1064914723205530

UCO Bank Apprentice Recruitment 2026 Important Dates

यूको बैंक अपरेंटिस भर्ती 2026 के लिए विज्ञापन 13 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया। ऑनलाइन आवेदन 14 अक्टूबर 2026 से शुरू होंगे और आवेदन करने तथा परीक्षा शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है, जबकि ऑनलाइन लिखित परीक्षा 7 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

UCO Bank Apprentice Recruitment 2026 Application Fee

इस भर्ती में सामान्य, ईडब्ल्यूएस एवं ओबीसी पुरुष अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹800/- प्लस जीएसटी रखा गया है, जबकि सामान्य, ईडब्ल्यूएस एवं ओबीसी महिला/ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों के लिए ₹600/- प्लस जीएसटी तथा एससी, एसटी एवं दिव्यांग (PwBD) अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹200/- प्लस जीएसटी रखा गया है।

UCO Bank Apprentice Recruitment 2026 Age Limit

यूको बैंक अपरेंटिस भर्ती के लिए आयु सीमा न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष तक रखी गई है। इसमें आयु सीमा की गणना 01 अक्टूबर 2026 को आधार मानकर की जाएगी, तथा आरक्षित वर्गों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

UCO Bank Apprentice Recruitment 2026 Educational Qualification

पद का नामकुल पदयोग्यता
अपरेंटिस (Apprentice)530किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduate) डिग्री

UCO Bank Apprentice Recruitment 2026 Selection Process

यूको बैंक अपरेंटिस भर्ती में चयन प्रक्रिया के तहत सबसे पहले उम्मीदवारों को NATS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा, जिसके बाद BFSI Sector Skill Council (BFSI SSC) द्वारा ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके बाद स्थानीय भाषा की परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा होगी।

UCO Bank Apprentice Recruitment 2026 Exam Pattern

विषयप्रश्नों की संख्याअंक
सामान्य / वित्तीय जागरूकता (General/Financial Awareness)2525
सामान्य अंग्रेजी (General English)2525
रीजनिंग योग्यता एवं कंप्यूटर अभिक्षमता (Reasoning & Computer)2525
मात्रात्मक योग्यता (Quantitative Aptitude)2525
कुल100100
  • परीक्षा पूरी तरह से ऑनलाइन होगी और सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ (Objective) होंगे।
  • परीक्षा की कुल अवधि 60 मिनट की होगी।
  • जनरल और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए न्यूनतम उत्तीर्ण अंक 40 तथा एससी, एसटी, ओबीसी और दिव्यांग श्रेणी के लिए 35 अंक हैं।
  • अभ्यर्थी परीक्षा अपने स्वयं के कैमरा-युक्त डेस्कटॉप, लैपटॉप या स्मार्टफोन के माध्यम से घर बैठे दे सकेंगे।

How to Apply UCO Bank Apprentice Recruitment 2026

  • सबसे पहले NATS पोर्टल (nats.education.gov.in) पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करना है।
  • इसके बाद NATS पोर्टल पर लॉगिन करके यूको बैंक अपरेंटिस प्रोग्राम के लिए आवेदन करना है और अपना एनरोलमेंट आईडी नोट कर लेना है।
  • योग्य उम्मीदवारों को BFSI SSC की तरफ से ईमेल प्राप्त होगा, जिसमें दिए गए लिंक के माध्यम से अतिरिक्त विवरण भरकर आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
  • अपने सभी आवश्यक दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर सही से अपलोड करने हैं।
  • अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लेना है।

UCO Bank Apprentice Recruitment 2026 Important Links

Online Application Start Date14 October 2026
Last Date Online Application form29 October 2026
NATS Portal RegistrationRegistration Here
Apply Online / BFSI PortalApply Online
Official Notification PDFDownload Notification
Official Websiteuco.bank.in
Check All Latest Jobsiharyana.in

Join WhatsApp Join Telegram