RRB JE Exam Date 2026: रेलवे जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए परीक्षा की तारीखें घोषित

RRB JE Exam Date 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर (JE), डिपो सामग्री अधीक्षक (DMS) और रासायनिक एवं धातुकर्म सहायक (CMA) के 3993 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना CEN 04/2026 जारी कर दी है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 14 अगस्त 2026 से शुरू होकर 13 सितंबर 2026 तक स्वीकार किए गए हैं। भर्ती बोर्ड द्वारा CBT-1 परीक्षा की तारीखें भी घोषित कर दी गई हैं। प्रथम चरण की परीक्षा का आयोजन 27, 28 और 30 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी प्रक्रिया देख सकते हैं।

RRB JE Exam Date 2026 Overview

Recruitment OrganizationRailway Recruitment Boards (RRBs)
Post NameJunior Engineer (JE), DMS & CMA
Advt No.CEN No. 04/2026
Vacancies3993 Posts
Pay ScaleLevel-6 (Initial Pay: Rs. 35,400/-)
Job LocationAll India
Exam ModeOnline CBT
CBT-1 Exam Date27, 28, and 30 October 2026
Official Websiterrb.indianrailways.gov.in

RRB JE Exam Date 2026 Latest News

रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जारी विज्ञापन संख्या CEN 04/2026 के तहत कुल 3993 पदों पर भर्ती की जा रही है। इसके लिए संक्षिप्त सूचना 21 जुलाई 2026 को जारी की गई थी और विस्तृत नोटिफिकेशन 13 अगस्त 2026 को जारी किया गया था। योग्य उम्मीदवारों से 14 अगस्त से 13 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे।

अब रेलवे भर्ती बोर्ड ने उम्मीदवारों के इंतजार को खत्म करते हुए CBT-1 परीक्षा की तिथियां जारी कर दी हैं। कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1) का आयोजन 27, 28 और 30 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी समय-समय पर आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा शहर और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

RRB JE Exam Date 2026 Exam Pattern

आरआरबी जूनियर इंजीनियर CBT-1 परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय (Objective Type) प्रश्न पूछे जाएंगे, जिन्हें हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 90 मिनट का समय दिया जाएगा। परीक्षा का पैटर्न निम्न प्रकार है:

SubjectNumber of QuestionsMarks
Mathematics3030
General Intelligence & Reasoning2525
General Awareness1515
General Science3030
Total100100

नोट: परीक्षा में 1/3 अंक की नकारात्मक अंकन (Negative Marking) लागू रहेगी। CBT-1 परीक्षा केवल अगली स्टेज (CBT-2) के लिए स्क्रीनिंग प्रकृति की होगी।

How to Download RRB JE Exam Date Notice & Admit Card 2026

  • सबसे पहले अपने क्षेत्र की आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर CEN No. 04/2026 से संबंधित नोटिस या एडमिट कार्ड वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि (Password) दर्ज करके लॉगिन करें।
  • लॉगिन करने के बाद आपकी स्क्रीन पर परीक्षा शहर की पर्ची या एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
  • अब एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी की जांच करें और इसे डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल लें।

RRB JE Exam Date 2026 Important Links

RRB JE Exam Date NoticeDownload Notice
CBT-1 Exam Date27, 28, and 30 October 2026
Official Websiterrb.indianrailways.gov.in
Check Latest Exam Date Updatesiharyana.in
Join WhatsApp Join Telegram