ITBP Sports Quota Recruitment 2026: आईटीबीपी में कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के 126 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

ITBP Sports Quota Recruitment 2026: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBPF) ने खेल कोटा के तहत कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के 126 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसमें मेधावी महिला और पुरुष अभ्यर्थियों से ऑनलाइन मोड में आवेदन फॉर्म आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती का उद्देश्य आईटीबीपी में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देना और सुरक्षा बलों में योग्य खिलाड़ियों को अवसर प्रदान करना है। ITBP स्पोर्ट्स कोटा भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 3 अक्टूबर 2026 से शुरू होंगे और आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।

ITBP Sports Quota Recruitment 2026 Overview

भर्ती संस्थाभारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBPF)
पद का नामकांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) – स्पोर्ट्स कोटा
विज्ञापन संख्याDetailed Advertisement – Sports Quota 2025-26
कुल पद126 पद (72 पुरुष, 54 महिला)
वेतनमानपे मैट्रिक्स लेवल-3 (₹21,700 से ₹69,100) + भत्ते
नौकरी का स्थानऑल इंडिया / विदेश
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आवेदन की तिथि3 अक्टूबर 2026 से 1 नवंबर 2026
आधिकारिक वेबसाइटrecruitment.itbpolice.nic.in

ITBP Sports Quota Recruitment 2026 Vacancy Details

आईटीबीपी द्वारा स्पोर्ट्स कोटा के तहत विभिन्न खेल विधाओं (Disciplines) में कुल 126 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। प्रमुख खेल अनुसार पदों का विवरण निम्नलिखित है:

खेल विधा (Discipline)पुरुष (Male)महिला (Female)कुल पद
एथलेटिक्स (Athletic)325
एकवाटिक (Aquatic)224
तीरंदाजी (Archery)145
बैडमिंटन (Badminton)336
बास्केटबॉल (Basketball)303
बॉक्सिंग (Boxing)549
जिमनास्टिक (Gymnastic)336
आइस हॉकी (Ice Hockey)426
जुडो (Judo)4812
ताइक्वांडो (Taekwondo)347
वॉलीबॉल (Volleyball)606
रेसलिंग (Wrestling)415
अन्य खेल विधाएं (अन्य)312051
कुल योग7254126

ITBP Sports Quota Recruitment 2026 Important Dates

ITBP स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026 के लिए विस्तृत अधिसूचना जारी कर दी गई है। ऑनलाइन आवेदन 03 अक्टूबर 2026 (रात 00:01 बजे) से शुरू होंगे और आवेदन करने की अंतिम तिथि 01 नवंबर 2026 रात 11:59 बजे निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर आवेदन करें ताकि किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या से बचा जा सके।

ITBP Sports Quota Recruitment 2026 Application Fee

आईटीबीपी स्पोर्ट्स कोटा भर्ती में सामान्य (Unreserved), ओबीसी (OBC) एवं ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए रखा गया है। जबकि सभी महिला अभ्यर्थियों, अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन पूर्णतः निशुल्क है। अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

ITBP Sports Quota Recruitment 2026 Age Limit

इस भर्ती में कांस्टेबल (जीडी) पद के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 23 वर्ष तय की गई है। आयु सीमा की गणना की कट-ऑफ तिथि 1 नवंबर 2026 (आवेदन की अंतिम तिथि) को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्गों (General/EWS Meritorious Sportspersons को 5 वर्ष, OBC (NCL) को 8 वर्ष एवं SC/ST को 10 वर्ष) को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

ITBP Sports Quota Recruitment 2026 Educational Qualification

पद का नामकुल पदयोग्यता
कांस्टेबल (General Duty) – स्पोर्ट्स कोटा12610वीं पास (Matriculation) + मान्यता प्राप्त अंतरराष्ट्रीय/राष्ट्रीय/इंटर-यूनिवर्सिटी/खेलो इंडिया गेम्स में 01/01/2024 से 01/11/2026 के मध्य पदक विजेता या प्रतिभागी खेल योग्यता certificate.

