SCI Court Assistant Technical Recruitment 2026: सुप्रीम कोर्ट में टेक्निकल असिस्टेंट और प्रोग्रामर की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

SCI Court Assistant Technical Recruitment 2026: सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया (SCI) ने कोर्ट असिस्टेंट (टेक्निकल असिस्टेंट-कम-प्रोग्रामर) (ग्रुप-बी नॉन-गजटेड पद) के 15 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके लिए योग्य और इच्छुक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 3 नवंबर 2026 से शुरू होंगे और ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 नवंबर 2026 (रात्रि 11:55 बजे तक) निर्धारित की गई है।

SCI Court Assistant Technical Recruitment 2026 Overview

भर्ती संस्थासुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया (SCI)
पद का नामकोर्ट असिस्टेंट (टेक्निकल असिस्टेंट-कम-प्रोग्रामर)
विज्ञापन संख्याF.6/2026/Tech.Post/SC(RC)
कुल पद15 पद
वेतनमानपे मैट्रिक्स का लेवल 7 (₹44,900 – ₹1,42,400/-)
नौकरी का स्थानऑल इंडिया
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आवेदन की तिथि3 नवंबर से 24 नवंबर 2026
आधिकारिक वेबसाइटwww.sci.gov.in

SCI Court Assistant Technical Recruitment 2026 Vacancy Details

सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया द्वारा तकनीकी पृष्ठभूमि वाले योग्य उम्मीदवारों के लिए कोर्ट असिस्टेंट (टेक्निकल असिस्टेंट-कम-प्रोग्रामर) के कुल 15 पदों पर भर्ती की जाएगी।

SCI Court Assistant Technical Recruitment 2026 Important Dates

सुप्रीम कोर्ट कोर्ट असिस्टेंट टेक्निकल भर्ती 2026 के लिए नोटिफिकेशन 13 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया है। ऑनलाइन आवेदन 03 नवंबर 2026 से शुरू होंगे और आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 नवंबर 2026 (रात्रि 11:55 बजे तक) निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को समय पर आवेदन करने की सलाह दी जाती है।

SCI Court Assistant Technical Recruitment 2026 Application Fee

इस भर्ती में सामान्य (UR), जनरल एवं ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹1,500/- (प्लस बैंक चार्ज) रखा गया है, जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी एवं ईएसएम (भूतपूर्व सैनिक) अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹750/- (प्लस बैंक चार्ज) रखा गया है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (UCO बैंक पेमेंट गेटवे) से करना होगा।

SCI Court Assistant Technical Recruitment 2026 Age Limit

सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया कोर्ट असिस्टेंट टेक्निकल भर्ती 2026 के लिए आयु सीमा 18 से 35 वर्ष के बीच रखी गई है। आयु सीमा की गणना के लिए निर्णायक तिथि 1 अक्टूबर 2026 रखी गई है। इसके अलावा नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

SCI Court Assistant Technical Recruitment 2026 Educational Qualification

पद का नामकुल पदयोग्यता
कोर्ट असिस्टेंट (टेक्निकल असिस्टेंट-कम-प्रोग्रामर)15कंप्यूटर साइंस/आईटी में बीई/बीटेक या कंप्यूटर एप्लीकेशन में मास्टर डिग्री / कंप्यूटर साइंस में एमएससी (3 साल के अनुभव के साथ) या कंप्यूटर साइंस में बीएससी / बीसीए (प्रथम श्रेणी/60% अंकों के साथ और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट में 4 साल का अनुभव)। (लॉ डिग्री को प्राथमिकता दी जाएगी)

SCI Court Assistant Technical Recruitment 2026 Selection Process

सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया कोर्ट असिस्टेंट टेक्निकल भर्ती में चयन प्रक्रिया के तहत निम्नलिखित चरण शामिल हैं:

  • ऑब्जेक्टिव टाइप टेस्ट (वस्तुनिष्ठ परीक्षा)
  • ऑब्जेक्टिव टाइप टेक्निकल एप्टीट्यूड टेस्ट
  • प्रैक्टिकल एप्टीट्यूड टेस्ट
  • इंटरव्यू (साक्षात्कार)

How to Apply for SCI Court Assistant Technical Recruitment 2026

  • सबसे पहले सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट www.sci.gov.in पर जाएं और रिक्रूटमेंट लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यक व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण भरकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें।
  • अपनी हालिया पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, 10वीं और 12वीं के प्रमाण पत्र, ग्रेजुएशन/पोस्ट-ग्रेजुएशन दस्तावेज, अनुभव प्रमाण पत्र और श्रेणी/दिव्यांगता प्रमाण पत्र की स्कैन की गई प्रतियां अपलोड करें।
  • ऑनलाइन UCO बैंक पेमेंट गेटवे के माध्यम से नॉन-रिफंडेबल आवेदन शुल्क का सुरक्षित भुगतान करें।
  • पूर्ण रूप से भरे गए आवेदन फॉर्म का पूर्वावलोकन (Preview) करने के बाद इसे सबमिट करें और भविष्य के रिकॉर्ड के लिए फाइनल कंफर्मेशन पेज का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

SCI Court Assistant Technical Recruitment 2026 Important Links

Online Application Start Date3 November 2026
Last Date Online Application Form24 November 2026 (up to 11:55 PM)
Apply OnlineApply from here
Official Notification PDFDownload Notification
Official Websitesci.gov.in
Check All Latest Jobsiharyana.in

Join WhatsApp Join Telegram