UPSC EPFO APFC Recruitment 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) में असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर (APFC) के 80 पदों पर सीधी भर्ती का संक्षिप्त विज्ञापन (Special Advertisement No. 52/2026) जारी कर दिया है। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के तहत यह एक ग्रुप ‘A’ राजपत्रित (Gazetted) पद है। इस भर्ती के लिए योग्य महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 22 अगस्त 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, तथा आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 11 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।
संघ लोक सेवा आयोग द्वारा असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर के कुल 80 पदों पर वर्गवार भर्ती की जाएगी, जिसकी जानकारी नीचे दी गई है:
Post Name
UR
EWS
OBC
SC
ST
PwBD
Total
Assistant Provident Fund Commissioner (APFC)
29
8
18
15
10
3*
80
UPSC EPFO APFC Recruitment 2026 Important Dates
यूपीएससी द्वारा जारी संक्षिप्त विज्ञापन के अनुसार ऑनलाइन आवेदन 22 अगस्त 2026 से शुरू होंगे और आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 सितंबर 2026 तय की गई है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर अपना फॉर्म भरें।
Event
Date
Short Notification Date
19 August 2026
Online Application Start Date
22 August 2026
Last Date to Apply Online
11 September 2026
UPSC EPFO APFC Recruitment 2026 Application Fee
इस भर्ती में सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क मात्र 25 रुपए रखा गया है, जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग (PwBD) और सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन बिल्कुल निशुल्क है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
Category
Application Fee
General / OBC / EWS (Male)
₹25/-
SC / ST / PwBD / All Female
₹0/-
Payment Mode
Online
UPSC EPFO APFC Recruitment 2026 Age Limit
यूपीएससी एपीएफसी भर्ती के लिए सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष रखी गई है। आयु सीमा की गणना आवेदन की अंतिम तिथि 11 सितंबर 2026 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित श्रेणियों को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
UR / EWS Candidates: Maximum 35 Years
OBC Candidates: Maximum 38 Years
SC / ST Candidates: Maximum 40 Years
Age Calculation Date: 11 September 2026
Age Relaxation: Up to 10 Years for PwBD Candidates as per Rules
Bachelor’s Degree in Any Discipline from a Recognized University
UPSC EPFO APFC Recruitment 2026 Selection Process
यूपीएससी एपीएफसी भर्ती प्रक्रिया में मुख्य रूप से पेन-एंड-पेपर मोड में लिखित परीक्षा/रिक्रूटमेंट टेस्ट (RT) और साक्षात्कार शामिल हैं। अंतिम मेरिट सूची लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के संयुक्त अंकों के आधार पर तैयार की जाती है।
Recruitment Test (RT) / Written Exam
Personal Interview
Document Verification
Medical Examination
How to Apply UPSC EPFO APFC Recruitment 2026
सबसे पहले यूपीएससी के आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल upsconline.nic.in पर जाएं।
यदि आपने पहले रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, तो One Time Registration (OTR) पूरा करें।
इसके बाद Special Advertisement No. 52/2026 के अंतर्गत APFC पद के लिए लिंक का चयन करें।
आवेदन फॉर्म में मांगी गई अपनी सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारियां सही-सही भरें।
अपने आवश्यक दस्तावेज, नवीनतम फोटो और सिग्नेचर निर्धारित फॉर्मेट में स्कैन करके अपलोड करें।
वर्गानुसार आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।
अंत में दर्ज जानकारी को री-चेक करके फॉर्म फाइनल सबमिट करें और प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित निकाल लें।