RRB NTPC Graduate Recruitment 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड ने NTPC ग्रेजुएट के 3477 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन किया जारी

RRB NTPC Graduate Recruitment 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRBs) ने Non-Technical Popular Categories (Graduate) के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए CEN No. 06/2026 के तहत संक्षिप्त अधिसूचना (Indicative Notice) जारी कर दी है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 3,477 रिक्त पदों को भरा जाएगा। योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन मोड में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। RRB NTPC ग्रेजुएट भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी और आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 नवंबर 2026 (रात 23:59 बजे तक) निर्धारित की गई है।

RRB NTPC Graduate Recruitment 2026 Overview

Recruitment OrganizationRailway Recruitment Boards (RRBs)
Post NameNon-Technical Popular Categories (Graduate)
Advt No.CEN No. 06/2026
Vacancies3477 Posts
Salary/ Pay ScalePay Level-5 & Level-6 (7th CPC)
Job LocationAll India
Mode of ApplyOnline
Application Form Filling Date08 October 2026 to 06 November 2026
Official Websiterrbapply.gov.in / rrb.indianrailways.gov.in

RRB NTPC Graduate Recruitment 2026 Vacancy Details

रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा NTPC ग्रेजुएट कैटेगरी के तहत विभिन्न पदों के लिए कुल 3,477 पदों पर भर्ती की जाएगी। श्रेणीवार रिक्ति विवरण विस्तृत अधिसूचना जारी होने के बाद उपलब्ध कराया जाएगा।

Post NamePay LevelTotal Vacancies
Non-Technical Popular Categories (Graduate)Level-5 & Level-63477

RRB NTPC Graduate Recruitment 2026 Important Dates

RRB NTPC ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए संक्षिप्त नोटिस 21 सितंबर 2026 को जारी किया गया। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 08 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी तथा ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 06 नवंबर 2026 (रात 11:59 बजे) तय की गई है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।

RRB NTPC Graduate Recruitment 2026 Application Fee

RRB NTPC ग्रेजुएट भर्ती के तहत सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹500 रखा गया है, जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग (PWD), भूतपूर्व सैनिक (ESM) और महिला अभ्यर्थियों के लिए शुल्क ₹250 निर्धारित किया गया है। आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड से किया जाएगा।

RRB NTPC Graduate Recruitment 2026 Age Limit

इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 वर्ष से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना के लिए निर्णायक तिथि 01 जनवरी 2027 निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

RRB NTPC Graduate Recruitment 2026 Educational Qualification

Post NameVacancyQualification
NTPC (Graduate Posts)3477Graduation Degree in any stream from a recognized University

RRB NTPC Graduate Recruitment 2026 Selection Process

RRB NTPC ग्रेजुएट भर्ती में उम्मीदवारों का चयन विभिन्न चरणों की परीक्षाओं के आधार पर किया जाएगा, जिसमें कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), कौशल परीक्षण, दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल परीक्षण शामिल हैं।

  • प्रथम चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT – Stage 1)
  • द्वितीय चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT – Stage 2)
  • कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) / टाइपिंग स्किल टेस्ट (पद के अनुसार)
  • दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification – DV)
  • चिकित्सा परीक्षण (Medical Examination)

Aadhaar Verification Guidelines

  • ऑनलाइन आवेदन भरते समय अभ्यर्थियों को अपने विवरण का सत्यापन आधार (Aadhaar) के माध्यम से करना आवश्यक है।
  • अभ्यर्थी का पूरा नाम और जन्म तिथि 10वीं कक्षा के पास प्रमाण पत्र से 100% मेल खानी चाहिए।
  • आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने आधार में नवीनतम फोटो और बायोमेट्रिक्स (फिंगरप्रिंट और आईरिस) अपडेट रखें।

How to Apply RRB NTPC Graduate Recruitment 2026

  • सबसे पहले आधिकारिक आवेदन पोर्टल rrbapply.gov.in पर जाएं या क्षेत्रीय RRB वेबसाइट पर जाएं।
  • रजिस्ट्रेशन शुरू करने से पहले सुनिश्चित करें कि आपकी आधार विवरण आपकी 10वीं की अंकतालिका से पूरी तरह मेल खाती है।
  • पोर्टल पर अपना नया रजिस्ट्रेशन (Online Registration) करें और लॉगिन क्रेडेंशियल प्राप्त करें।
  • इसके बाद आवेदन पत्र में मांगी गई सभी व्यक्तिगत व शैक्षणिक जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज़, पासपोर्ट साइज फोटो एवं हस्ताक्षर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।
  • आवेदन पत्र की समीक्षा करने के बाद फाइनल सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।

RRB NTPC Graduate Recruitment 2026 Important Links

Start RRB NTPC Graduate Recruitment 2026 Form08 October 2026
Last Date Online Application Form06 November 2026 (23:59 PM)
Apply Online LinkApply from here
Download NotificationDownload from here
Official Websiterrb.indianrailways.gov.in
Check Latest Job Updatesiharyana.in

Join WhatsApp Join Telegram