Haryana EKharid 2026: हरियाणा में खरीफ फसलों की सरकारी खरीद शुरू, यहां से देखें प्रति एकड़ कितनी फसल पास हुई और गेट पास डाउनलोड करें

Haryana EKharid 2026: हरियाणा सरकार द्वारा किसानों की फसलों की खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रदेश में धान सहित विभिन्न खरीफ फसलों की सरकारी खरीद 1 अक्टूबर 2026 से शुरू हो गई है। जिन किसानों ने मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण किया हुआ है, वे अपनी फसल निर्धारित मंडियों में बेच सकते हैं। सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद की जा रही है ताकि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके।

Haryana EKharid 2026 Overview

योजना का नामहरियाणा ई-खरीद पोर्टल
संबंधित विभागखाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, हरियाणा
लाभार्थीहरियाणा के पंजीकृत किसान
योजना का उद्देश्यकिसानों की फसलों की MSP पर सरकारी खरीद
फसल पंजीकरण की तिथि20 मई 2026 से 27 जुलाई 2026 तक
फसल खरीद शुरू होने की तिथि1 अक्टूबर 2026
आवेदन/पंजीकरण प्रक्रियाऑनलाइन
श्रेणीकिसान योजना
आधिकारिक वेबसाइटekharid.haryana.gov.in

Haryana EKharid 2026 योजना क्या है?

हरियाणा ई-खरीद प्रणाली राज्य सरकार द्वारा किसानों की फसलों की खरीद को पारदर्शी एवं आसान बनाने के लिए शुरू की गई है। इस पोर्टल के माध्यम से किसान अपनी फसल का ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं और सरकारी एजेंसियों को सीधे अपनी उपज बेच सकते हैं। इससे किसानों को समय पर भुगतान और खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित होती है।

Haryana EKharid 2026 न्यूनतम समर्थन मूल्य दर सूची

केंद्र सरकार द्वारा खरीफ विपणन सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी की गई है। इस वर्ष किसानों को धान, बाजरा, ज्वार, तूर, उड़द, कपास, सूरजमुखी, तिल सहित कई फसलों पर पिछले वर्ष की तुलना में अधिक MSP मिलेगा। सबसे अधिक बढ़ोतरी सूरजमुखी बीज पर ₹622 प्रति क्विंटल, कपास पर ₹557 प्रति क्विंटल तथा नाइजर सीड पर ₹515 प्रति क्विंटल की गई है। वहीं धान कॉमन का MSP ₹2441 प्रति क्विंटल और धान ग्रेड-A का MSP ₹2461 प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। किसानों को अपनी फसल सरकारी खरीद केंद्रों पर बेचने पर यह समर्थन मूल्य प्राप्त होगा, जिससे उनकी आय बढ़ाने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने में सहायता मिलेगी।

हरियाणा ई-खरीद पोर्टल के माध्यम से किसान अपनी फसल का पंजीकरण कर सरकारी खरीद में भाग ले सकते हैं। खरीद प्रक्रिया पूरी होने के बाद किसान यह भी देख सकते हैं कि उनकी फसल के कितने क्विंटल पास हुए हैं, गेट पास ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं, मंडी में बिक्री के बाद जारी जे-फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं तथा भुगतान की स्थिति ऑनलाइन चेक कर सकते हैं कि राशि उनके बैंक खाते में जमा हुई है या नहीं।

Haryana EKharid 2026 के लिए पात्रता

  • आवेदक हरियाणा राज्य का किसान होना चाहिए।
  • किसान का मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण होना आवश्यक है।
  • किसान के पास कृषि योग्य भूमि का विवरण दर्ज होना चाहिए।
  • फसल का विवरण संबंधित पोर्टल पर अपडेट होना चाहिए।
  • सरकारी खरीद केंद्रों पर बिक्री के लिए निर्धारित नियमों का पालन करना होगा।

Haryana EKharid 2026 फसल खरीद 1 अक्टूबर से शुरू

राज्य सरकार द्वारा खरीफ सीजन 2026 के तहत फसलों की सरकारी खरीद 1 अक्टूबर 2026 से शुरू कर दी गई है। किसान अपनी उपज को निर्धारित मंडियों एवं खरीद केंद्रों पर ले जाकर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर बेच सकते हैं। खरीद के दौरान किसानों को अपना पंजीकरण विवरण एवं आवश्यक दस्तावेज साथ रखने होंगे।

Haryana EKharid 2026 किसानों को क्या लाभ मिलेगा?

  • फसल की सरकारी खरीद MSP पर होगी।
  • भुगतान सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजा जाएगा।
  • खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहेगी।
  • ऑनलाइन रिकॉर्ड उपलब्ध रहेगा।
  • बिचौलियों की भूमिका कम होने से किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।

Haryana EKharid 2026 पर किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाएं

हरियाणा ई-खरीद पोर्टल केवल फसल बेचने की सुविधा ही नहीं देता बल्कि किसानों को अपनी खरीद प्रक्रिया से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां ऑनलाइन उपलब्ध करवाता है। किसान घर बैठे अपनी फसल की खरीद स्थिति, गेट पास, जे-फॉर्म और भुगतान की जानकारी आसानी से देख सकते हैं।

  • किसान अपनी फसल पर स्वीकृत (Approved) की गई मात्रा कितने क्विंटल पास हुई है, इसकी जानकारी ऑनलाइन देख सकते हैं।
  • फसल बिक्री के लिए गेट पास (Gate Pass) ऑनलाइन जनरेट और डाउनलोड कर सकते हैं।
  • मंडी में फसल बेचने के बाद जारी किया गया जे-फॉर्म (J Form) ऑनलाइन डाउनलोड किया जा सकता है।
  • फसल खरीद का पूरा रिकॉर्ड एवं खरीद एजेंसी की जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध रहती है।
  • किसान अपने भुगतान (Payment Status) की स्थिति ऑनलाइन चेक कर सकते हैं कि फसल का भुगतान उनके बैंक खाते में जमा हुआ है

How to Check Haryana EKharid 2026 Details

  • सबसे पहले हरियाणा ई-खरीद की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर किसान लॉगिन या संबंधित विकल्प का चयन करें।
  • अपना पंजीकरण विवरण दर्ज करें।
  • फसल पंजीकरण एवं खरीद संबंधी जानकारी देखें।
  • खरीद केंद्र, टोकन एवं भुगतान की स्थिति भी चेक कर सकते हैं।

Haryana EKharid 2026 Important Links

फसल खरीद शुरू होने की तारीख01 October 2026
प्रति एकड़ फसल/टोकन देखेंयहां से देखें
सत्यापित फसल का विवरण देखेंयहां से देखें
गेट पास डाउनलोड करेंयहां से देखें
जे फॉर्मयहां से देखें
भुगतान की स्थिती देखेंयहां से देखें
ई खरीद पोर्टलekharid.haryanafood.gov.in
सभी अपडेट देखेंiharyana.in
Join WhatsApp Join Telegram