ITBP Sports Quota Recruitment 2026 Selection Process

आईटीबीपी स्पोर्ट्स कोटा भर्ती प्रक्रिया में अभ्यर्थियों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा। इसमें उम्मीदवारों द्वारा जमा किए गए खेल प्रमाण पत्रों का मूल्यांकन और शारीरिक मानक परीक्षण मुख्य भूमिका निभाएंगे:

ITBP Sports Quota Recruitment 2026 Selection Stages

चरणप्रक्रिया का नामविवरण
प्रथम चरणऑनलाइन आवेदनों की स्क्रूटनी एवं डॉक्यूमेंटेशनप्रमाण पत्रों की जांच और खेल अंकों (Sports Marks) का निर्धारण
द्वितीय चरणस्पोर्ट्स ट्रायल टेस्टयोग्य पाए गए अभ्यर्थियों का क्वालीफाइंग खेल परीक्षण
तृतीय चरणशारीरिक मानक परीक्षण (PST)ऊंचाई, छाती (केवल पुरुष) और वजन की माप
चतुर्थ चरणविस्तृत चिकित्सा परीक्षा (DME/RME)मेडिकल फिटनेस परीक्षण और अंतिम मेरिट सूची
  • आवेदनों की स्क्रूटनी के दौरान केवल 1 जनवरी 2024 से 1 नवंबर 2026 के बीच हासिल की गई खेल उपलब्धियों/प्रमाण पत्रों को स्वीकार किया जाएगा।
  • ओलिंपिक, विश्व कप, एशियाई खेल, राष्ट्रमंडल खेल, राष्ट्रीय प्रतियोगिता और इंटर-यूनिवर्सिटी/खेलो इंडिया में प्राप्त पदकों के आधार पर अंक आवंटित किए जाएंगे।
  • शारीरिक मानक परीक्षण (PST) में सामान्य वर्ग के पुरुषों के लिए न्यूनतम लंबाई 170 सेमी (महिला 157 सेमी) और सीना 80 सेमी (5 सेमी फुलाव के साथ) होना अनिवार्य है। अनुसूचित जनजाति व पहाड़ी क्षेत्रों के अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट मिलेगी।
  • अभ्यर्थियों की दृष्टि क्षमता बिना चश्मे के 6/6 और 6/9 (Better/Worse Eye) होनी चाहिए। कलर ब्लाइंड उम्मीदवार पात्र नहीं होंगे।
  • शरीर पर टैटू के संबंध में भारतीय सेना और सीएपीएफ के तय दिशानिर्देश (केवल बाईं बांह पर धार्मिक चिह्न/नाम) मान्य होंगे।
  • अंतिम मेरिट सूची अभ्यर्थियों द्वारा खेल उपलब्धियों के आधार पर अर्जित अंकों के क्रम में तैयार की जाएगी।

How to Apply ITBP Sports Quota Recruitment 2026

  • सबसे पहले अभ्यर्थी को आईटीबीपी की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद होम पेज पर यूजर रजिस्ट्रेशन/लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करके अपनी प्रोफाइल बनानी होगी।
  • फिर ITBP Constable GD Sports Quota Notification 2025-26 के लिंक को ध्यानपूर्वक पढ़ लेना है।
  • इसके बाद अपनी प्रोफाइल में उच्चतम खेल प्रमाण पत्र/मेडल दस्तावेज सही फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई अपनी सभी व्यक्तिगत, शैक्षणिक व पते संबंधी जानकारी सही-सही भरें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार (यदि लागू हो) 100 रुपये आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • सभी दर्ज जानकारी की जांच करने के बाद आवेदन पत्र को फाइनल सबमिट करें।
  • अंत में सबमिट किए गए आवेदन फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें।

ITBP Sports Quota Recruitment 2026 Important Links

Start ITBP Sports Quota Application Form3 October 2026
Last Date Online Application Form1 November 2026
Apply OnlineApply Online Link
Official NotificationDownload Notification PDF
Official Websiterecruitment.itbpolice.nic.in
Check All Latest Jobsiharyana.in
Join WhatsApp Join Telegram