IBPS Clerk Admit Card 2026: आईबीपीएस क्लर्क एडमिट कार्ड जारी, यहां से डाउनलोड करें

IBPS Clerk Admit Card 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) ने क्लर्क (Customer Service Associate) प्रारंभिक परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड 1 अक्टूबर 2026 को जारी कर दिए हैं। आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 10 और 11 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। जो अभ्यर्थी इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि की मदद से लॉगिन करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

IBPS Clerk Admit Card 2026 Overview

जानकारीविवरण
भर्ती संस्थाइंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS)
पद का नामकस्टमर सर्विस एसोसिएट (CSA) / क्लर्क
परीक्षा का नामIBPS CRP CSA XVI 2026
कुल पद11,663 पद
नौकरी का स्थानपूरे भारत में
प्रीलिम्स एडमिट कार्ड1 अक्टूबर 2026
प्रीलिम्स परीक्षा10 और 11 अक्टूबर 2026
मेन्स परीक्षा27 दिसंबर 2026 (संभावित)
आधिकारिक वेबसाइटibps.in

IBPS Clerk Admit Card 2026 Latest News

आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 अगस्त से 28 अगस्त 2026 तक भरवाए गए थे। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 11,663 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए प्रारंभिक परीक्षा (Prelims Exam) का आयोजन 10 और 11 अक्टूबर 2026 को निर्धारित किया गया है, जिसके प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं।

प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों को 27 दिसंबर 2026 (संभावित) को आयोजित होने वाली मुख्य परीक्षा (Mains Exam) में बैठने का अवसर मिलेगा। इसके बाद स्थानीय भाषा परीक्षा (Local Language Test), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।

How to Download IBPS Clerk Admit Card 2026

  • सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएँ।
  • होमपेज पर दिए गए “CRP Clerical” या “IBPS Clerk Prelims Admit Card 2026” के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपनी भाषा चुनें और अपना Registration Number / Roll Number तथा Password / DOB दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड दर्ज करके “Login” बटन पर क्लिक करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • एडमिट कार्ड में दी गई सभी जानकारियों की जांच करें और परीक्षा केंद्र पर ले जाने के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

IBPS Clerk Admit Card 2026 Important Links

IBPS Clerk Prelims Admit CardDownload Here
Official Websiteibps.in
Check All Admit Card Updatesiharyana.in
Join WhatsApp Join Telegram