MP Police Constable Recruitment 2026: MP ESB द्वारा मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक (GD) के 7500 पदों पर सीधी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

MP Police Constable Recruitment 2026: मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल (MP ESB), भोपाल द्वारा पुलिस मुख्यालय, गृह (पुलिस) विभाग के अंतर्गत आरक्षक (General Duty) के 7500 पदों पर सीधी भर्ती हेतु आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से विशेष सशस्त्र बल (SAF) और अन्य शाखाओं में योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। MP Police Constable Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर 2026 से प्रारंभ हो रही है तथा आवेदन करने की अंतिम तिथि 06 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी मध्य प्रदेश शासन के पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

MP Police Constable Recruitment 2026 Overview

Recruitment OrganizationMadhya Pradesh Employees Selection Board (MP ESB) / MP Police Headquarter
Post NameConstable (General Duty – GD)
Advt No.MP Police Constable GD Exam 2026
Vacancies7500 Posts
Salary/ Pay ScaleAs per MP Govt Rules
Job LocationMadhya Pradesh
Mode of ApplyOnline
Application Form Filling Date22 September 2026 to 06 October 2026
Official Websiteesb.mp.gov.in

MP Police Constable Recruitment 2026 Vacancy Details

मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में आरक्षक (जीडी) के कुल 7500 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें विशेष सशस्त्र बल (केवल पुरुष) और विशेष सशस्त्र बल को छोड़कर अन्य शाखाएँ शामिल हैं।

Post NameURSCSTOBCEWSTotal
Constable (GD) – Special Armed Force (Only Male)1899111223870700
Constable (GD) – Except Special Armed Force1836884108823126806800

MP Police Constable Recruitment 2026 Important Dates

एमपी पुलिस आरक्षक भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक नियमपुस्तिका जारी कर दी गई है। ऑनलाइन आवेदन 22 सितंबर 2026 से प्रारंभ होंगे और ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 06 अक्टूबर 2026 है। आवेदन पत्र में संशोधन करने की अंतिम तिथि 11 अक्टूबर 2026 है। परीक्षा 19 नवंबर 2026 से प्रारंभ होकर दो पालियों में आयोजित की जाएगी।

MP Police Constable Recruitment 2026 Application Fee

अनारक्षित (UR) अभ्यर्थियों के लिए कुल परीक्षा शुल्क (मण्डल शुल्क ₹500 + विभागीय शुल्क ₹200) कुल ₹700 रहेगा। मध्य प्रदेश के मूल निवासी SC, ST, OBC एवं EWS अभ्यर्थियों के लिए शुल्क (मण्डल शुल्क ₹250 + विभागीय शुल्क ₹100) कुल ₹350 निर्धारित है। इसके अतिरिक्त MP Online के कियोस्क से आवेदन करने पर ₹60 पोर्टल शुल्क अथवा रजिस्टर्ड सिटीजन यूजर लॉगिन से फॉर्म भरने पर ₹20 देय होगा।

MP Police Constable Recruitment 2026 Age Limit

इस भर्ती में सामान्य/अनारक्षित श्रेणी के पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा मध्य प्रदेश शासन के नवीनतम भर्ती नियमों के अनुसार निर्धारित की जाएगी। मध्य प्रदेश के मूल निवासी आरक्षित वर्गों (SC, ST, OBC, EWS) एवं अन्य श्रेणियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। आयु सीमा की गणना हेतु कट-ऑफ तिथि आधिकारिक नियमपुस्तिका के अनुसार मान्य होगी।

MP Police Constable Recruitment 2026 Educational Qualification

Post NameVacancyQualification
Constable (General Duty – GD)750010th Pass (10+2 System) / 8th Pass for ST Category candidates

MP Police Constable Recruitment 2026 Selection Process

एमपी पुलिस आरक्षक भर्ती में प्रथम चरण में कर्मचारी चयन मण्डल द्वारा कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन लिखित परीक्षा (CBT) आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को द्वितीय चरण के लिए बुलाया जाएगा जिसमें पुलिस विभाग द्वारा शारीरिक दक्षता परीक्षण (Physical Efficiency Test / PET) तथा शारीरिक मानक परीक्षण (PST) लिया जाएगा। इसके पश्चात दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी।

MP Police Constable Recruitment 2026 Exam Pattern

SectionNumber of QuestionsMarks
General Knowledge & Reasoning4040
Intellectual Ability & Mental Aptitude3030
Science & Simple Arithmetic3030
Total100100
  • प्रथम चरण की परीक्षा पूरी तरह से ऑनलाइन होगी और प्रश्न वस्तुनिष्ठ (MCQ) प्रकार के होंगे।
  • परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।
  • परीक्षा हल करने के लिए कुल 2 घंटे (120 मिनट) का समय दिया जाएगा।
  • परीक्षार्थियों को परीक्षा में रिपोर्टिंग समय तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति होगी।
  • परीक्षा केंद्र पर आधार कार्ड / मूल पहचान पत्र एवं बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य रहेगा।
  • लिखित परीक्षा के प्रदर्शन के आधार पर पात्र अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) हेतु आमंत्रित किया जाएगा।

How to Apply MP Police Constable Recruitment 2026

  • सबसे पहले अभ्यर्थी को MP ESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाना है।
  • होम पेज पर ‘Online Form – Police Constable Recruitment Test 2026’ वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • सबसे पहले नियमपुस्तिका (Notification PDF) डाउनलोड कर सभी दिशानिर्देश ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  • MP Online पोर्टल पर यदि प्रोफाइल पंजीयन नहीं है तो अपना नया प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन करें।
  • आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक जानकारी सही-सही दर्ज करें।
  • आवश्यक दस्तावेज, फोटो, हस्ताक्षर एवं रोजगार कार्यालय जीवित पंजीयन विवरण अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार परीक्षा एवं पोर्टल शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • अंत में आवेदन फॉर्म की पूरी जाँच कर फाइनल सबमिट करें और प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

MP Police Constable Recruitment 2026 Important Links

Start MP Police Constable Recruitment 2026 form22 September 2026
Last Date Online Application form06 October 2026
Apply OnlineClick Here
Official NotificationDownload PDF
Official Websiteesb.mp.gov.in
Check All Latest Jobsiharyana.in

Join WhatsApp Join Telegram